Advertisements

Saturday 29 April 2017

उत्तरप्रदेश के बारे में जानकारी


दोस्तो आज हम उत्तरप्रदेश के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करेंगे। ये जानकारी परीक्षाओं को ध्यान में रखकर लिखी गयी है। हम उन सभी बिन्दुओ पर बात करेंगे जो परीक्षाओं में पूछे गए हैं।


उत्तर प्रदेश का नाम जैसे ही बोला जाता है तो जनसंख्या की बात मन में आती है। उत्तर प्रदेश भारत का  सबसे अधिक जनसँख्या वाला राज्य है। और हां विश्व में किसी भी देश के राज्य से ज्यादा है उत्तरप्रदेश की जनसंख्या। उत्तर प्रदेश  की जनसँख्या लगभग 20 करोड़ है। यह भारत के उत्तरी भाग में बसा हुआ है। 1 अप्रैल 1937 को भारत के इस भूभाग का नाम ब्रिटिश रूल में यूनाइटेड प्रोविन्सेज रख दिया गया। इस नाम को 1950 में बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया। 09 नवम्बर 2000 को उत्तर प्रदेश का एक हिस्सा जो हिमालय से लगता है उसको अलग राज्य बना दिया उत्तर प्रदेश में से काटकर और नाम रख दिया गया उत्तराखंड। 
उत्तरप्रदेश की राजधानी है लखनऊ। 
भारत में उत्त्तर प्रदेश के क्षेत्रफल की बात करें तो उत्तरप्रदेश का राज्यों में क्षेत्रफल के अनुसार चौथा स्थान है। अब बात करेंगे की उत्तर प्रदेश की सीमा पास के किन किन राज्यों से मिलती हैं। उत्तरप्रदेश के पश्चिम में राजस्थान है यूपी के उत्तर-पश्चिम में हरयाणा, हिमाचल प्रदेश व दिल्ली  हैं। उत्तर में उत्तराखंड, पूर्व में बिहार है तो दक्षिण में मध्यप्रदेश है। उत्तर प्रदेश के दक्षिण पूर्व में झारखण्ड व छत्तीसगढ़ हैं। आर्थिक आधार पर उत्तर प्रदेश का देश में तीसरा स्थान है। 
  • उत्तर प्रदेश में 75 जिला हैं 
  • उत्तर प्रदेश में 18 मंडल हैं 
  • उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला ज़िला है - इलाहबाद 
  • राज्य में विधान सभा और विधान परिषद् दोनों कार्य करती हैं। 
  • उत्तरप्रदेश में 404 विधान सभा सीटें हैं यानि 404 विधायक चुने जाते हैं पांच वर्ष के लिए। 
  • विधान परिषद् में 100 सीटें हैं। 
  • उत्तरप्रदेश से 80 लोग जहाँ लोकसभा के लिए चुने जातें हैं वहीं राज्यसभा में 31 लोग उत्तरप्रदेश भेजता है।
  • उत्तर प्रदेश के ज्यादातर लोग कृषि पर निर्भर हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के व्यक्ति कहीं पर और किसी भी पद पर आप देख सकते हैं। बड़ा राज्य होने के कारण काफी विविधता है उत्तरप्रदेश में। 
आजके आर्टिकल में इतना ही अगर आपको अच्छा लगा हो तो LIKE SHARE COMMENT जरूर करें।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करिये :


  • क्या आपको पता है भारत के राष्ट्रपति के पद त्याग की प्रक्रिया क्या है ? GKtree
  • क्या आपको पता है कमल क्यों है भारत का राष्ट्रिय फूल ? GKtree
  • कुछ आश्चर्यजनक तत्थ्य GKtree
  • भारत के बाहर किस किस देश में बोली जाती है हिन्दी भाषा ? GKtree
  • क्या आपको पता हैं राकेश शर्मा के बारे में ये 10 बातें ? GKtree
  • क्या आपको पता है पानी में तैरते पोस्टऑफिस के बारे में ? - GKtree
  • General Knowledge Questions GKtree
  • क्या आपको पता है भारत के राष्ट्रपति को कितना वेतन मिलता है ? आइए GKtree पर
  • क्या आपको पता है चेनानी नशरी सड़क सुरंग की जरुरत क्यों पड़ी ? जाने GKtree पर
  • क्या आपको पता है वर्तमान विश्व की सबसे तेज चलने यात्री रेलगाड़ी के बारे में? आइए जाने GKtree पर
  • क्या आपको पता है भारत के प्रधानमंत्री को वेतन कितना होता है? आइए GKtree पर
  • क्या आपको पता है विश्व की सबसे ठंडी जगहें कौन सी हैं ? आइए GKtree पर
  • Share this article :

    2 comments: