Advertisements

Friday 28 April 2017

क्या आपको पता है भारत की सबसे बड़ी नदी कौन सी है ? GKtree


दोस्तो आज हमारी चर्चा का विषय है भारत की सबसे बड़ी नदी। हमारे देश में बहुत सारी नदियाँ बहती हैं लेकिन क्या आपको पता है उस नदी का नाम जो भारत में सबसे बड़ी है।

Ganga river bharat ki sabse badi nadi

दोस्तो इस प्रश्न का उत्तर है गंगा नदी। गंगा नदी भारत और बांग्लादेश दो देशो में बहती है। इस नदी का उद्गम स्थल उत्तराखंड स्थित गंगोत्री है। इसकी लम्बाई की बात करें तो गंगा नदी की कुल लम्बाई 2525 किलोमीटर (1569 मील ) है। इस नदी का उद्गम स्थान उत्तराखंड के हिमालय हैं तो भारत के कई राज्यों को पारकर व बांग्लादेश के कई हिस्सों से जाकर यह नदी बंगाल की खाड़ी में गिरकर अपनी यात्रा को समाप्त करती है। गंगा भारत के हिंदुओ के लिए बहुत ही पवित्र मानी जाती है।  नीचे आपको भारत के नक़्शे पर गंगा का बहाव दिखाया गया है। 

Ganga river map

अब बात करेंगे की गंगा भारत के किस किस राज्य से होकर निकलती है - उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश , बिहार, झारखण्ड और पश्चिम बंगाल। तो ये हो गए भारत के राज्य अब बात करते हैं बांग्लदेश के राज्य तो ये हैं - राजशाही, ढाका, खुलना, बरिशाल, चिट्टागोंग। 

अब बात करेंगे गंगा के किनारे बसे भारत के मुख्य शहरों की। वैसे तो गंगा के किनारे भारत के अनेक शहर और गांव बसे हुए है लेकिन मुख्य इस प्रकार हैं - इलाहबाद, भागलपुर, हरिद्वार, कानपुर, पटना, वाराणसी, मिर्जापुर, फरुखाबाद, फतेहगढ़, कन्नौज, हाजीपुर , ऋषिकेश इत्यादि 

कुछ लोग इस प्रश्न पर चर्चा करते हुए गंगा की तुलना ब्रह्मपुत्र नदी व सिंधु नदी से करते हैं। हां इन नदियों की लम्बाई गंगा से थोड़ी ज्यादा जरूर है लेकिन गंगा भारत में सबसे ज्यादा दुरी तय करती है और इसी कारण से गंगा को भारत में बहने वाली सबसे बड़ी नदी माना जाता है। 
आजके आर्टिकल में इतना ही अगर आपको अच्छा लगा हो तो LIKE SHARE COMMENT जरूर करें।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करिये :
Share this article :

1 comments: