Advertisements

Thursday 27 April 2017

क्या आपको पता है कि हम पादते क्यों हैं ?


दोस्तो आज हम जो डिसकस करेंगे वो काफी दिलचस्प है आप टॉपिक देख कर ही आप हंस रहे होंगे। लेकिन इन सभी बातों का ज्ञान होना भी आवश्यक है। आप दिन में कभी खुद को तो कभी दूसरों को ये क्रिया करते देखते होंगे। आज हम जानेंगे की ऐसा क्यों होता है?

farting image GKtree


सबसे पहले पाद की परिभाषा कि बात करें तो पाद हम उन गैसों को कहते हैं जो व्यक्ति की अंतडियो से मल मार्ग / गुदा से होकर शरीर से बाहर आती हैं।
अब आप सोच रहे होंगे की आंतों में ये गैस कहाँ से आती हैं ? कुछ गैसों को तो हम खाना खाते हुए ही निगल लेते हैं। और कुछ गैसें हमारे भोजन के पचते समय पैदा होती हैं। और जब ये गैसें अधिक मात्रा में हो जाती हैं तो मल मार्ग द्वारा बाहर आ जातीं हैं। अब जानेंगे की सामान्यतः पाद में कौनसी गैसें निकलती हैं। हमारी अंतड़ियो में अमोनिया व हाइड्रोजन सल्फाइड जैसी गैसें बनतीं हैं जिनके कारण हमारे पाद में बदबू आती है। अब जानेंगे ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में जिनके खाने के बाद अधिक पाद आते हैं। तला हुआ भोजन ,प्याज, अधिक मसालेदार खाना और अधिक सोडा पीने से पाद ज्यादा आतें हैं। अगर किसी व्यक्ति का पेट साफ रहता है तो पाद आना कोई भी समस्या नहीं होती है क्योंकि तब इतनी बदबू नहीं आती। लेकिन यदि कोई व्यक्ति समय से फ्रेश नहीं होता है तो समझ लो वो आसपास के सारे पर्यावरण को दूषित कर ही देगा।
अच्छा खाना खाएं और अपने आसपास के लोगों को खुश रखें।

Check out other important articles given below :

Share this article :

1 comments:

  1. hello sir mae apki website daily visit karta hu or mujhe apki website bahut pasand hai par kya ye bhi exam mae aa sakta hai ? .. please my website also https://www.sarkariresultupdate.com/upsc-civil-services-mains-question-papers-pdf-download/ ... thanks

    ReplyDelete