Advertisements

Showing posts with label Places. Show all posts
Showing posts with label Places. Show all posts

Saturday, 24 June 2017

Lisbon In Hindi

1 comment:
दोस्तो हमारी आज की चर्चा का विषय है लिस्बन (Lisbon in Hindi) . दोस्तो लिस्बन जो कि पुर्तगाल की राजधानी है आज हम इसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें डिस्कस करेंगे।
Lisbon in Hindi

लिस्बन पुर्तगाल का सबसे बड़ा शहर और वहां की राजधानी है। पुर्तगाल दक्षिण पश्चिमी यूरोप का एक देश है। लिस्बन शहर अटलांटिक महासागर के किनारे बसी हुई यूरोप की पश्चिमी राजधानी है। पुर्तगाल की लगभग 27 प्रतिशत जनसंख्या लिस्बन में रहती है। यहाँ पर देश का सबसे व्यस्त हम्बर्टो देलगार्डो एयरपोर्ट है जो 2015 के आंकड़ों के अनुसार सालाना 200 लाख यात्रियों को सेवा प्रदान करता है। 
लिस्बन का क्षेत्रफल लगभग 100 वर्ग किलोमीटर है। लिस्बन विश्व के सबसे पुराने बसे शहरो  में से एक है और यह माना जाता है की लिस्बन पश्चिमी यूरोप का सबसे पुराना शहर है। लिस्बन में टेगस नदी बहती है। 

लिस्बन में देखने के लिए महत्वपूर्ण जगह (things to visit in lisbon)
  • Castle of Sao Jorge (Castelo de Sao Jorge)
  • Miradouro da Graca
  • National Pantheon of Santa Engracia
  • Torre de Belem
और अधिक पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें :
Continue Reading...

Saturday, 10 June 2017

सेलुलर जेल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

No comments:
दोस्तो आज की हमारी चर्चा का विषय है - सेलुलर जेल जिसे काला पानी भी कहा जाता है। यह जेल अक्सर परीक्षाओं में पूछ ली जाती है। आज हम जानेंगे की यह जगह जेल कब बनी किसने बनाया और कौनसे महत्वपूर्ण लोग इस जेल के कैदी रहे।
Cellular Jail in Hindi

दोस्तो यह जेल अंडमान के पोर्टब्लेयर शहर में स्थित है इसका निर्माण अंग्रेजों ने 1896 में शुरू किया और निर्माण कार्य 1906 में पूरा हुआ। जेल से पहले भी बहुत सारे कैदियों को अंग्रेज अंडमान के पानी में कैद करके रखते थे क्योंकि यह इलाका बाकि सभी जगहों से दूर था। और यहाँ लाकर उन्हें बहुत प्रताड़ित करते थे। कुछ ही लोग इस सजा को काट पाते थे। जो व्यक्ति अंग्रेजों के लिए कांटा बनता था उसे अंडमान द्वीप पर लाते थे और फांसी दे देते थे। 
लेकिन जब सेलुलर जेल बनकर तैयार हुई तो उन्होंने इस जेल में सिर्फ राजनैतिक कैदी यानि प्रभावशाली कैदियों को डालना शुरू कर दिया। जिस व्यक्ति ने लोगों में बदलाव लाना शुरू किया उसकी काला पानी की सजा शुरू हो जाती थी। उसे सेलुलर जेल में वनवास की तरह कैद कर लिया जाता था। 

Advertisements




इस जेल में मौलवी लिआकत अली, बटुकेश्वर दत्त, योगेंद्र शुक्ला और विनायक दामोदर सावरकर, बाबाराव सावरकर, भाई परमानन्द  जैसे महान क्रांतिकारियों / समाजसेवक को कैद करके रखा गया। ये स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के आसपास की बात है। जब अंग्रेजो के बस से बाहर की बात हो जाती थी तो वो काला पानी की सजा सुना देते थे। यहाँ पर नियम इतने कड़े थे की विनायक और बाबाराव सावरकर बंधु एक ही जेल में कैद थे लेकिन दो साल तक उन्हें यह बात पता भी नहीं चली। अब आप सोच ही सकते हैं की कितने दुःख सहे होंगे उन लोगो ने। हालाँकि अब यह परिसर जेल नहीं है बल्कि एक संग्राहलय बन चुका है। 1996 की काला पानी फिल्म इसी जेल पर आधारित है। 
आजके आर्टिकल में इतना ही। लाइक शेयर जरूर करें और GKTree पर पढ़ते रहें। 
अधिक पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंको पर क्लिक करो।

  • Important General Knowledge
  • कुआंग सी झरना (वॉटरफॉल )
  • क्या आपको कबड्डी के बारे में ये जानकारी है ?
  • GK Trick भारत की मिट्टियाँ
  • भारत से पहली मिस वर्ल्ड
  • उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान
  • दोस्तो क्या आपको पता है विश्व के सबसे छोटे देश के बारे में?
  • आपको द्वितीय विश्व युद्ध की ये बातें नहीं पता होंगी
  • जीके के महत्वपूर्ण प्रश्न
  • केरोलिना मरीन के बारे में जानकारी
  • भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रिय राजमार्ग (नेशनल हाईवे )
  • ऐसे देशों के नाम जहाँ घूमने के लिए भारतीयों को पासपोर्ट की भी आवश्यकता नहीं है ?
  • श्वेत क्रांति / ऑपरेशन फ्लड के बारे में जानकारी
  • क्या आप नेल्सन मंडेला के बारे में जानते हैं ?
  • General Knowledge Questions and Answers CISF
  • Fundamental Duties list Constitution of India
  • SSC CGL Previous Year Question Papers
  • General Knowledge Questions
  • SSC CHSL 2016

  • SSC CGL 2017
  • Continue Reading...

    Monday, 1 May 2017

    ऐसे देशों के नाम जहाँ घूमने के लिए भारतीयों को पासपोर्ट की भी आवश्यकता नहीं है ?

    No comments:
    क्या आपको पता है ऐसे देशों के नाम जहाँ घूमने के लिए भारतीयों को पासपोर्ट की भी आवश्यकता नहीं है ? हालांकि ऐसे देश संख्या में ज्यादा नहीं हैं लेकिन ज्ञान के लिए हम नाम पता होना चाहिए। 

    Nepal


    दोस्तो ऐसे दो देश हैं जिनके साथ हमारे देश के मित्रता संबंधो की वजह से अगर आपके पास पासपोर्ट भी यदि नहीं है तो घूमकर आ सकते हैं आप। पहला देश है भूटान और दूसरा देश है नेपाल। इन दोनों देशो में भारतीय को ऑन अराइवल वीजा यानि वहां पर पहुंचकर वीजा लेने की सुविधा है। 
    भूटान 
    अगर आप भूटान जाने की सोच रहे हैं और यदि आपके पास भारत का वोटर आइडेंटिफिकेशन कार्ड है तो आपको भूटान में घूमने के लिए आराम से एंट्री मिल जाएगी। 

    नेपाल 
    नेपाल में भी भारतीय नागरिक को काफी छूट दी गयी है। नेपाल में भी यदि आपके पास पासपोर्ट नहीं है तो निम्न में से कोई एक दस्तावेज अपने साथ रखकर आराम से घूम सकते हैं। 
    • इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस फोटोग्राफ के साथ 
    • गवर्नमेंट के द्वारा दिया गया आईडी कार्ड 
    • राशन कार्ड फोटो के साथ 
    • वोटर कार्ड फोटो के साथ 
    • भारत दुतावास द्वारा जारी किया गया रजिस्ट्रेशन कार्ड 
    • कोई भी ऐसा दस्तावेज जिसपर फोटो हो और आपकी पहचान हो सके और एसडीमएम से ऊपर के अधिकारी ने जारी किया हो। 
    इनमे से यदि कोई भी एक दस्तावेज आपके पास है तो आप आराम से नेपाल घूम सकते हैं। हर साल बहुत लोग अपने खुद के कार और मोटरसाइकिल से यहाँ घूमने जाते है। 

    आजके आर्टिकल में इतना ही अगर आपको अच्छा लगा हो तो LIKE SHARE COMMENT जरूर करें।

    अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करिये :


    Continue Reading...

    Saturday, 29 April 2017

    क्या आपको पता है भारत की सबसे ठंडी आबादी वाली जगह के बारे में ?

    No comments:
    दोस्तो आज हम बात करेंगे भारत की उस जगह के बारे में जहां इतनी ठण्ड पड़ती है कि उसे भारत की सबसे ठंडी आबादी वाली जगह का दर्जा दिया गया है। हम जानेंगे की वहां औसतन तापमान कैसा रहता और अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ।

    Coldest inhabitied Place of India Dras GKtree

    दोस्तो भारत की सबसे ठंडी आबादी वाली जगह है - जम्मू कश्मीर के कारगिल जिला स्थित द्रास नामक कस्बा। दोस्तो द्रास को भारत का सबसे अधिक ठंडा आबादी वाला स्थान माना जाता है तो वहीं द्रास का विश्व में सबसे ठंडी आबादी वाली जगह की कैटगरी में दूसरा स्थान है। 
    द्रास समुद्रतल से 10760 फ़ीट ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर सर्दियों में औसतन तापमान -13 डिग्री सेल्सियस रहता है और सबसे कम तापमान जो अब तक वहां रिकॉर्ड किया गया है वह है -45 डिग्री सेल्सियस। अब आप सोच सकते हैं की कितनी ठण्ड पड़ती है यहां। द्रास ठंडा होने के साथ साथ काफी सुन्दर जगह है। 

    Drass and Tololing Ranges

    इस तस्वीर में द्रास दिखाया गया है और बैकग्राउंड में तोलोलिंग पर्वतीय श्रेणियाँ दिखाई दे रही हैं। द्रास का दूसरा नाम गेटवे ऑफ़ लद्दाख भी है। 1999 की गर्मियों में पाकिस्तान ने यहां से भारत में घुसने की कोशिश की थी। और काफी जगह अपनी टुकड़ियां बिठा दी थी लेकिन फिर कारगिल युद्ध हुआ और भारत ने पाकिस्तान को हराकर पीछे धकेल दिया। 
    आजके आर्टिकल में इतना ही अगर आपको अच्छा लगा हो तो LIKE SHARE COMMENT जरूर करें।

    अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करिये :

  • क्या आपको पता है भारत की सबसे बड़ी नदी कौन सी है ? GKtree
  • Top 10 Fastest Cars In The World List
  • क्या आपको पता है कि हम पादते क्यों हैं ?
  • 20 Most Important Facts about RBI
  • First person to go into space
  • क्या आपको पता है भारत के राष्ट्रपति के पद त्याग की प्रक्रिया क्या है ? GKtree
  • क्या आपको पता है कमल क्यों है भारत का राष्ट्रिय फूल ? GKtree
  • कुछ आश्चर्यजनक तत्थ्य GKtree
  • भारत के बाहर किस किस देश में बोली जाती है हिन्दी भाषा ? GKtree
  • क्या आपको पता हैं राकेश शर्मा के बारे में ये 10 बातें ? GKtree
  • क्या आपको पता है पानी में तैरते पोस्टऑफिस के बारे में ? - GKtree
  • General Knowledge Questions GKtree
  • क्या आपको पता है भारत के राष्ट्रपति को कितना वेतन मिलता है ? आइए GKtree पर
  • क्या आपको पता है चेनानी नशरी सड़क सुरंग की जरुरत क्यों पड़ी ? जाने GKtree पर

  • Continue Reading...

    Saturday, 15 April 2017

    क्या आपको पता है विश्व की सबसे ठंडी जगहें कौन सी हैं ? आइए GKtree पर

    No comments:
    दोस्तों आज हम डिसकस करेंगे विश्व में सबसे ठंडी जगह के बारे में यानि coldest place in the world. इसे ऐसे भी कहा जा सकता है की सबसे कम तापमान वाली जगह या फिर place of the world with lowest temperature
    पृथ्वी पर इतनी विभिन्नता है थोड़ी दूर चलने पर गर्म  और थोड़ी दूर चलने पर ठण्ड यानि हर जगह जलवायु में विविधता पाएंगे आप। तो पृथ्वी पर कहीं सबसे गर्म जगह है तो कहीं सबसे ठंडी जगह तो आज हम पढ़ेंगे सबसे ठंडी जगह के बारे में।
    आज तक सबसे कम तापमान जिसे रिकॉर्ड किया गया 21 जुलाई 1983 को -128.6 डिग्री फ़ारेनहाइट है यह तापमान रूस के वोस्तोक अंटार्टिका स्थित अनुसन्धान केंद्र में रिकॉर्ड किया गया। सो सबसे ठंडी जगह है वोस्तोक अंटार्टिका।

    Advertisements



    coldest place in world Vostok  Station Antartica

    इसके अलावा कुछ अन्य जगह हैं जहाँ पर काफी ठण्ड रिकॉर्ड होती है :
    वेर्खोयांस्क रूस : वेर्खोयांस्क भी काफी ठंडी जगह है। रूस स्थित इस जगह पर काफी ठण्ड पड़ती है। फरबरी 1892 में यहाँ पर काफी कम तापमान -69.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

    Advertisements



    ग्रीनलैंड स्थित नॉर्थ आइस व एस्मिटे : यह दोनों जगह भी काफी ठंडी रहती हैं। यहां का तापमान भूतकाल में -65 तथा -66 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है। 
    कनाडा स्थित युकोन व अमेरिका स्थित अलास्का में भी तापमान काफी गिर जाता है। 
    रोजर पास : अमेरिका के मोन्टाना राज्य स्थित इस जगह पर 20 जनवरी 1954 को -57 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। 
    Roger pass

    अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करिये :
    आजके आर्टिकल में इतना ही अगर आपको अच्छा लगा हो तो LIKE SHARE COMMENT जरूर करें।


    Continue Reading...