Advertisements

Showing posts with label India. Show all posts
Showing posts with label India. Show all posts

Saturday, 7 July 2018

Why are there prime ministers and chief ministers now

No comments:
Why are there prime ministers and chief ministers now instead of kings why can't still there be kings instead of them?
Prime Ministers and Chief Ministers are part of a well designed federal democratic structural organisation. This system is well designed to accommodate all person into the system with honor through a process.
While countries that have kings mostly follow Monarchism. Son or daughter of King or someone that belongs to them takes the chair from predecessor. There is no control in the hands of public that belongs to that land. 
So our democratic election system has a flexibility to take a common man to a top post which is not that easily available in countries having kings. We as India is a democratic country where every five years we can change the whole controlling body to a totally new group of people. So it is far better in welfare of public. This is our view. If you have some other view than please leave few lines in comment section.
Continue Reading...

Saturday, 24 June 2017

किसको मिलता है परमवीर चक्र ?

1 comment:
दोस्तो आज हमारी चर्चा का विषय है परम वीर चक्र। परमवीर चक्र हमारे देश में भारत रत्न के बाद मिलने वाला सर्वोच्च सम्मान है। इस आर्टिकल में मेजर सोमनाथ शर्मा पर भी चर्चा की गयी है। परमवीर चक्र कब से मिलने लगा और सबसे पहले किसे दिया गया हम इस पर भी बात करेंगे।
Param Vir Chakra in Hindi

दोस्तो परमवीर चक्र भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान है। यह दुश्मन की उपस्थिति के दौरान अद्भुत शूरवीरता व त्याग के प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। इसकी स्थापना भारत के गणतंत्र बनने के साथ ही 26 जनवरी 1950 को हो गयी थी। सबसे पहला परम वीर चक्र मेजर सोमनाथ शर्मा को मरणोपरांत दिया गया क्योंकि वह 03 नवम्बर 1947 को अद्भुत शौर्य का प्रदर्शन करते हुए शहीद हो गए थे। मेजर सोमनाथ शर्मा का जन्म जम्मू कश्मीर के काँगड़ा जिले में 31 जनवरी 1923 को हुआ था। 22 फरवरी 1942 को अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद वह कमीशंड ऑफिसर के तौर पर भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट में शामिल हो गए। उसके बाद वह द्वितीय विश्व युद्ध में भी शामिल हुए। और उसके बाद भारत पाकिस्तान की लड़ाई में। ये मुख्य युद्ध के तौर पर उन्होंने 2 बड़ी जंगे लड़ी। 
आइए जानते हैं की उस दिन हुआ क्या था ?
3 नवम्बर 1947 को मेजर सोमनाथ शर्मा की टुकड़ी को कश्मीर घाटी के बदगाम मोर्चे पर जाने का हुकुम दिया गया। 3 नवम्बर को प्रकाश की पहली किरण फूटने से पहले मेजर सोमनाथ बदगाम जा पहुँचे और उत्तरी दिशा में उन्होंने दिन के 11 बजे तक अपनी टुकड़ी तैनात कर दी। तभी दुश्मन की क़रीब 500 लोगों की सेना ने उनकी टुकड़ी को तीन तरफ से घेरकर हमला किया और भारी गोला बारी से सोमनाथ के सैनिक हताहत होने लगे। अपनी दक्षता का परिचय देते हुए सोमनाथ ने अपने सैनिकों के साथ गोलियां बरसाते हुए दुश्मन को बढ़ने से रोके रखा। इस दौरान उन्होंने खुद को दुश्मन की गोली बारी के बीच बराबर खतरे में डाला और कपड़े की पट्टियों की मदद से हवाई जहाज को ठीक लक्ष्य की ओर पहुँचने में मदद की।
उनके इन साहसिक कदमों की वजह से उन्हें मरणोपरांत परम वीर चक्र से नवाजा गया। भारत सरकार ने 2003 में मेजर सोमनाथ शर्मा के नाम पर 5 रुपए का डाक टिकिट भी जारी किया। 
आज के आर्टिकल में इतना ही। पढ़ने के लिए शुक्रिया। 
Continue Reading...

Thursday, 22 June 2017

GK Trick General Knowledge

1 comment:
दोस्तो हमने काफी महत्वपूर्ण प्रश्नो को ट्रिक के रूप में संजोया है जिससे आप आसानी से याद कर सकें। GK Trick General Knowledge को पढ़ो और आगे बढ़ो। दोस्तो के साथ शेयर करना न भूलें।

GK-Trick-1-General-Knowledge

GK-Trick-2-General-Knowledge

GK-Trick-3-General-Knowledge

GK-Trick-4-General-Knowledge

GK-Trick-5-General-Knowledge

GK-Trick-6-General-Knowledge

GK-Trick-7-General-Knowledge

और अधिक ट्रिक पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करो -
आपकी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान वीडियो
Questions Asked in SSC CGL 2017
https://www.youtube.com/watch?v=0k-NunbLHbc
SSC CGL 2017 Questions 05 August First Shift
https://www.youtube.com/watch?v=o5H-ykH7xYE
Hindi General Knowledge Video 2
https://www.youtube.com/watch?v=MaAnPUEReiU
India GK in Hindi Video SSChelp
https://www.youtube.com/watch?v=_dvRPwgZ440
SSChelp General Knowledge Video 5 Tungnath
https://www.youtube.com/watch?v=c66ARJJnMos
SSChelp General Knowledge Video 4
https://www.youtube.com/watch?v=sbCY3DLZhpI
रात को चमकने वाला मेढ़क Polka Dot Tree Frog SSChelp GK
https://www.youtube.com/watch?v=AnVXBIU3A4g
SSChelp General Knowledge Video 9
https://youtu.be/ri8UX1jO_nM
Important One Word Substitution For SSC CGL 2017 V1 0
https://www.youtube.com/watch?v=eeYDJyiDAQM
Continue Reading...

राष्ट्रपति उम्मीदवार मीरा कुमार के बारे में जानकारी

No comments:
दोस्तो 22 जून 2017 को कांग्रेस ने भी अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर अपना राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया। उन्होंने मीरा कुमार जो कि लोकसभा की पहली महिला स्पीकर रहीं उनको अपना राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया है तो इस बार का राष्ट्रपति चुनाव रामनाथ कोविंद और मीरा कुमार के बीच होगा।
Meira Kumar in Hindi

आइए मीरा कुमार के बारे में कुछ और जानते हैं। मीरा का जन्म 31 मार्च 1945 को बिहार के आरा जिले में हुआ। इनके पिता जगजीवन राम काफी मशहूर दलित नेता रहे। देखा जाये तो इस बार का चुनाव दलित राजनीति का प्रदर्शन कर रहा है। दोनों पार्टी ने वोट बैंक पाने के लिए अपने अपने दलित उम्मीदवारों को खड़ा कर दिया है। राष्ट्रपति पद बहुत ही गरिमा भरा पद है। हालांकि दोनों ही उम्मीदवार ऐसा नहीं है की बिलकुल काबिल नहीं हैं लेकिन देश में और भी इनसे ज्यादा अच्छे लोग इस चुनाव का हिस्सा बन सकते थे। 
चलो छोड़िये हम मीरा कुमार के बारे में जान रहे थे। 2009 से 2014 के बीच मीरा कुमार भारत की पहली महिला स्पीकर रहीं। इसके आलावा मीरा कुमार 5 बार संसद सदस्य भी रह चुकी हैं। शिक्षा में इन्होंने MA और LLB की है। और 2010 में जब ये लोकसभा स्पीकर थीं तो बनस्थली विद्यापीठ ने इन्हे मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी दी। 1971 में इन्होंने इंडियन फॉरेन सर्विसेज ज्वाइन कर लिया और काफी देशों में सेवाएं दी। 
इस समय वह किसी भी सरकारी पद पर नहीं हैं क्योंकि 2014 के जनरल इलेक्शन में वह चुनाव हार गयी थी। 
आज के आर्टिकल में इतना ही। 
Continue Reading...

Monday, 19 June 2017

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बारे में जानकारी

No comments:
दोस्तो भारतीय जनता पार्टी ने अपना राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार 19 जून 2017 को घोषित कर दिया। बीजेपी ने रामनाथ कोविंद को अपनी तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। क्योंकि हर कोई रामनाथ कोविंद के बारे में नहीं जानता होगा इसलिए हमने यह आर्टिकल लिखा है। Ramnath Kovind in Hindi

RamNath Kovind

रामनाथ कोविंद इस समय बिहार के गवर्नर यानि राज्यपाल हैं। 16 अगस्त 2015 को वह बिहार के गवर्नर बने थे और अभी उसी पद पर कार्यरत हैं। जब 19 जून 2017 को बीजेपी ने रामनाथ कोविंद को अपना राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया तो इनका नाम अब काफी सुर्ख़ियों में है। 
रामनाथ कोविंद का जन्म 1 अक्टूबर 1945 को कानपुर देहात के एक गांव में हुआ था। इनके पिता किसान थे। यह एक दलित नेता हैं और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। व्यवसाय की बात करें तो पेशे से रामनाथ वकील हैं। 1977 से 1979 के बीच रामनाथ कोविंद दिल्ली हाईकोर्ट में लॉयर के तौर पर केंद्र सरकार का प्रतिनिधितव करते थे। 1978 में उनका नाम सुप्रीम कोर्ट के वकीलों की लिस्ट में जुड़ गया। 1980 से 1993 के बीच रामनाथ कोविंद केंद्र सरकार के क़ानूनी मामलो में सलाहकार रहे। 1994 से 2006 के बीच वह 2 बार राज्यसभा के लिए चुने गए। वह अखिल भारतीय कोली समाज के जनरल सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। वह बीजेपी के दलित मोर्चा के राष्ट्रिय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के सदस्य भी हैं। 
रामनाथ कोविंद कॉमर्स में स्नातक हैं और बाद में कानपुर यूनिवर्सिटी से एलएलबी भी किया। कानपुर से लॉ करने के बाद कोविंद आईएएस की परीक्षा पास करने के लिए दिल्ली गए। उन्होंने तीसरे अटेम्प्ट में आईएएस की परीक्षा पास कर ली लेकिन उन्हें आईएएस की पोस्ट नहीं मिल पायी। तो इसके बाद उन्होंने अपनी लॉ प्रैक्टिस शुरू कर दी।
20 जुलाई 2017 को रामनाथ कोविंद ने मीरा कुमार को हराकर राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया। 25 जुलाई 2017 को रामनाथ कोविंद भारत के चौदहवें राष्ट्रपति बन गए। 
उनके सफर को आप नीचे दिए गए वीडियो से भी जान सकते हो। 
आज के आर्टिकल में इतना ही। लाइक शेयर व कमेंट जरूर करें। 
Continue Reading...

Saturday, 10 June 2017

सेलुलर जेल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

No comments:
दोस्तो आज की हमारी चर्चा का विषय है - सेलुलर जेल जिसे काला पानी भी कहा जाता है। यह जेल अक्सर परीक्षाओं में पूछ ली जाती है। आज हम जानेंगे की यह जगह जेल कब बनी किसने बनाया और कौनसे महत्वपूर्ण लोग इस जेल के कैदी रहे।
Cellular Jail in Hindi

दोस्तो यह जेल अंडमान के पोर्टब्लेयर शहर में स्थित है इसका निर्माण अंग्रेजों ने 1896 में शुरू किया और निर्माण कार्य 1906 में पूरा हुआ। जेल से पहले भी बहुत सारे कैदियों को अंग्रेज अंडमान के पानी में कैद करके रखते थे क्योंकि यह इलाका बाकि सभी जगहों से दूर था। और यहाँ लाकर उन्हें बहुत प्रताड़ित करते थे। कुछ ही लोग इस सजा को काट पाते थे। जो व्यक्ति अंग्रेजों के लिए कांटा बनता था उसे अंडमान द्वीप पर लाते थे और फांसी दे देते थे। 
लेकिन जब सेलुलर जेल बनकर तैयार हुई तो उन्होंने इस जेल में सिर्फ राजनैतिक कैदी यानि प्रभावशाली कैदियों को डालना शुरू कर दिया। जिस व्यक्ति ने लोगों में बदलाव लाना शुरू किया उसकी काला पानी की सजा शुरू हो जाती थी। उसे सेलुलर जेल में वनवास की तरह कैद कर लिया जाता था। 

Advertisements




इस जेल में मौलवी लिआकत अली, बटुकेश्वर दत्त, योगेंद्र शुक्ला और विनायक दामोदर सावरकर, बाबाराव सावरकर, भाई परमानन्द  जैसे महान क्रांतिकारियों / समाजसेवक को कैद करके रखा गया। ये स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के आसपास की बात है। जब अंग्रेजो के बस से बाहर की बात हो जाती थी तो वो काला पानी की सजा सुना देते थे। यहाँ पर नियम इतने कड़े थे की विनायक और बाबाराव सावरकर बंधु एक ही जेल में कैद थे लेकिन दो साल तक उन्हें यह बात पता भी नहीं चली। अब आप सोच ही सकते हैं की कितने दुःख सहे होंगे उन लोगो ने। हालाँकि अब यह परिसर जेल नहीं है बल्कि एक संग्राहलय बन चुका है। 1996 की काला पानी फिल्म इसी जेल पर आधारित है। 
आजके आर्टिकल में इतना ही। लाइक शेयर जरूर करें और GKTree पर पढ़ते रहें। 
अधिक पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंको पर क्लिक करो।

  • Important General Knowledge
  • कुआंग सी झरना (वॉटरफॉल )
  • क्या आपको कबड्डी के बारे में ये जानकारी है ?
  • GK Trick भारत की मिट्टियाँ
  • भारत से पहली मिस वर्ल्ड
  • उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान
  • दोस्तो क्या आपको पता है विश्व के सबसे छोटे देश के बारे में?
  • आपको द्वितीय विश्व युद्ध की ये बातें नहीं पता होंगी
  • जीके के महत्वपूर्ण प्रश्न
  • केरोलिना मरीन के बारे में जानकारी
  • भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रिय राजमार्ग (नेशनल हाईवे )
  • ऐसे देशों के नाम जहाँ घूमने के लिए भारतीयों को पासपोर्ट की भी आवश्यकता नहीं है ?
  • श्वेत क्रांति / ऑपरेशन फ्लड के बारे में जानकारी
  • क्या आप नेल्सन मंडेला के बारे में जानते हैं ?
  • General Knowledge Questions and Answers CISF
  • Fundamental Duties list Constitution of India
  • SSC CGL Previous Year Question Papers
  • General Knowledge Questions
  • SSC CHSL 2016

  • SSC CGL 2017
  • Continue Reading...

    Sunday, 4 June 2017

    कैसे भारतीय रेल एक यात्री को देगी 75000 रूपये

    No comments:
    दोस्तो आज में आपको बताऊंगा कि इंडियन रेलवे को उनकी लापरवाही कैसे पड़ी महंगी। स्टेट कंजूमर कमीशन ( राज्य उपभोक्ता आयोग ) ने फैसला देते हुए कहा कि रेलवे यात्री को हरजाने के तौर पर 75000 रूपये की राशि दे।

    आओ जानते हैं कि हुआ क्या था ? दिल्ली के निवासी वी. विजयकुमार का उनकी कंप्लेंट में कहना है कि 30 मार्च 2013 को वह दक्षिण एक्सप्रेस से विशाखापत्तनम से दिल्ली के लिए यात्रा कर रहे थे। घुटनों में दर्द की वजह से उन्होंने लोअर बर्थ बुक की थी। वह आराम से यात्रा कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति मध्य प्रदेश के बिना जंक्शन पर ट्रैन में चढ़ा और उसने विजयकुमार की सीट उनसे छीन ली। और विजयकुमार और सहयात्रियों से काफी बदसलूकी भी की।  विजयकुमार ने इसकी शिकायत ट्रेन में उपस्थित टीटीई से करनी चाही पर उसके ढूंढने पर टीटीई भी उन्हें नहीं मिले।  उनका वह सफर बड़ा ही दर्दनाक गुजरा। उन्होंने भारतीय रेलवे में इसकी शिकायत करनी चाही पर कुछ हुआ नहीं। 

    Advertisements


    सफर के बाद विजयकुमार ने इसकी शिकायत डिस्ट्रिक्ट फोरम में करदी। वहां पर भारतीय रेलवे को सुविधाओं की कमी का दोषी पाया गया। और डिस्ट्रिक्ट फोरम ने विजयकुमार के हक़ में फैसला देते हुए कहा की रेलवे ने इस मामले में लापरवाही दिखाई है जिसके कारण एक व्यक्ति को इतनी परेशानी हुई। अब रेलवे को हरजाने के तौर पर विजयकुमार को 75000 रूपये की धनराशि देनी होगी। उन्होंने भारतीय रेलवे को चेतावनी भी दी। 
    बाद में यह मामला दिल्ली स्टेट कंस्यूमर डिस्प्यूट रेड्रेसल कमीशन पहुंचा उन्होंने भी इस फैसले को बरक़रार रखा और साथ में एक और फैसला भी दिया।  75000 रूपये तो दें ही साथ में ट्रेन में जिस टीटीई की उस दौरान ड्यूटी थी उसकी उस महीने की 1/3 सैलरी भी काटी जाये। 
    तो इस तरह अब रेलवे को विजयकुमार को 75000 रूपये की धनराशि देनी होगी। इस तरह का व्यव्हार किसी को भी देखने को मिले तो उसकी शिकायत जरूर करें। आज के आर्टिकल में इतना ही। 
    अधिक पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंको पर क्लिक करो।


  • Important General Knowledge
  • कुआंग सी झरना (वॉटरफॉल )
  • क्या आपको कबड्डी के बारे में ये जानकारी है ?
  • GK Trick भारत की मिट्टियाँ
  • भारत से पहली मिस वर्ल्ड
  • उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान
  • दोस्तो क्या आपको पता है विश्व के सबसे छोटे देश के बारे में?
  • आपको द्वितीय विश्व युद्ध की ये बातें नहीं पता होंगी
  • जीके के महत्वपूर्ण प्रश्न
  • केरोलिना मरीन के बारे में जानकारी
  • भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रिय राजमार्ग (नेशनल हाईवे )
  • ऐसे देशों के नाम जहाँ घूमने के लिए भारतीयों को पासपोर्ट की भी आवश्यकता नहीं है ?
  • श्वेत क्रांति / ऑपरेशन फ्लड के बारे में जानकारी
  • क्या आप नेल्सन मंडेला के बारे में जानते हैं ?
  • General Knowledge Questions and Answers CISF
  • Fundamental Duties list Constitution of India
  • SSC CGL Previous Year Question Papers
  • General Knowledge Questions
  • SSC CHSL 2016

  • SSC CGL 2017
  • Continue Reading...

    Saturday, 27 May 2017

    DSSSB TGT Computer Science Question paper - General Awareness 2017 Post code: 192/14

    1 comment:

    Solution of DSSSB TGT Computer Science Question paper - General Awareness 2017 Post code: 192/14

    This exam was held on 21 May 2017. So here we present the answer key of DSSSB TGT Computer science paper of general awareness section.
    Following questions were asked:
    Question 14 Which constitutional Writ is issued by the Supreme Court or High court directing a public authority to perform some specific action?
    A) Habeas Corpus
    B) Mandamus
    C) Certiorari
    D) Quo Warranto
    Answer: Mandamus

    Question 15 Which among the following is a famous Indian sculptor?
    A) Jamini Roy
    B) Satish Gujral
    C) Khushwant Singh
    D) All of the above
    Answer: Satish Gujral

    Question 16 Certain events of the eastern coast of South America can affect the Indian Monsoon. What is the event called which can increase the Monsoon intensity in India?
    A) Trade oscillation
    B) Humboldt current
    C) El Nino
    D) La Nina
    Answer: El Nino

    Question 17 During the war of independence in 1857, the British beseiged the fortified city of Delhi. In September 1857, they blew up one of the city gates and entered Delhi. Which gate was it?
    A) Lahori Gate
    B) Kashmere Gate
    C) Turkman Gate
    D) Delhi Gate
    Answer: Kashmere Gate

    Question 18 Which fuel is used in a 'Fast Breeder Reactor'?
    A) Uranium - 235
    B) Plutonium
    C) Thorium
    D) Radium
    Answer: Thorium

    Question 19 Which Sector contributes the most to savings in the Indian Economy?
    A) Households
    B) Corporates
    C) State Governments
    D) Central Government
    Answer: Households

    Question 20 Which agency is mainly responsible for formulating fiscal policy in India?
    A) Niti Ayog
    B) RBI
    C) Ministry of Finance
    D) Parliament 
    Answer: Ministry of Finance

    Continue Reading...

    Sharing of which river's water are a bone of contention between India and Bangladesh?

    No comments:
    Continue Reading...

    Who among the following is credited with introducing paper currency?

    3 comments:
    Continue Reading...

    Bismillah Khan was a proponent of

    No comments:
    Continue Reading...

    Friday, 26 May 2017

    इंटरनेशनल नार्थ - साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर

    No comments:
    चीन-पाकिस्तान गठजोड़( OBOR )परियोजना को भारत-रूस के संयुक्त( #INSTC)परियोजना से करारा जवाब
    👉 OBOR - वन बेल्ट वन रोड
    👉 INSTC - इंटरनेशनल नार्थ - साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर

    पिक्चर में लाल लाइन से रूस और भारत के बीच में ये नया रास्ता INSTC दिखाया गया है। 
     मुसीबत की घड़ी में पुराने दोस्त ही काम आते हैं। कुछ यही साबित किया है रूस ने। पाक के कब्जे वाले कश्मीर से होते हुए चीन ने वन बेल्ट-वन रोड प्रोजेक्ट पर काम कर भारत को दबाव में लाने की कोशिश की। मगर, अब चीन को रूस के साथ मिलकर भारत करारा जवाब देने की तैयारी कर रहा है। अब दोनों देश INSTC नामक उस परिवहन परियोजना को जोर-शोर से आगे बढ़ाने में जुट गए हैं, जिसकी परिकल्पना सितंबर 2000 में हुई थी।

    * यह प्रोजेक्ट कितना अहम है, इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हिंद महासागर और फारस की खाड़ी को ईरान के जरिए कैस्पियन सागर से जोड़ा जाएगा। और फिर रूस से होते हुए उत्तरी यूरोप तक पहुंच बन जाएगी। भारत के सामरिक और व्यापारिक हितों के लिहाज से इस प्रोजेक्ट को विशेषज्ञ बहुत महत्वपूर्ण मान रहे हैं।

    👉 क्या होगा प्रोजेक्ट से लाभ

    * विदेश मामलों के विशेषज्ञ ए सतोब्दन इस प्रोजेक्ट के कई लाभ गिनाते हैं। कहते हैं कि इस परियोजना में ईरान के चाबहार बंदरगाह की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि अन्तरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन कोरिडोर (आईएनएसटीसी) के अमल में आने पर माल को पहुंचाने के समय और लागत में करीब 40 प्रतिशत की कमी आएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि हमें चाबहार बंदरगाह का अधिकतम उपयोग करना चाहिए, इससे हमारे लिए संपूर्ण मध्य एशिया के द्वार खुल जाएगा।

    * इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस रिसर्च एंड एनालिसिस (आईडीएसए) से जुड़े विशेषज्ञ एम एस रॉय की एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिम एवं मध्य एशिया में भारत के सामरिक हितों और दक्षिण, मध्य एवं पश्चिम क्षेत्र के बीच वृहद आर्थिक एवं उर्जा सहयोग की जरूरत को देखते हुए विस्तारित पड़ोस की अवधारणा के लिए आईएनएसटीसी परियोजना महत्वपूर्ण है।

    👉 जानिए क्या है परियोजना

    * साल 2005 से 2012 तक इस परियोजना के विकास की रफ्तार काफी सुस्त रही। इस वर्ष अप्रैल में इस परियोजना को आगे बढ़ाने की पहल की गई है। 18 मई 2017 को भारत से रूस तक आईएनएसटीसी..एक्सप्रेस कारिडोर के विषय पर एक सम्मेलन हुआ। इस दौरान चाबहार बंदरगाह के अधिकतम उपयोग और इस बहुपक्षीय गलियारे से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

    * भारत और रूस के राजनयिक संबंधों की 70वीं वषर्गांठ के उपलक्ष में आईएनएसटीसी परियोजना को काफी महत्व दिया जा रहा है। मोदी कुछ ही समय बाद रूस की यात्रा पर जाने वाले हैं। ईरान, रूस, भारत के संयोग वाले बहुपक्षीय परिवहन कार्यक्रम अन्तरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन कोरिडोर का महत्व काफी बढ़ गया है जो हिन्द महासागर और फारस की खाड़ी को ईरान के जरिये कैस्पियन सागर से जोड़ेगा और फिर रूस से होते हुए उत्तरी यूरोप तक पहुंच बनायेगा। 2013 में इसका पहला ड्राई रन संचालित किया गया

    🚨 उत्तर-दक्षिण गलियारा जल्दी ही स्वेज़ नहर की जगह ले सकता है

    * बाकू में 8 अगस्त को आयोजित त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन में अज़रबैजान, ईरान और रूस ने यह संकेत दिया है कि वे रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देना और उत्तर-दक्षिण अंतरराष्ट्रीय परिवहन गलियारा परियोजना के विकास में तेजी लाना चाहते हैं।

    * पोलितरशिया डॉट कॉम नामक रूसी ऑनलाइन मीडिया आउटलेट ने इस मामले पर अपनी राय देते हुए लिखा है "रूस से होकर जल्दी ही बड़ी भारी मात्रा में माल की [नए रेशम मार्ग के जरिए] न केवल पूर्व से पश्चिम की ओर आवाजाही होगी, बल्कि दक्षिण से उत्तर की ओर भी होगी। रूस दक्षिण एशिया के देशों के लिए द्वार बनने जा रहा है"।

    * उत्तर-दक्षिण अंतरराष्ट्रीय परिवहन गलियारा एक समन्वित जलपोत, रेल और सड़क मार्ग है, जिसे यूरेशिया के भीतर पारगमन और विदेशी व्यापारिक माल की आवाजाही बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है।

    👉 रूस भारत के असैन्य विमान बाजार में जोरदार तरीके से प्रवेश करेगा

    * हिंद महासागर व फारस की खाड़ी से कैस्पियन सागर तथा उससे आगे के इलाकों और फिर वहाँ से रूस के रास्ते उत्तरी व पश्चिमी यूरोप को जोड़ने के लिए सितंबर 2000 में साँक्त पितेरबुर्ग में रूस, ईरान और भारत ने एक समझौता किया था। 2002 में इस समझौते को इसके संस्थापक देशों का अनुसमर्थन प्राप्त हुआ।

    * यह नया गलियारा 7 हजार 2 सौ किलोमीटर (4 हजार 4 सौ 78 मील) लंबा है। परियोजना के सहभागी देशों को इससे अनेक मूर्त फायदे मिलने वाले हैं।

    * हालाँकि अन्य परिवहन मार्गों, विशेषकर स्वेज़ नहर के मुकाबले इस गलियारे से सबसे बड़ा लाभ यह होने वाला है कि इससे परिवहन दूरी घटकर पहले से अधिक से अधिक आधी रह जाएगी। इस तरह आवाजाही में लगने वाले समय और लागत में काफी कमी आएगी।

    * पोलितरशिया डॉट कॉम के अनुसार उत्तर-दक्षिण अंतरराष्ट्रीय परिवहन गलियारे को स्वेज़ नहर का प्रतिस्पर्धी माना जा रहा है। पोलितरशिया डॉट कॉम आगे लिखता है कि यूरोप और एशिया के आर्थिक परिक्षेत्रों को जोड़ने वाली स्वेज़ नहर माल की आवाजाही बढ़ाने की जरूरतों को पूरा करने में विफल रही है।

    * कुछ विश्लेषकों का अनुमान है कि इस समय समुद्री मार्ग से होने वाले कुल वैश्विक व्यापार का लगभग दस प्रतिशत हिस्सा स्वेज़ नहर से होकर गुजरता है। हालाँकि ईरान पर लगे प्रतिबंधों के हटने के कारण स्वेज़ नहर से गुजरने वाले जलपोतों की संख्या में बड़ी तेज़ बढ़ोत्तरी हो सकती है। ऐसा लगता है कि जलपोतों की आवाजाही में यह बढ़ोत्तरी शायद स्वेज़ नहर की क्षमता के भीतर नहीं रह जाएगी।

    * ऐसा होने पर स्वेज़ नहर वैश्विक व्यापार के लिए "अवरोध का कारण" बन जाएगी। उस स्थिति में यह नया उत्तर-दक्षिण गलियारा स्वेज़ नहर पर बढ़ते बोझ को हल्का करने में सक्षम होगा।

    * साइबेरियाई तेल अब भारत में भी इस्तेमाल किया जाएगा
    उल्लेखनीय है कि उत्तर-दक्षिण अंतरराष्ट्रीय परिवहन गलियारे का 3 हजार किलोमीटर (एक हजार 8 सौ 64 मील) लंबा हिस्सा रूसी जमीन पर है। इस गलियारे का सड़क वाला खंड रूस-फिनलैंड सीमा से लेकर कैस्पियन सागर तक रूसी रेलवे के समानांतर गुजरता है।

    * आज स्थिति यह है कि उत्तर-दक्षिण गलियारे के लिए अज़रबैजान और ईरान के बीच लगभग एक सौ 72 किलोमीटर लंबे रेलमार्ग के निर्माण का काम अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है।

    * हालाँकि रिया नोवोस्ती के अनुसार अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयिफ़ ने बाकू में हुई बैठक के दौरान अपने समपदस्थों को भरोसा दिलाया कि इस अधूरे रेलमार्ग का काम जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा।

    * लेकिन इसके बावजूद 2015 में उत्तर-दक्षिण अंतरराष्ट्रीय परिवहन गलियारे के जरिए 73 लाख टन विदेशी व्यापारिक माल की ढुलाई हुई, जिसका मतलब यह है कि माल ढुलाई में 2014 की तुलना में 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

    👉 रूस भारत में अपना व्यापारिक प्रतिनिधि कार्यालय खोलेगा :

    * तेहरान विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय संबंध के सह-आचार्य जहाँगीर करामी ने वल्दायक्लब डॉट कॉम से कहा "उत्तर-दक्षिण गलियारा परियोजना ने इस क्षेत्र के देशों के बीच सहयोग की नींव रखी है ताकि क्षेत्रीय विकास के लक्ष्य की प्राप्ति हो सके।

    * यह परिवहन मार्ग भारत को एक अधिक सुरक्षित व छोटे रास्ते के जरिए यूरोप से जोड़ता है। ईरान, अज़रबैजान और रूस के लिए भी यह परियोजना बहुत महत्वपूर्ण है"।

    * यह बात ध्यान रखने लायक है कि उत्तर-दक्षिण गलियारा परियोजना में रूस, ईरान, भारत तथा अज़रबैजान के अलावा अरमेनिया, बेलारूस, यूक्रेन, यूनान, बल्गारिया, जार्जिया, किर्गिज़िस्तान, तजाकिस्तान, कज़ाखस्तान, पाकिस्तान, इराक, ओमान, सीरिया और तुर्की के भी शामिल होने की आशा है।

    * पोलितरशिया डॉट कॉम ने लिखा है कि चूँकि तुर्की के अज़रबैजान के साथ बड़े गहरे संबंध हैं, इसलिए इस नए मार्ग से तुर्की को बहुत फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर, इसके कारण रूस और तुर्की के बीच तनाव में भी कमी आएगी।

    * पोलितरशिया डॉट कॉम ने इस बात की ओर ध्यान दिलाया है कि 2015 में एक "जोखिम भरी रूस-विरोधी" परियोजना में रूस को किनारे करते हुए चीन से तुर्की तक एक मार्ग बनाने का विचार रखा गया था। लेकिन अब ऐसा लगता है कि तुर्की के लिए उत्तर-दक्षिण अंतरराष्ट्रीय परिवहन गलियारे की तुलना में यह जोखिम भरी परियोजना उतनी आकर्षक नहीं रह जाएगी।

    * इस बीच इस नए परिवहन गलियारे के क्रियान्वयन को देखते हुए काकेशिया और पश्चिमी एशिया की सुरक्षा का महत्व काफी बढ़ गया है। सीरिया में रूस ने अपने स्थायी वायुसैनिक अड्डे की स्थापना की है।

    * इस अड्डे की न केवल इस क्षेत्र में रूस द्वारा चलाए जाने वाले सैन्य तथा मानवीय अभियानों में ही महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी, बल्कि यह पश्चिम एशिया के टिकाऊ आर्थिक विकास की कुंजी के रूप में भी काम करेगा।

    👉 परिणाम :

    नए रेशम मार्ग (एक प्रदेश, एक मार्ग) परियोजना और उत्तर-दक्षिण अंतरराष्ट्रीय परिवहन गलियारा परियोजना के कारण यूरेशिया के देशों के एकीकरण को बढ़ावा मिलेगा, जिससे यूरेशिया की क्षेत्रीय शक्तियों का न केवल तेज़ आर्थिक विकास होगा बल्कि पूरे यूरेशियाई क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा की स्थिति भी मजबूत होगी।
    अधिक पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंको पर क्लिक करो।

  • Important General Knowledge
  • कुआंग सी झरना (वॉटरफॉल )
  • क्या आपको कबड्डी के बारे में ये जानकारी है ?
  • GK Trick भारत की मिट्टियाँ
  • भारत से पहली मिस वर्ल्ड
  • उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान
  • दोस्तो क्या आपको पता है विश्व के सबसे छोटे देश के बारे में?
  • आपको द्वितीय विश्व युद्ध की ये बातें नहीं पता होंगी
  • जीके के महत्वपूर्ण प्रश्न
  • केरोलिना मरीन के बारे में जानकारी
  • भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रिय राजमार्ग (नेशनल हाईवे )
  • ऐसे देशों के नाम जहाँ घूमने के लिए भारतीयों को पासपोर्ट की भी आवश्यकता नहीं है ?
  • श्वेत क्रांति / ऑपरेशन फ्लड के बारे में जानकारी
  • क्या आप नेल्सन मंडेला के बारे में जानते हैं ?
  • General Knowledge Questions and Answers CISF
  • Fundamental Duties list Constitution of India
  • SSC CGL Previous Year Question Papers
  • General Knowledge Questions
  • SSC CHSL 2016

  • SSC CGL 2017
  • Continue Reading...

    भारतीय वायुसेना का विकास वीडियो

    No comments:
    दोस्तो आज हम भारतीय वायुसेना के  विकास को वीडियो के माध्यम से समझेंगे।  हम जानेंगे किस तरह भारतीय वायुसेना सिर्फ 5 मुख्य पायलट से शुरू हुई और आज बुलंदियों को छू रही है। आपको यह भी पता होगा की बटवारे के समय वायुसेना का भी बंटवारा हुआ था। अब वीडियो पर क्लिक करो और जानो इससे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य।

    यह वीडियो भारतीय वायुसेना यानि इंडियन एयर फाॅर्स पर एक डॉक्यूमेंटरी है जिससे आप भारतीय वायुसेना का इतिहास समझ सकें। 

    Continue Reading...

    क्या आपने सामान्य ज्ञान के ये महत्वपूर्ण वीडियो देख लिए हैं ?

    No comments:
    दोस्तो आज की तैयारी वीडियो के माध्यम से करेंगे। नीचे सामान्य ज्ञान / General Knowledge से सम्बंधित 2 वीडियो दिए गए हैं। पहले वीडियो में भारत से जुड़े हुए ऐसे कुछ प्रश्न हैं जो हर भारतीय को पता होना चाहिए।


    यह दोनों वीडियो SSChelp से लिया गया है। 

    Advertisements





    इस वीडियो में भारत के सभी राज्यों में सबसे पहले बनी महिला मुख्यमंत्री के बारे में जानकारी दी गयी है। जैसे सुचेता कृपलानी उत्तरप्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी। वीडियो को देखिये और जानिए बाकि राज्यों की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन हैं? 
    अधिक पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंको पर क्लिक करो। 

  • Important General Knowledge
  • कुआंग सी झरना (वॉटरफॉल )
  • क्या आपको कबड्डी के बारे में ये जानकारी है ?
  • GK Trick भारत की मिट्टियाँ
  • भारत से पहली मिस वर्ल्ड
  • उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान
  • दोस्तो क्या आपको पता है विश्व के सबसे छोटे देश के बारे में?
  • आपको द्वितीय विश्व युद्ध की ये बातें नहीं पता होंगी
  • जीके के महत्वपूर्ण प्रश्न
  • केरोलिना मरीन के बारे में जानकारी
  • भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रिय राजमार्ग (नेशनल हाईवे )
  • ऐसे देशों के नाम जहाँ घूमने के लिए भारतीयों को पासपोर्ट की भी आवश्यकता नहीं है ?
  • श्वेत क्रांति / ऑपरेशन फ्लड के बारे में जानकारी
  • क्या आप नेल्सन मंडेला के बारे में जानते हैं ?
  • General Knowledge Questions and Answers CISF
  • Fundamental Duties list Constitution of India
  • SSC CGL Previous Year Question Papers
  • General Knowledge Questions
  • SSC CHSL 2016

  • SSC CGL 2017
  • Continue Reading...

    Thursday, 25 May 2017

    अफ़ग़ानिस्तान पाकिस्तान के खिलाफ भारत का साथ क्यों देता है ?

    No comments:
    दोस्तो क्या आपको पता है कि अफ़ग़ानिस्तान पाकिस्तान के खिलाफ भारत का साथ क्यों देता है ? आज हम अफ़ग़ानिस्तान और भारत के मित्रीय संबंधो की चर्चा करेंगे।




    • इसका सबसे बड़ा कारण है पाकिस्तान के साथ अफ़ग़ानिस्तान की शत्रुता। भारत और पाकिस्तान के बीच भी शत्रुता है। और आपने यह तो सुना ही होगा की शत्रु का शत्रु अपना मित्र होता है। यह बात यहाँ बिलकुल सार्थक सिद्ध होती है। 
    • पाकिस्तान के आईएसआई व तालिबान संगठन ने अफ़ग़ानिस्तान में काफी आतंक मचाया हुआ है। जिसके कारण वहां यूएस और अन्य विकसित देशो की सेना की टुकडिया पड़ी रहती है और अपनी मनमानी वाली कार्यवाई करती हैं इसे लम्बे समय के लिए सही करने के लिए भारत अफ़ग़ानिस्तान की अफगान आर्मी बनाने में मदद कर रहा है ताकि अफ़ग़ानिस्तान अपने फैसले खुद ही ले सके। 
    • अमेरिका, चीन व अन्य देश अफ़ग़ानिस्तान को पैसे देने के बदले कुछ लेते जरूर हैं। वह  उस पैसे के खर्च पर काफी शर्ते रख देते हैं। लेकिन भारत अफ़ग़ानिस्तान में मित्रता की वजह से भारत अफ़ग़ानिस्तान पर भरोसे की वजह से बिना शर्त भी आर्थिक मदद करने को तैयार रहता है।
    • पाक अधिकृत कश्मीर का कुछ हिस्सा अफ़ग़ानिस्तान के बॉर्डर से भी मिलता है जिसके रास्ते आतंकवादी भारत में घुसने का प्रयत्न भी कार्ते हैं तो भारत अफ़ग़ानिस्तान में मित्रता रहेगी तो आतंकवादियों पर इस क्षेत्र में नक़ल कसने में सहायता भी मिलेगी। 
    • अफ़ग़ानिस्तान की भारत ने बहुत ज्यादा मदद की है हाल ही में अफ़ग़ानिस्तान की संसद भी भारत ने बनवाकर तैयार करवाई और काफी पैसे का निवेश किया। 
    • हामिद करज़ई अफ़ग़ानिस्तान के भूतपूर्व राष्ट्रपति की शिक्षा भारत के शिमला से हुई। तो उनका भी भारत से अंदरूनी लगाव रहा। 
    • अफ़ग़ानिस्तान के वर्तमान राष्ट्रपति अशरफ घानी और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्बन्ध भी काफी ठीक हैं। 
    • अफ़ग़ानिस्तान और भारत पडोसी देश है तो भारत अफ़ग़ानिस्तान की किसी भी वक्त किसी अन्य देश से ज्यादा मदद कर सकता है। 
    आज के आर्टिकल में इतना ही। अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर व कमेंट जरूर करें।
    अधिक पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंको पर क्लिक करो। 

  • Important General Knowledge
  • कुआंग सी झरना (वॉटरफॉल )
  • क्या आपको कबड्डी के बारे में ये जानकारी है ?
  • GK Trick भारत की मिट्टियाँ
  • भारत से पहली मिस वर्ल्ड
  • उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान
  • दोस्तो क्या आपको पता है विश्व के सबसे छोटे देश के बारे में?
  • आपको द्वितीय विश्व युद्ध की ये बातें नहीं पता होंगी
  • जीके के महत्वपूर्ण प्रश्न
  • केरोलिना मरीन के बारे में जानकारी
  • भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रिय राजमार्ग (नेशनल हाईवे )
  • ऐसे देशों के नाम जहाँ घूमने के लिए भारतीयों को पासपोर्ट की भी आवश्यकता नहीं है ?
  • श्वेत क्रांति / ऑपरेशन फ्लड के बारे में जानकारी
  • क्या आप नेल्सन मंडेला के बारे में जानते हैं ?
  • General Knowledge Questions and Answers CISF
  • Fundamental Duties list Constitution of India
  • SSC CGL Previous Year Question Papers
  • General Knowledge Questions
  • SSC CHSL 2016


  • SSC CGL 2017
  • Continue Reading...

    Sunday, 14 May 2017

    भारत के राष्ट्रपति पद के ये महत्वपूर्ण तथ्य आपको पता नहीं होंगे

    No comments:
    दोस्तो आज हम भारत के राष्ट्रपति पद के कुछ ऐसे तथ्यों पर बात करेंगे जो आपको पहले पता नहीं होंगे। हम एक एक कर सभी ऐसे तथ्यों के बारे में आपको बतायेंगे।

    राष्ट्रपति भवन 
    • भारत के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास स्थान राष्ट्रपति भवन (दिल्ली ) है। राष्ट्रपति भवन को पहले वाइसराय हाउस कहा जाता था। इसको चार्ल्स हार्डिंग वाइसराय ने बनवाया था बाद में जब डॉ राजेंद्र प्रसाद जब देश के पहले राष्ट्रपति बने तो इसका नाम बदलकर राष्ट्रपति भवन कर दिया गया और यह बिल्डिंग राष्ट्रपति द्वारा इस्तेमाल की जाने लगी। 
    • राजेंद्र प्रसाद पहले राष्ट्रपति तो हैं ही और वो ऐसे भी पहले राष्ट्रपति हैं जो दो बार भारत के राष्ट्रपति रहे। 
    • सन 1969 में जब तत्कालीन राष्ट्रपति जाकिर हुसैन की मृत्यु हो गयी तो वीवी गिरी देश के पहले कार्यवाहक राष्ट्रपति बने। 
    • वीवी गिरी ऐसे पहले शक्श भी हैं जो कार्यवाहक राष्ट्रपति बनने के बाद राष्ट्रपति भी बने। 
    • भारत के ऐसे दो राष्ट्रपति रहे हैं जिनकी कार्यकाल के दौरान मृत्यु हो गयी - जाकिर हुसैन और फकरुद्दीन अहमद 
    • भारत की पहली और अब तक की अकेली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल हैं जो भारत की 12वीं राष्ट्रपति रहीं। 
    • भारत का पहला ऐसा कार्यवाहक राष्ट्रपति जो पहले भारत का मुख्यन्यायाधीश था - मोहम्मद हिदायतुल्ला 
    • भारत का ऐसा पहला राष्ट्रपति जो पहले किसी राज्य का प्रथम मुख्यमंत्री रहा - नीलम संजीव रेड्डी। वह आँध्रप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे। 
    • नीलम संजीव रेड्डी एक बात के लिए और जाने जाते हैं। वह ऐसे पहले भारत के राष्ट्रपति हैं जो पहले लोकसभा अध्यक्ष रहे। 
    • जाकिर हुसैन भारत के पहले मुस्लिम थे जो राष्ट्रपति पद पर रहे। 
    • एपी जे अब्दुल कलाम भारत के ऐसे पहले राष्ट्रपति रहे जो की पहले एक वैज्ञानिक थे। 
    • भारत के ऐसे 4 राष्ट्रपति जिन्हें भारत रत्न भी मिला - 1954 में एस राधाकृष्णन को , 1962 में राजेंद्र प्रसाद को , 1963 में जाकिर हुसैन को , 1997 में एपीजे अब्दुल कलाम को। 
    आज के आर्टिकल में इतना ही अगर आर्टिकल अच्छा लगा हो तो नीचे कमेंट कीजिए। शेयर कीजिये।
    अधिक पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंको पर क्लिक करो। 

  • Important General Knowledge
  • कुआंग सी झरना (वॉटरफॉल )
  • क्या आपको कबड्डी के बारे में ये जानकारी है ?
  • GK Trick भारत की मिट्टियाँ
  • भारत से पहली मिस वर्ल्ड
  • उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान
  • दोस्तो क्या आपको पता है विश्व के सबसे छोटे देश के बारे में?
  • आपको द्वितीय विश्व युद्ध की ये बातें नहीं पता होंगी
  • जीके के महत्वपूर्ण प्रश्न
  • केरोलिना मरीन के बारे में जानकारी
  • भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रिय राजमार्ग (नेशनल हाईवे )
  • ऐसे देशों के नाम जहाँ घूमने के लिए भारतीयों को पासपोर्ट की भी आवश्यकता नहीं है ?
  • श्वेत क्रांति / ऑपरेशन फ्लड के बारे में जानकारी
  • क्या आप नेल्सन मंडेला के बारे में जानते हैं ?
  • General Knowledge Questions and Answers CISF
  • Fundamental Duties list Constitution of India
  • SSC CGL Previous Year Question Papers
  • General Knowledge Questions
  • SSC CHSL 2016



  • SSC CGL 2017
  • Continue Reading...

    Friday, 12 May 2017

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐसी बातें जो आपको पता नहीं होंगी

    No comments:
    दोस्तो आज हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐसी बातों पर चर्चा करेंगे जो आपको पता नहीं होंगी। मोदी जी इतने पॉपुलर प्रधानमंत्री है की उन्हें हर कोई जानता है लेकिन ये बातें हर किसी को पता नहीं होंगी।

    Narendra Modi with Barack Obama

    हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर मोदी पूरे विश्व में बहुत ही प्रभावशाली नेता बनकर उभरे हुए हैं आज हम उनके बारे में कुछ ऐसी बातों पर चर्चा करेंगे जो सभी को पता नहीं होंगी। 
    • नरेंद्र मोदी एक कवि भी हैं उन्होंने अपनी मातृ भाषा गुजराती में कई कविता लिखी है और उन्होंने अपने कुछ कार्यो को प्रकाशित भी किया है। 
    • फोटोग्राफी उनके अंदर कूट कूट कर भरी हुई है। अपने फोटो खींचने का उन्हें काफी शौक है। 
    • नरेंद्र मोदी को हिंदी भाषा से इतना प्यार है कि वो अपना हस्ताक्षर हमेशा हिंदी में ही करते हैं। और आपने देखा होगा की उनके ज्यादातर भाषण भी हिंदी भाषा में ही होते हैं। यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली (यानि संयुक्त राष्ट्र महासभा ) में भी नरेंद्र मोदी जी ने हिंदी में ही भाषण दिया था। 
    • प्रधानमंत्री मोदी ने स्नाकोत्तर तक पढाई की। उन्होंने पोलिटिकल साइंस में दिल्ली यूनिवर्सिटी से 1978 में बीए किया और बाद में गुजरात यूनिवर्सिटी से पोलिटिकल साइंस में एमए भी किया है। 
    • नरेंद्र मोदी शादी शुदा हैं। 2014 के चुनाव में उन्होंने पहली बार घोषित किया की उनकी शादी हो चुकी है। उनकी पत्नी का नाम जशोदाबेन चिमनलाल है। लेकिन शादी होते ही उन्होंने घर छोड़ दिया था तथा दोनों अलग ही रहते हैं। 
    • नरेंद्र मोदी ने अमेरिका से 3 महीने का इमेज मैनेजमेंट व पब्लिक रिलेशन का कोर्स भी कर रखा है। शायद उन्होंने अपनी इमेज पर इतना कार्य किया है इसीलिए लोग उनसे इतना प्रभावित हैं। 

    • वह स्वामी विवेकानंद जी को अपना आदर्श मानते हैं और उनकी विचारधारा से काफी प्रभावित हैं। और यह भी संयोग ही है विवेकानन्द जी का बचपन का नाम भी नरेंद्र ही था। 
    • मोदी जी बचपन में जहाँ एनसीसी के सदस्य थे वहीँ मोदी जी ने अपने कई साल हिमालय की वादियों में भी गुजारे। 
    • ट्विटर पर नरेंद्र मोदी सबसे ज्यादा पॉपुलर शक्शियत के ख़िताब की तरफ बढ़ रहे हैं। बराक ओबामा के बाद नरेंद्र मोदी के दूसरे स्थान पर सबसे ज्यादा फॉलोवर हैं। जापान के पीएम शिंजो अबे जो सिर्फ 4 व्यक्तियों को ट्विटर पर फॉलो करते हैं उनमें से एक प्रधानमंत्री मोदी हैं। 
    • सन 2005 में अमेरिका ने मोदी को वीजा देने से मना कर दिया था लेकिन आप आज मोदी को देखिये साल में उनके अमेरिका के बाकि राजनेताओं से ज्यादा चक्कर लगते हैं। और सिर्फ चक्कर ही नहीं उनके बहुत गौरवशाली भाषण भी अमेरिका में हुए हैं। अमेरिका कई बार एक अवसरवादी देश की तरह नजर आता है। 
    • प्रधानमंत्री मोदी अपने कपडे और उनके पहनने के सलीके को लेकर काफी जागरूक हैं। उनके कपडे आपको हमेशा टिप टॉप ही लगेंगे। साथ ही स्वच्छता के प्रचारक भी हैं। 
    • मोदी जी बहुत ही देश भक्त है। बचपन से ही एनसीसी के हिस्सा थे। रेलवे स्टेशन पर आने वाले हर सैनिक की मदद करते थे। उस समय 1965 का भारत पाकिस्तान युद्ध चल रहा था तो नरेंद्र मोदी ने सैनिको की रेलवे स्टेशन पर काफी मदद की। और अभी मेक इन इंडिया का कैम्पेन चला रखा है। 

    • उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था पर भी कई योजना लागू की। जन धन योजना के तहत लोगो के करोडो बैंक खाते खुलवाए। फिर और भी अनेको योजनाएँ जैसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, बीमा योजना, अटल पेंशन योजना इत्यादि अनेकों स्कीम लागू की। 
    • अन्य देश के राजनेता छुट्टियां मनाने जाते हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में अभी तक एक भी छुट्टी नहीं ली है और इससे पहले जब वह गुजरात के तीन बार मुख्यमंत्री रहे तब भी एक भी दिन के अवकाश पर नहीं गए। 
    • सुबह 5 से 5:30 बजे के बीच मोदी देर रात सोने के बाद उठ जाते हैं। 
    • मोदी बचपन में नाटकों में हिस्सा लेकर पैसा इकठ्ठा करते थे सामाजिक कार्यो के लिए। स्कूल के समय उन्होंने काफी नाटकों में हिस्सा लिया। 
    • मोदी एक बार मृत्यु को हराकर भी वापस आये। उनके गांव में शर्मिष्ठा झील थी जहाँ पर मोदी प्रतिदिन खेलने जाते थे। उसी झील में मगरमच्छ भी रहते थे। तो एक दिन एक मगरमच्छ की पूंछ मोदी को आकर लगी और वह खून से लथपथ हो गए तो बड़ी मुश्किल से बचे। 

