Advertisements

Saturday 22 April 2017

क्या आपको पता है कमल क्यों है भारत का राष्ट्रिय फूल ? GKtree


दोस्तों कोई चीज ऐसे ही राष्ट्रिय वस्तु नहीं बन जाती। उसके लिए उस वस्तु में बहुत ही गुणों के निहित होने की आवश्यकता होती है। आज हम जानेंगे आखिर कमल को ही राष्ट्रिय फूल क्यों चुना गया ? आखिर कुछ तो खास बात रही होगी कमल में जो ये National Flower of India बन गया।


वैसे तो कमल में काफी गुण हैं लेकिन बात यहां से शुरू करेंगे कि कमल हमें बहुत प्रेरणा देता है। कीचड़ भरे तालाब में कमल अपने अच्छे गुणों के कारण लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर ही लेता है जिससे हमें प्रेरणा मिलती है कि आपका वातावरण आप पर कुछ असर नहीं कर पायेगा यदि आप में कुछ है और एक सच्चा द्रढ निश्चय है तो आप अपनी जगह समाज में प्रतिष्ठित स्थान पर बना लेंगे। 
विद्या की देवी सरस्वती कमल में बैठती हैं तथा ऐसा भी माना जाता है की देवी लक्ष्मी को भी कमल काफी प्रिय है।  कुल मिलाकर पूरा हिन्दू समाज कमल को पूजनीय मानता है। कमल को पुष्पों में सर्वोच्च दर्जा दिया गया है। कमल पुष्प में काफी औषधीय गुण हैं। पश्चात काल में कमल का प्रयोग लोगों का उपचार करने में भी किया जाता था। यह पुष्प दिल पर असर करके खून के बहाव को रोकने में मदद करता है। कमल भारत तथा आस पास के एशियाई देशो में पीले लाल गुलाबी नीले बैंगनी इत्यादि विभिन्न रंगो में पाया जाता है। जिससे विभिन्नता झलकती है। 
कमल की उबली हुई जड़ें पेट और जनन अंगो के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। विभिन्न बिमारियों के लिए आपको कमल के अनेकों नुस्खे मिल जायेंगे इससे पता चलता है कि कमल से अब तक कितने लोगों को फायदा हुआ होगा। 
कमल कीचड़ में पनपने के बावजूद न तो गन्दा होता है और न ही गीला होता है और पानी में तैरता रहता है। उसी तरह अगर हमें कभी विपरीत स्थितियों में से निकलना पड़े तो आराम से अपने मस्तिष्क पर संयम रखकर उसका सामना करना चाहिए। 
कमल के इतने सारे गुणों को देखकर और रीति रिवाजों में उसके महत्व को देखकर भारत के संविधान के रचनाकारों ने कमल को संविधान में राष्ट्रिय पुष्प का दर्जा दे दिया। 
कमल एशियाई देशों के अलावा ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में भी काफी पाया जाता है। और एक महत्वपूर्ण बात कमल वियतनाम का भी राष्ट्रिय पुष्प है। 
आजके आर्टिकल में इतना ही अगर आपको अच्छा लगा हो तो LIKE SHARE COMMENT जरूर करें।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करिये :
Share this article :

1 comments: