Advertisements

Saturday 29 April 2017

क्या आप जानते हैं 2017 के विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति का नाम ?


दोस्तो आपने फोर्ब्स मैगज़ीन का नाम तो सुना ही होगा। हर साल की भांति फोर्ब्स ने इस बार भी वर्ष 2017 के विश्व के 100 सबसे अमीर लोगों की सूचि जारी की है। यह सूचि अप्रैल 2017 में जारी की गयी।

Bill Gates

दोस्तो इस समय विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति हैं माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स। अप्रैल 2017 में जारी हुई फोर्ब्स की सबसे अमीर व्यक्तिओं की सूचि के अनुसार उनकी कुल संपत्ति है $87 बिलियन के आसपास है। बिल गेट्स अमेरिका के नागरिक हैं। वर्ष 1975 में उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट नामक कंपनी की स्थापना की। आप सभी लोग के विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम तो सुना ही होगा वह माइक्रोसॉफ्ट का ही प्रोडक्ट है। बिल गेट्स लगातार कई वर्षों से अमीरी के इस शिखर पर अपना स्थान जमाये हुए हैं। वर्ष 2004 में बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन के पद से इस्तीफ़ा दे दिया। लेकिन आज भी बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के तकनीकी सलाहकार व बोर्ड सदस्य हैं कंपनी के सभी ऊँचे फैसले उनकी नजर में ही होते हैं। 
बिल गेट्स ने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन नामक एक परोपकारी संस्था की स्थापना भी की।  ये संस्था विश्व के हर कोने में काफी बच्चो के स्वास्थ्य व शिक्षा पर काम कर रही है।  बच्चो के टीके , उन्हें पोलियो व मलेरिया से बचाना भी इस संस्था ने अपना काम बना रखा है। 
अब आपको बताऊंगा ऐसी बात जो आपको नहीं पता होगा। माइक्रोसॉफ्ट में बिल गेट्स का हिस्सा यानि स्टेक्स प्रतिशत वर्तमान में सिर्फ कंपनी का 2.3 प्रतिशत है। लेकिन इस तरह के लोग अपना पैसा कई कारोबारों में लगा कर रखते हैं जैसे बिल गेट्स ने कनाडियन नेशनल रेलवे, ट्रैक्टरों की निर्माता कंपनी डीरे एंड कंपनी व कार डीलर ऑटोनेशन जैसे ब्रांड्स में भी लगा रखे हैं। तो पहले से काफी पैसा होने के बावजूद वो इसे बढ़ाते रहते हैं। और बहुत सारे नए उपक्रमों पर जैसे ऊर्जा से जुड़े कई प्रोजेक्ट पर भी बिल गेट्स ने पैसे लगा रखे हैं। इस तरह काफी मेहनत करके वह इस स्थान पर टिके हुए हैं। 
आजके आर्टिकल में इतना ही अगर आपको अच्छा लगा हो तो LIKE SHARE COMMENT जरूर करें।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करिये :
  • क्या आपको पता है भारत के राष्ट्रपति के पद त्याग की प्रक्रिया क्या है ? GKtree
  • क्या आपको पता है कमल क्यों है भारत का राष्ट्रिय फूल ? GKtree
  • कुछ आश्चर्यजनक तत्थ्य GKtree
  • भारत के बाहर किस किस देश में बोली जाती है हिन्दी भाषा ? GKtree
  • क्या आपको पता हैं राकेश शर्मा के बारे में ये 10 बातें ? GKtree
  • क्या आपको पता है पानी में तैरते पोस्टऑफिस के बारे में ? - GKtree
  • General Knowledge Questions GKtree
  • क्या आपको पता है भारत के राष्ट्रपति को कितना वेतन मिलता है ? आइए GKtree पर
  • क्या आपको पता है चेनानी नशरी सड़क सुरंग की जरुरत क्यों पड़ी ? जाने GKtree पर
  • क्या आपको पता है वर्तमान विश्व की सबसे तेज चलने यात्री रेलगाड़ी के बारे में? आइए जाने GKtree पर
  • क्या आपको पता है भारत के प्रधानमंत्री को वेतन कितना होता है? आइए GKtree पर
  • क्या आपको पता है विश्व की सबसे ठंडी जगहें कौन सी हैं ? आइए GKtree पर
  •   

    Share this article :

    0 comments:

    Post a Comment