Advertisements

Showing posts with label President of India. Show all posts
Showing posts with label President of India. Show all posts

Thursday, 22 June 2017

राष्ट्रपति उम्मीदवार मीरा कुमार के बारे में जानकारी

No comments:
दोस्तो 22 जून 2017 को कांग्रेस ने भी अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर अपना राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया। उन्होंने मीरा कुमार जो कि लोकसभा की पहली महिला स्पीकर रहीं उनको अपना राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया है तो इस बार का राष्ट्रपति चुनाव रामनाथ कोविंद और मीरा कुमार के बीच होगा।
Meira Kumar in Hindi

आइए मीरा कुमार के बारे में कुछ और जानते हैं। मीरा का जन्म 31 मार्च 1945 को बिहार के आरा जिले में हुआ। इनके पिता जगजीवन राम काफी मशहूर दलित नेता रहे। देखा जाये तो इस बार का चुनाव दलित राजनीति का प्रदर्शन कर रहा है। दोनों पार्टी ने वोट बैंक पाने के लिए अपने अपने दलित उम्मीदवारों को खड़ा कर दिया है। राष्ट्रपति पद बहुत ही गरिमा भरा पद है। हालांकि दोनों ही उम्मीदवार ऐसा नहीं है की बिलकुल काबिल नहीं हैं लेकिन देश में और भी इनसे ज्यादा अच्छे लोग इस चुनाव का हिस्सा बन सकते थे। 
चलो छोड़िये हम मीरा कुमार के बारे में जान रहे थे। 2009 से 2014 के बीच मीरा कुमार भारत की पहली महिला स्पीकर रहीं। इसके आलावा मीरा कुमार 5 बार संसद सदस्य भी रह चुकी हैं। शिक्षा में इन्होंने MA और LLB की है। और 2010 में जब ये लोकसभा स्पीकर थीं तो बनस्थली विद्यापीठ ने इन्हे मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी दी। 1971 में इन्होंने इंडियन फॉरेन सर्विसेज ज्वाइन कर लिया और काफी देशों में सेवाएं दी। 
इस समय वह किसी भी सरकारी पद पर नहीं हैं क्योंकि 2014 के जनरल इलेक्शन में वह चुनाव हार गयी थी। 
आज के आर्टिकल में इतना ही। 
Continue Reading...

Monday, 19 June 2017

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बारे में जानकारी

No comments:
दोस्तो भारतीय जनता पार्टी ने अपना राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार 19 जून 2017 को घोषित कर दिया। बीजेपी ने रामनाथ कोविंद को अपनी तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। क्योंकि हर कोई रामनाथ कोविंद के बारे में नहीं जानता होगा इसलिए हमने यह आर्टिकल लिखा है। Ramnath Kovind in Hindi

RamNath Kovind

रामनाथ कोविंद इस समय बिहार के गवर्नर यानि राज्यपाल हैं। 16 अगस्त 2015 को वह बिहार के गवर्नर बने थे और अभी उसी पद पर कार्यरत हैं। जब 19 जून 2017 को बीजेपी ने रामनाथ कोविंद को अपना राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया तो इनका नाम अब काफी सुर्ख़ियों में है। 
रामनाथ कोविंद का जन्म 1 अक्टूबर 1945 को कानपुर देहात के एक गांव में हुआ था। इनके पिता किसान थे। यह एक दलित नेता हैं और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। व्यवसाय की बात करें तो पेशे से रामनाथ वकील हैं। 1977 से 1979 के बीच रामनाथ कोविंद दिल्ली हाईकोर्ट में लॉयर के तौर पर केंद्र सरकार का प्रतिनिधितव करते थे। 1978 में उनका नाम सुप्रीम कोर्ट के वकीलों की लिस्ट में जुड़ गया। 1980 से 1993 के बीच रामनाथ कोविंद केंद्र सरकार के क़ानूनी मामलो में सलाहकार रहे। 1994 से 2006 के बीच वह 2 बार राज्यसभा के लिए चुने गए। वह अखिल भारतीय कोली समाज के जनरल सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। वह बीजेपी के दलित मोर्चा के राष्ट्रिय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के सदस्य भी हैं। 
रामनाथ कोविंद कॉमर्स में स्नातक हैं और बाद में कानपुर यूनिवर्सिटी से एलएलबी भी किया। कानपुर से लॉ करने के बाद कोविंद आईएएस की परीक्षा पास करने के लिए दिल्ली गए। उन्होंने तीसरे अटेम्प्ट में आईएएस की परीक्षा पास कर ली लेकिन उन्हें आईएएस की पोस्ट नहीं मिल पायी। तो इसके बाद उन्होंने अपनी लॉ प्रैक्टिस शुरू कर दी।
20 जुलाई 2017 को रामनाथ कोविंद ने मीरा कुमार को हराकर राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया। 25 जुलाई 2017 को रामनाथ कोविंद भारत के चौदहवें राष्ट्रपति बन गए। 
उनके सफर को आप नीचे दिए गए वीडियो से भी जान सकते हो। 
आज के आर्टिकल में इतना ही। लाइक शेयर व कमेंट जरूर करें। 
Continue Reading...

