Advertisements

Saturday 29 April 2017

क्या आपको पता है भारत की सबसे ठंडी आबादी वाली जगह के बारे में ?


दोस्तो आज हम बात करेंगे भारत की उस जगह के बारे में जहां इतनी ठण्ड पड़ती है कि उसे भारत की सबसे ठंडी आबादी वाली जगह का दर्जा दिया गया है। हम जानेंगे की वहां औसतन तापमान कैसा रहता और अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ।

Coldest inhabitied Place of India Dras GKtree

दोस्तो भारत की सबसे ठंडी आबादी वाली जगह है - जम्मू कश्मीर के कारगिल जिला स्थित द्रास नामक कस्बा। दोस्तो द्रास को भारत का सबसे अधिक ठंडा आबादी वाला स्थान माना जाता है तो वहीं द्रास का विश्व में सबसे ठंडी आबादी वाली जगह की कैटगरी में दूसरा स्थान है। 
द्रास समुद्रतल से 10760 फ़ीट ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर सर्दियों में औसतन तापमान -13 डिग्री सेल्सियस रहता है और सबसे कम तापमान जो अब तक वहां रिकॉर्ड किया गया है वह है -45 डिग्री सेल्सियस। अब आप सोच सकते हैं की कितनी ठण्ड पड़ती है यहां। द्रास ठंडा होने के साथ साथ काफी सुन्दर जगह है। 

Drass and Tololing Ranges

इस तस्वीर में द्रास दिखाया गया है और बैकग्राउंड में तोलोलिंग पर्वतीय श्रेणियाँ दिखाई दे रही हैं। द्रास का दूसरा नाम गेटवे ऑफ़ लद्दाख भी है। 1999 की गर्मियों में पाकिस्तान ने यहां से भारत में घुसने की कोशिश की थी। और काफी जगह अपनी टुकड़ियां बिठा दी थी लेकिन फिर कारगिल युद्ध हुआ और भारत ने पाकिस्तान को हराकर पीछे धकेल दिया। 
आजके आर्टिकल में इतना ही अगर आपको अच्छा लगा हो तो LIKE SHARE COMMENT जरूर करें।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करिये :

  • क्या आपको पता है भारत की सबसे बड़ी नदी कौन सी है ? GKtree
  • Top 10 Fastest Cars In The World List
  • क्या आपको पता है कि हम पादते क्यों हैं ?
  • 20 Most Important Facts about RBI
  • First person to go into space
  • क्या आपको पता है भारत के राष्ट्रपति के पद त्याग की प्रक्रिया क्या है ? GKtree
  • क्या आपको पता है कमल क्यों है भारत का राष्ट्रिय फूल ? GKtree
  • कुछ आश्चर्यजनक तत्थ्य GKtree
  • भारत के बाहर किस किस देश में बोली जाती है हिन्दी भाषा ? GKtree
  • क्या आपको पता हैं राकेश शर्मा के बारे में ये 10 बातें ? GKtree
  • क्या आपको पता है पानी में तैरते पोस्टऑफिस के बारे में ? - GKtree
  • General Knowledge Questions GKtree
  • क्या आपको पता है भारत के राष्ट्रपति को कितना वेतन मिलता है ? आइए GKtree पर
  • क्या आपको पता है चेनानी नशरी सड़क सुरंग की जरुरत क्यों पड़ी ? जाने GKtree पर

  • Share this article :

    0 comments:

    Post a Comment