    • प्रधानमंत्री मोदी ने श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल से भी काफी प्रेरणा ली है। उनका जन्म भी गुजरात में हुआ था और भारत के उपप्रधानमंत्री रहने के अलावा उन्होंने कई ऐसे कार्य किये जिनकी वजह से उन्हें लौहपुरुष की उपाधि मिली. इसी कारण मोदी उनके बहुत बड़े अनुयायी हैं। 
    • मोदी अपनी बोलने की शैली के लिए काफी प्रसिद्द हैं। वह बहुत ही अच्छा बोलते हैं और जब वह बोलते हैं तो उन्हें उस विषय का अच्छा ज्ञान होता है। उनकी पर्सनॅलिटी वाकई बहुत प्रभावशाली है। 
    आज के आर्टिकल में इतना ही।
    अधिक पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंको पर क्लिक करो। 


  • आपको द्वितीय विश्व युद्ध की ये बातें नहीं पता होंगी
  • जीके के महत्वपूर्ण प्रश्न
  • केरोलिना मरीन के बारे में जानकारी
  • भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रिय राजमार्ग (नेशनल हाईवे )
  • ऐसे देशों के नाम जहाँ घूमने के लिए भारतीयों को पासपोर्ट की भी आवश्यकता नहीं है ?
  • श्वेत क्रांति / ऑपरेशन फ्लड के बारे में जानकारी
  • क्या आप नेल्सन मंडेला के बारे में जानते हैं ?
  • General Knowledge Questions and Answers CISF
  • Fundamental Duties list Constitution of India
  • विश्व में सबसे ज्यादा केला का उत्पादन कहां होता है ?
  • उत्तरप्रदेश के बारे में जानकारी
  • क्या आप कैलाश सत्यार्थी के बारे में जानते हो ?
  • क्या आप जानते हैं 2017 के विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति का नाम ?
  • क्या आपको पता है भारत की सबसे ठंडी आबादी वाली जगह के बारे में ?
  • क्या आपको पता है भारत की सबसे बड़ी नदी कौन सी है ? GKtree
  • SSC CGL Previous Year Question Papers
  • General Knowledge Questions
  • SSC CHSL 2016


  • SSC CGL 2017
  • Continue Reading...

    Wednesday, 10 May 2017

    GK Trick भारत की मिट्टियाँ

    1 comment:
    दोस्तो आज का आर्टिकल भारत की मिट्टियो पर लिखा गया है। हम एक ट्रिक भी बताएँगे जिससे आप आसानी से भारत में पायी जाने वाली मिट्टियों के नाम भी याद कर सकते हैं। 




    GK Trick :1. भारत के कृषि अनुसंधान परिषद् ने भारत की मिट्टियों को कितने भागों में बांटा है ? 
    ►-8 भागों में
    TRICK : " मै जल पीके वन से छाल लाया"
    ट्रिक का विस्तृत्व रूप :
    1. मै- मरुस्थलीय मिट्टी
    2. ज- जलोढ़ मृदा
    3. ल- लेटेराइट मिट्टी
    4. पी- पीटमय और जैव मिट्टी
    5. के- काली मिट्टी
    6. वन- वनीय मिट्टी
    *से-silent 
    7. छाल- छारीय (क्षारीय) मिट्टी
    8. लाया- लाल मिट्टी
    2. जलोढ़ मिट्टी भारत के कितने प्रतिशत भाग पर पाई
    जाती है ?
    ►- 22 प्रतिशत
    3. जलोढ़ मिट्टी की खासियत क्या है ?
    ►-यह नदियों द्वारा लाई गई मिट्टी है । इसमें
    उर्वरता काफी होती है ।
    4. जलोढ़ मिट्टी में किसकी मात्रा सबसे अधिक
    होती है ?
    ►-पोटाश
    5. बांगर किसे कहते हैं ?
    ►-पुराने जलोढ़ मिट्टी को ।
    6. खादर किसे कहते हैं ?
    ►-नई जोलढ़ मिट्टी को ।
    7. जलोढ़ मिट्टी में कौन-सी फसलें उगाई
    जाती हैं ?
    ►-धान, गेहूं, मक्का, तिलहन, दलहन, आलू इत्यादि ।
    8. काली मिट्टी का निर्माण कैसे होता है ?
    ►-बेसाल्ट चट्टानों के टूटने-फूटने से ।
    9. काली मिट्टी में किस खनिज
    की बहुलता होती है ?
    ►-आयरन, चूना, एल्युमीनियम एवं मैग्नेशियम ।
    10. काली मिट्टी का रंग काला क्यों होता है ?
    ►- मैग्नेटाइट एवं जीवाश्म की उपस्थिति के कारण ।
    11. किस मिट्टी को रेगुर मिट्टी के नाम से
    जाना जाता है ?
    ►-काली मिट्टी
    12. कपास की खेती के लिए कौन-
    सी मिट्टी उपयुक्त होती है ?
    ►-काली मिट्टी
    13. लाल मिट्टी का निर्माण कैसे होता है ?
    ►-रवेदार एवं कायांतरित शैलों के विघटन एवं वियोजन से ।
    14. इस मिट्टी में
    किसकी बहुलता होती है ?
    ►-सिलिका और आयरन ।
    15. लाल मिट्टी का रंग लाल क्यों होता है ?
    ►-लौह ऑक्साइड की उपस्थिति के कारण ।
    16. लाल मिट्टी में किन
    फसलों की खेती की जाती
    ►-कपास, गेहूं, दालें और मोटी अनाजें ।
    17. किस मिट्टी में चूना मिलाकर
    उसकी उर्वरता बढ़ाई जा सकती है ?
    ►-लाल मिट्टी
    18. चाय की खेती के लिए कौन-
    सी मिट्टी सर्वाधिक उपयुक्त
    मानी जाती है ?
    ►-लेटेराइट मिट्टी
    19. लेटेराइट मिट्टी में
    किसकी बहुलता होती है ?
    ►-आयरन और सिलिकाई
    इस आर्टिकल में इतना ही अधिक पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंको पर क्लिक करो। 

  • आपको द्वितीय विश्व युद्ध की ये बातें नहीं पता होंगी
  • जीके के महत्वपूर्ण प्रश्न
  • केरोलिना मरीन के बारे में जानकारी
  • भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रिय राजमार्ग (नेशनल हाईवे )
  • ऐसे देशों के नाम जहाँ घूमने के लिए भारतीयों को पासपोर्ट की भी आवश्यकता नहीं है ?
  • श्वेत क्रांति / ऑपरेशन फ्लड के बारे में जानकारी
  • क्या आप नेल्सन मंडेला के बारे में जानते हैं ?
  • General Knowledge Questions and Answers CISF
  • Fundamental Duties list Constitution of India
  • विश्व में सबसे ज्यादा केला का उत्पादन कहां होता है ?
  • उत्तरप्रदेश के बारे में जानकारी
  • क्या आप कैलाश सत्यार्थी के बारे में जानते हो ?
  • क्या आप जानते हैं 2017 के विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति का नाम ?
  • क्या आपको पता है भारत की सबसे ठंडी आबादी वाली जगह के बारे में ?
  • क्या आपको पता है भारत की सबसे बड़ी नदी कौन सी है ? GKtree
  • SSC CGL Previous Year Question Papers
  • General Knowledge Questions
  • SSC CHSL 2016

  • SSC CGL 2017
  • Continue Reading...