Sunday, 14 May 2017

भारत के राष्ट्रपति पद के ये महत्वपूर्ण तथ्य आपको पता नहीं होंगे

No comments:
दोस्तो आज हम भारत के राष्ट्रपति पद के कुछ ऐसे तथ्यों पर बात करेंगे जो आपको पहले पता नहीं होंगे। हम एक एक कर सभी ऐसे तथ्यों के बारे में आपको बतायेंगे।

राष्ट्रपति भवन 
  • भारत के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास स्थान राष्ट्रपति भवन (दिल्ली ) है। राष्ट्रपति भवन को पहले वाइसराय हाउस कहा जाता था। इसको चार्ल्स हार्डिंग वाइसराय ने बनवाया था बाद में जब डॉ राजेंद्र प्रसाद जब देश के पहले राष्ट्रपति बने तो इसका नाम बदलकर राष्ट्रपति भवन कर दिया गया और यह बिल्डिंग राष्ट्रपति द्वारा इस्तेमाल की जाने लगी। 
  • राजेंद्र प्रसाद पहले राष्ट्रपति तो हैं ही और वो ऐसे भी पहले राष्ट्रपति हैं जो दो बार भारत के राष्ट्रपति रहे। 
  • सन 1969 में जब तत्कालीन राष्ट्रपति जाकिर हुसैन की मृत्यु हो गयी तो वीवी गिरी देश के पहले कार्यवाहक राष्ट्रपति बने। 
  • वीवी गिरी ऐसे पहले शक्श भी हैं जो कार्यवाहक राष्ट्रपति बनने के बाद राष्ट्रपति भी बने। 
  • भारत के ऐसे दो राष्ट्रपति रहे हैं जिनकी कार्यकाल के दौरान मृत्यु हो गयी - जाकिर हुसैन और फकरुद्दीन अहमद 
  • भारत की पहली और अब तक की अकेली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल हैं जो भारत की 12वीं राष्ट्रपति रहीं। 
  • भारत का पहला ऐसा कार्यवाहक राष्ट्रपति जो पहले भारत का मुख्यन्यायाधीश था - मोहम्मद हिदायतुल्ला 
  • भारत का ऐसा पहला राष्ट्रपति जो पहले किसी राज्य का प्रथम मुख्यमंत्री रहा - नीलम संजीव रेड्डी। वह आँध्रप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे। 
  • नीलम संजीव रेड्डी एक बात के लिए और जाने जाते हैं। वह ऐसे पहले भारत के राष्ट्रपति हैं जो पहले लोकसभा अध्यक्ष रहे। 
  • जाकिर हुसैन भारत के पहले मुस्लिम थे जो राष्ट्रपति पद पर रहे। 
  • एपी जे अब्दुल कलाम भारत के ऐसे पहले राष्ट्रपति रहे जो की पहले एक वैज्ञानिक थे। 
  • भारत के ऐसे 4 राष्ट्रपति जिन्हें भारत रत्न भी मिला - 1954 में एस राधाकृष्णन को , 1962 में राजेंद्र प्रसाद को , 1963 में जाकिर हुसैन को , 1997 में एपीजे अब्दुल कलाम को। 
आज के आर्टिकल में इतना ही अगर आर्टिकल अच्छा लगा हो तो नीचे कमेंट कीजिए। शेयर कीजिये।
अधिक पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंको पर क्लिक करो। 

  • Important General Knowledge
  • कुआंग सी झरना (वॉटरफॉल )
  • क्या आपको कबड्डी के बारे में ये जानकारी है ?
  • GK Trick भारत की मिट्टियाँ
  • भारत से पहली मिस वर्ल्ड
  • उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान
  • दोस्तो क्या आपको पता है विश्व के सबसे छोटे देश के बारे में?
  • आपको द्वितीय विश्व युद्ध की ये बातें नहीं पता होंगी
  • जीके के महत्वपूर्ण प्रश्न
  • केरोलिना मरीन के बारे में जानकारी
  • भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रिय राजमार्ग (नेशनल हाईवे )
  • ऐसे देशों के नाम जहाँ घूमने के लिए भारतीयों को पासपोर्ट की भी आवश्यकता नहीं है ?
  • श्वेत क्रांति / ऑपरेशन फ्लड के बारे में जानकारी
  • क्या आप नेल्सन मंडेला के बारे में जानते हैं ?
  • General Knowledge Questions and Answers CISF
  • Fundamental Duties list Constitution of India
  • SSC CGL Previous Year Question Papers
  • General Knowledge Questions
  • SSC CHSL 2016



  • SSC CGL 2017
  • Continue Reading...

    Saturday, 22 April 2017

    क्या आपको पता है भारत के राष्ट्रपति के पद त्याग की प्रक्रिया क्या है ? GKtree

    No comments:
    दोस्तो आज हम बात करेंगे भारत के राष्ट्रपति पद की। हम बात करेंगे की ऐसी क्या क्या कारण / तरकीब हैं जिनके अनुसार भारत के राष्ट्रपति (Bharat ke rashtrapati ) को पद को त्यागना पड़ सकता है।

    Bharat ke rashtrapati


    सबसे पहले तो ये जानिए की भारत का राष्ट्रपति का चुनाव संविधान के अनुच्छेद 56 के अनुसार होता है। तो यह काफी महत्वपूर्ण बिंदु है। भारत के राष्ट्रपति का कार्यकाल शपथ लेने के दिन से 5 वर्ष का होता है। और जब तक नया राष्ट्रपति शपथ न लेले तब तक पुराना राष्ट्रपति ही अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करता रहेगा।
    अब जानेंगे के ऐसे क्या कारण हो सकते हैं जिनके वजह से एक राष्ट्रपति अपना कार्यकाल पूरा न कर पाए :
    1. अपनी इच्छा के अनुसार राष्ट्रपति त्यागपत्र दे सकते हैं।
    2. अचानक मृत्यु की वजह से भी पद खाली हो सकता है।
    3. अभियोग की प्रक्रिया द्वारा। ये प्रक्रिया अभी तक भारत के किसी भी राष्ट्रपति पर इस्तेमाल नहीं की गयी है। ये ऐसी प्रक्रिया है कि इसके सफल होने पर राष्ट्रपति को पद छोड़ना ही होगा।
    अब जानेंगे की क्या होती है अभियोग की प्रक्रिया? इस प्रक्रिया का उल्लेख संविधान के अनुच्छेद 61 में किया गया है। ये प्रक्रिया तब ही आरम्भ हो सकती है जब राष्ट्रपति ने पद पर रहते हुए संविधान का उल्लंघन / कोई बड़ा जुर्म किया हो या फिर कहिये पद का दुरुपयोग हुआ हो।
    तो अब जानेंगे की अभियोग कैसे चलता है?
    अभियोग का प्रस्ताव लोकसभा व राज्यसभा दोनों में से कोई भी सदन ला सकता है। प्रस्ताव को संसद में लाने से पहले जो सदन प्रस्ताव ला रहा है उसे अपने सदन के 1/4 सदस्यों के हस्ताक्षर कराकर राष्ट्रपति को सूचना देनी होती है। राष्ट्रपति को यह नोटिस 14 दिन के लिए दिया जाता है। उसके बाद उस सदन को अपने 2 / 3 हस्ताक्षर करके प्रस्ताव दूसरे सदन को देना होता है जो उल्लंघन पर जाँच करेगा।
    यह ऐसे होता है अगर आरोप प्रस्ताव  राज्यसभा ने लगाया है तो लोकसभा आरोप पर जाँच करेगी और यदि आरोप लोकसभा ने लगाया है राज्यसभा उस पर जांचपड़ताल करेगी। राष्ट्रपति को अपनी सफाई देने का अधिकार दिया जाता है। वह अपनी सफाई खुद भी दे सकता है या फिर अपनी सफाई किसी और से भी दिलवा सकता है।  उसके बाद कार्यवाई चलती हैं फिर जो सदन जाँच कर रहा होता है उसमे वोटिंग होती है और फिर यदि दूसरा सदन भी 2/3 से प्रस्ताव को पास कर देता है तो अभियोग सफल माना जाता है। और फिर राष्ट्रपति को पद त्याग करना ही पड़ेगा। ये प्रक्रिया अभी तक हमारे देश में किसी भी राष्ट्रपति पर नहीं चली है।
    आजके आर्टिकल में इतना ही अगर आपको अच्छा लगा हो तो LIKE SHARE COMMENT जरूर करें।

    अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करिये :

    Continue Reading...

    Tuesday, 18 April 2017

    क्या आपको पता है भारत के राष्ट्रपति को कितना वेतन मिलता है ? आइए GKtree पर

    2 comments:
    'भारत का राष्ट्रपति' यह पद बहु गौरवशाली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के हमारे राष्ट्रपति को कितना मासिक वेतन (Salary of President of India) मिलता है? दोस्तों आज हम इस पर ही चर्चा करेंगे। वैसे तो राष्ट्रपति का पद किसी तनख्वाह का मोहताज नहीं है क्योंकि ये पद इतना गौरवशाली, शक्तिशाली  व गरिमामयी है कि इस तरह की मामूली तनख्वाह उसे छोटा व बड़ा नहीं कर सकती लेकिन फिर भी भारत के राष्ट्रपति को एक अच्छा मासिक वेतन मिलता है। आज हम राष्ट्रपति के वेतन और सुख सुविधाओं पर एक छोटी से चर्चा करेंगे।
    Salary of President of India

    संविधान की दूसरी अनुसूची में शुरुआत में भारत के राष्ट्रपति की आय 10000 रूपये ($ 200) लिखी गयी थी लेकिन सन 1998 में एक बिल पास हुआ जिसके अनुसार राष्ट्रपति की आय 50000 रूपये( $ 800) हो गयी। इस तरह जैसे जैसे समय बढ़ता जाता है मेहगाई के अनुसार हर सरकारी व्यक्ति की सैलरी बढ़ती रहती है। 11 सितम्बर 2008 को भारत सरकार ने राष्ट्रपति की आय 50000 रूपये से बढाकर 150000 रूपये कर दी। तो फ़िलहाल राष्ट्रपति को वेतन के रूप में हर महीने 1.5 लाख रूपये की राशि मिलती है।  चलो अब जानते हैं की और क्या क्या मिलता है इस वेतन के साथ।

    Advertisements



    ये सैलरी तो सिर्फ एक दिखावा मात्र है हर वर्ष भारत सरकार लगभग 225 मिलियन रूपये ($ 3.5 मिलियन ) भारत के राष्ट्रपति के खर्च के लिए अलग से राष्ट्रपति के लिए बजट में रखते हैं। भारत के राष्ट्रपति को कुछ भी करना है , कहीं भी जाना है उस फण्ड से राष्ट्रपति पैसा ले सकते हैं। इतना प्रतिभाशाली पद है ये कि राष्ट्रपति को बस इशारा करने की जरुरत है

    Advertisements



    इसके अलावा भारत के राष्ट्रपति को रहने के लिए 340 कमरों से युक्त भव्य राष्ट्रपति भवन मिलता है। जिसमे अतुलनीय सुरक्षा के साथ हर तरह की सुविधा है। इसके अलावा हैदराबाद स्थित राष्ट्रपति निलयम व शिमला स्थित रिट्रीट बिल्डिंग भी राष्ट्रपति की प्रॉपर्टी रहती हैं। वो कहीं भी जाकर रह सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रपति एक मर्सडीज़ बेंज (एस क्लास पूलमैन गार्ड ) कार में सफर करते हैं जो कि कहीं भी अकेली नहीं देखी होगी आपने। इस कार के साथ काफी बड़ा काफिला चलता है।
    आजके आर्टिकल में इतना ही अगर आपको अच्छा लगा हो तो LIKE SHARE COMMENT जरूर करें।

    अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करिये :
    Continue Reading...