Advertisements

Friday 21 April 2017

भारत के बाहर किस किस देश में बोली जाती है हिन्दी भाषा ? GKtree


दोस्तों क्या आप जानते हैं की भारत के अलावा अन्य किन देशों में हिंदी भाषा बोली जाती हैं। हमारे छोटे छोटे राज्य इस भाषा को कई बार इतनी अहमियत नहीं देते हैं लेकिन बाहर कई देशो में इसका इस्तेमाल हो रहा है।

Hindi language

दोस्तों तो इसमें सबसे पहले फिजी देश का नाम आएगा क्योंकि वहां हिंदी एक औपचारिक भाषा भी है। फिजी के अलावा पाकिस्तान के बारे में भी आपको पता होगा। पाकिस्तान की आधिकारिक भाषा वैसे तो उर्दू है लेकिन वहां का काफी जन समुदाय हिंदी भाषा का प्रयोग कर लेता है। 
इस कतार में फिर आता है नेपाल। नेपाल में भी काफी लोग हिंदी भाषा समझ व बोल लेते हैं। इनके अलावा जैसा कि आप जानते हैं कि भारतीय काफी ज्यादा विकसित देशों में बसे हुए हैं और इस प्रकार से काफी लोग अन्य देशों में भी हिंदी का इस्तेमाल करते हैं। जैसे यमन, अमेरिका, युगांडा, साउथ अफ्रीका, मॉरीशस, कनाडा इत्यादि। 
अब आप जान गए होंगे हिंदी की शक्ति। और ये शक्ति आती है भाषा के इस्तेमाल होने से। जितनी ज्यादा जो भाषा बोली जाती है उतना वह फैलती है व शक्तिशाली बनती है। और यदि पूरा भारत हिंदी बोलेगा तो देश में एकता बढ़ेगी। 
आप कुछ दिन के लिए कहीं ऐसी जगह चले जाओ जहाँ लोग आपकी भाषा को समझते नहीं हैं। तो आपकी जिंदगी जवाब देने लगेगी। इसीलिए पूरे देश को एक भाषा रखने की जरुरत है। कोई भाषा अच्छी बुरी नहीं है लेकिन क्यूंकि हिंदी भारत में अत्यधिक बोली जाती है इसलिए हमें अपनी हिंदी भाषा पर गर्व करना चाहिए। 
आजके आर्टिकल में इतना ही अगर आपको अच्छा लगा हो तो LIKE SHARE COMMENT जरूर करें।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करिये :

Share this article :

1 comments: