Advertisements

Showing posts with label Uttar Pradesh. Show all posts
Showing posts with label Uttar Pradesh. Show all posts

Saturday, 7 July 2018

Facts about UP CM Post मुख्यमंत्री

No comments:
यूपी मुख्यमंत्री के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी Facts about UP CM Post
नीचे हम आपको उत्तर प्रदेश जो कि इतनी अधिक जनसँख्या के कारण भारत में अपना अलग ही महत्व रखता है उसके मुख्यमंत्री के पद के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी बताएँगे। यह आपके ज्ञान और आने वाली परीक्षाओं के हिसाब से भी काफी महत्वपूर्ण होगा। 
प्रेम मंदिर वृन्दावन मथुरा उत्तर प्रदेश 
  • 26 जनवरी 1950 को गोविन्द वल्लभ पंत जो कि उस समय यूनाइटेड प्रोविंस (अब उत्तर प्रदेश ) के प्रीमियर थे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री बन गए। 
  • और इसका कारण था की अब यूनाइटेड प्रोविंस इतिहास बन चुका था। 26 जनवरी को ही नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया था। 
  • अब तक उत्तर प्रदेश के पास दो महिला मुख्यमंत्री रही - सुचेता कृपलानी और मायावती। 
  • सुचेता कृपलानी भारत के किसी भी राज्य में बनी  पहली महिला मुख्यमंत्री  है। 
  • अब तक उत्तर प्रदेश के 21 मुख्यमंत्री बन चुके हैं जिसमे से 11 कॉंग्रेस से रहे और बाकि अन्य दलों से। 
  • अब तक 2017 तक 34 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जा चुकी है। 
  • यूपी के दो मुख्यमंत्री बाद में भारत के प्रधानमंत्री भी रहे - वीपी सिंह और चरण सिंह 
  • अखिलेश यादव(समाजवादी पार्टी) सबसे कम उम्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 2012 में  जब वह मुख्यमंत्री बने तो उस समय उनकी उम्र सिर्फ 38 साल थी। वह 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री रहे। बाद में 2017 में योगी आदित्यनाथ (भाजपा ) उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री बन गए। 
  • अब तक उत्तर प्रदेश में 10 बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है। सबसे हाल में 2002 में लगा। 
  • आपको और कुछ बाते इस टॉपिक पर पता है तो कमेन्ट करो हम चेक करके इधर शामिल करेंगे। 
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय का पता:
लाल बहादुर शास्त्री भवन, लख़नऊ 
Lal Bahadur Shastri Bhawan, Lucknow
up cm janta darbar address  


Continue Reading...

Friday, 6 July 2018

संत कबीर नगर में सीबीएसई से मर्यादित स्कूलों की सूचि

No comments:
संत कबीर नगर में सीबीएसई से मर्यादित स्कूलों की सूचि 
दोस्तों आज हम तैयार कर रहे है सीबीएसई से मर्यादित यानि सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूचि जो कि संत कबीर नगर में स्थित है। यहाँ पर संत कबीर नगर से हमारा तात्पर्य बस्ती उत्तरप्रदेश में स्थित एक जिले से है. जिसका नाम विख्यात संत कबीर दास जी के नाम पर पड़ा. अब आते हैं यहाँ पर स्थित CBSE से जुड़े स्कूलों पर। संत कबीर नगर जिला का मुख्यालय है खलीलाबाद। यहाँ पर कई स्कूल हैं जो कि नीचे दिए गए हैं:
1. सेंट्रल अकादमी स्कूल खलीलाबाद : यह एक प्राइवेट बाल बालिका विद्यालय है। इस स्कूल में पहली से बारहवीं तक के छात्र पढ़ते हैं। 
स्कूल का पता : केंद्रीय अकादमी खलीलाबाद 272175 उत्तर प्रदेश 
फ़ोन 5547 -23172 
2. जीआर अकादमी (GR Academy )
यह सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूल भी प्राइवेट विद्यालय है इसमें भी पहली से बारहवीं तक के छात्र पढ़ते हैं। 

बाकि अन्य स्कूल यहाँ सरकारी है और उत्तर प्रदेश बोर्ड के अंतर्गत शिक्षा प्रदान करते है।  संत कबीर नगर के मुख्य सरकारी स्कूल गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज व हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज हैं। 

अगर आपको खलीलाबाद या संत कबीर में शुरू हुए किसी अन्य सीबीएसई से जुड़े स्कूल की जानकारी भी है तो नीचे कमेंट करें। 
sant kabir nagar cbse affiliated schools, cbse affiliated school in sant kabir nagar


Continue Reading...

Saturday, 2 December 2017

Uttarakhand GK in Hindi

No comments:

उत्तराखंड  सामान्य ज्ञान Uttarakhand GK in Hindi

दोस्तो आज हम जानेंगे उत्तराखंड के बारे में जिसे पहले उत्तरांचल कहा जाता था। उत्तराखंड का दूसरा नाम देवभूमि भी है क्योंकि उत्तराखंड में काफी मंदिर इत्यादि धार्मिक स्थल हैं इसलिए इसे देवभूमि भी कहा जाता है। 09 नवंबर 2000 को यह उत्तरप्रदेश और हिमालय क्षेत्र में से काटकर बनाया गया। 
Friends today we will discuss about Uttarakhand which is officially written as state of Uttarakhand. Uttarakhand was previously known as Uttaranchal. Uttaranchal is also known as Devbhumi because of so many Hindu Pilgrimages located in Uttarakhand. Uttarakhand was formed on November 9th 2000 out of Uttar Pradesh and adjoining Himalaya region.
Uttarakhand GK in Hindi General Knowledge
Badrinath, Uttarakhand GK in Hindi
  • उत्तराखंड भारत के किस भाग में है ? -- उत्तरी भाग में
  • Uttarakhand is located in which part of India? -- Northern

  • उत्तराखंड भारत का कौनसा राज्य बना ? -- 27 वां
  • Uttarakhand is which State of India? -- 27th
  •   
  • उत्तराखंड की राजधानी कौन सी है ? -- देहरादून
  • Capital of Uttarakhand -- Dehradun
  •  
  • उत्तराखंड का उच्चन्यायालय किस जगह स्थित है ?  -- नैनीताल
  • High court of  Uttarakhand is located in -- Nainital

  • उत्तराखंड को कितने मंडल या भाग में विभाजित किया गया है ? -- 2 गढ़वाल और कुमाऊं 
  • Uttarakhand is divided in how many divisions? -- 2

  • उत्तराखंड का राजकीय पुष्प कौन सा है ? -- ब्रह्म कमल 
  • State Flower of Uttarakhand -- Brahma Kamal

  • उत्तराखंड का राजकीय वन्य पशु कौन सा है ? -- कस्तूरी मृग
  • State forest animal of Uttarakhand -- Deer
  •  
  • उत्तराखंड में रूपकुंड ताल किस जिले में स्थित है ? -- चमोली 
  • Rupkund Taal is located in which district of Uttarakhand? -- Chamoli

  • रामगंगा नदी की कुल लम्बाई कितने किलोमीटर है ? -- 600 km 
  • Length of Ramganga river -- 600 km
  •  
  • उत्तराखंड में उत्तर रेलवे का अंतिम स्टेशन कौन सा है ? -- देहरादून 
  • Which is last station of Northern railway in Uttarakhand ? -- Dehradun

  • उत्तराखंड में कुल कितने ज़िले है ? -- 13
  • No of Districts in Uttarakhand -- 13

Advertisements



  •  
  • उत्तराखंड का सर्वाधिक जनसँख्या वाला जिला -- हरिद्वार
  • District with maximum population -- Haridwar
  •  
  • उत्तराखंड में सर्वाधिक वन क्षेत्र किस जिले में है ? -- पौड़ी 
  • District with largest forest cover -- Pauri

  • उत्तराखंड की कुल विधानसभा सदस्यों की संख्या क्या है ? -- 71 
  • No of Member of Legislative Assembly -- 71

  • उत्तराखंड से कितने लोकसभा सदस्य आते है ? -- 5 
  • How many member join parliament from Uttarakhand? -- 5

  • उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्यों की संख्या -- 3 
  • No of Rajya sabha seats allotted to Uttarakhand -- 3

  • उत्तराखंड का राजकीय वृक्ष कौन सा है ? -- बुरांस 
  • State tree of Uttarakhand -- Burans

  • 2011 जनगणना के अनुसार उत्तराखंड की साक्षरता दर क्या है ? -- 79.63 %
  • Literacy rate of Uttarakhand according to 2011 census -- 79.63%

  • उत्तराखंड का सबसे ऊँचा शिखर कौन सा है ? -- नंदा देवी (7816  मीटर )
  • Highest point of Uttarakhand UK -- Nanda Devi

  • उत्तराखंड का राजकीय पक्षी कौन सा है ? -- मोनाल
  • State bird of Uttara Khand -- Monal
  •  
  • उत्तराखंड में दून विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई ? -- 2004
  • Doon University was established in yeat -- 2004
  •  
  • उत्तराखंड का सबसे ज्यादा व्यस्त एयरपोर्ट कौनसा है ? -- जॉली ग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून 
  • Busiest airport of Uttarakhand -- Jolly Grant Airport, Dehradoon
  •  
  • उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री कौन थे ? -- नित्यानंद स्वामी 
  • Who was the first Chief Minister of Uttarakhand? -- Nityanad Swami

Advertisements



उत्तराखंड के बारे में कुछ रोचक बातें :
  • उत्तराखंड के पास भारत का दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत शिखर नंदा देवी है। 
  • उत्तराखंड योग की राजधानी मानी जाती है। 
  • उत्तराखंड के पास भारत का सबसे पुराना राष्ट्रिय पार्क है - कॉर्बेट राष्ट्रिय पार्क। इसको पहले हेली राष्ट्रिय पार्क कहा जाता था। इसकी स्थापना 1936 में हुई। 
  • 1970 में शुरू हुआ चिपको आंदोलन चमोली उत्तराखंड के एक गांव के किसानों ने ही शुरू किया। 
  • उत्तराखंड का राजकीय पक्षी मोनाल नेपाल का राष्ट्रिय पक्षी है। यह हिमालय में पाया जाता है। 
  • उत्तराखंड का राजकीय पुष्प ब्रह्म कमल हिमालय क्षेत्र में ही पाया जाता है और काफी दवाइयों में यह इस्तेमाल होता है। 
  • उत्तराखंड के नैनीताल में आर्यभट्टा रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ़ ऑब्ज़र्वेशनल साइंसेज है। 
  • उत्तराखंड के पास भारत का सबसे ऊँचा बांध टिहरी बांध (261 मीटर) है।
  • भारत का पहला परम वीर चक्र विजेता शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा कुमाऊं रेजिमेंट में थे। 
Continue Reading...

Sunday, 7 May 2017

उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान

7 comments:
इस आर्टिकल में उत्तर प्रदेश से जुडी हुई बृहद जानकारी दी गयी हैं वैसे तो ये हर कम्पटीशन एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण है 1 - 2 प्रश्न तो हर पेपर में इसमें से आएगा लेकिन अगर आप उत्तर प्रदेश से जुडी हुई कोई परीक्षा दे रहे हैं तो बहुत सरे प्रश्न इसमें से आएंगे।

Uttar Pradesh


26 जनवरी,1950 को उत्तर प्रदेश राज्य अस्तित्व में आया। इससे पूर्व 1937 में इसे संयुक्त प्रांत (यूनाइटेड प्रोविंस ) के रूप में जाना गया। 9 नवम्बर, 2000 को राज्य का विभाजन हुआ तथा 13 ज़िले अलग कर पृथक उत्तराखण्ड राज्य बना। ग्लोब पर उत्तर प्रदेश की अवस्थिति 23°52' उ॰ अक्षांश से 30°25' उ॰ अक्षांश और 77°3' पूर्वी देशान्तर से 84°39' पूर्वी देशान्तर के बीच है।
देश में क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का स्थान राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के बाद चौथा है, लेकिन जनसंख्या के मामले में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है।
इस राज्य की पूरब से पश्चिम तक की लम्बाई लगभग 650 किमी. तथा उत्तर से दक्षिण की लम्बाई लगभग 240 किमी. है।
प्रदेश से सटे राज्यों की संख्या 9 (8 राज्य और 1 संघशासित क्षेत्र) हैं।
उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 75 ज़िले एवं 18 संभाग (मंडल) हैं (18वाँ- अलीगढ़)|
सबसे बड़े मण्डल- कानपुर और लखनऊ
सबसे छोटा मण्डल- सहारनपुर
इस राज्य की राजधानी 1858 तक आगरा रही; उसके बाद 1858-1921 तक इलाहाबाद रही और 1921 से राजधानी लखनऊ है।
प्रदेश की प्रथम राजकीय भाषा हिंदी (वर्ष 1947 से) एवं द्वितीय राजकीय भाषा उर्दू (वर्ष 1989 से) है|
राजकीय पुष्प – पलाश ( झारखंड का भी)
राजकीय पशु – बारहसिंगा
राजकीय पक्षी – सारस अथवा क्रौंच
राजकीय वृक्ष – अशोक
राजकीय खेल – हॉकी
राजकीय चिह्न - एक वृत्त में दो मछली और एक तीर-धनुष
उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियाँ- गंगा, यमुना, रामगंगा, गोमती, केन,बेतवा और घाघरा|
विधान परिषद का गठन- 1921
राज्य विधानसभा का प्रथम गठन- 1937
विधानस भा में सदस्यों की कुल संख्या- 404 (403 निर्वाचित, 1 मनोनीत)
विधान परिषद में सदस्यों की संख्या-100
लोकसभा में सदस्यों की संख्या - 80
राज्यसभा में सदस्यों की संख्या - 31
सर्वाधिक विधानसभा सीट वाला ज़िला- इलाहाबाद (12)
प्रदेश में अभी तक कुल 10 बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया।
प्रथम मुख्यमंत्री- गोविंद वल्लभ पंत
राज्य एवं देश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री- सुचेता कृपलानी
सर्वाधिक बार मुख्यमंत्री – मायावती (4 बार)
राज्य की प्रथम तथा राज्य एवं देश की प्रथम महिला राज्यपाल- सरोजनी नायडू
स्वतंत्रता के बाद प्रथम विधानसभा अध्यक्ष- राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन
स्वतंत्रता के बाद प्रथम विधानपरिषद सभापति- चन्द्रभाल
वर्तमान मुख्यमंत्री – आदित्यनाथ योगी
वर्तमान राज्यपाल – राम नाइक
वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष- हृदय नारायण दीक्षित


नदियों के किनारे बसे प्रमुख नगर

उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियाँ एवं उनके किनारे स्थित प्रमुख नगर इस प्रकार हैं-
नदी प्रमुख नगर
गंगा- गढ़मुक्तेश्वर, कछलाघाट, फतेहगढ़, बिल्लौर, बिठूर, कानपुर, उन्नाव, डलमऊ, श्रृंगबेरपुर, इलाहाबाद, सिरसा, वाराणसी, गाज़ीपुर, शेरपुर (बलिया)

यमुना -बागपत, वृन्दावन, मथुरा, आगरा, बटेश्वर, इटावा, हमीरपुर, कौशाम्बी, इलाहाबाद

गोमती -लखनऊ, जौनपुर, सुल्तानपुर

सरयू -अयोध्या, गोला, बरहलगंज

राप्ती -गोरखपुर
बेतवा -हमीरपुर
मंदाकिनी या पयस्विनी -चित्रकूट
रामगंगा- मुरादाबाद
सई -प्रतापगढ़
सोन -सोनभद्र
हिंडन -गाज़ियाबाद

प्रमुख झीलें

उत्तर प्रदेश की प्रमुख झीलें एवं उनकी अवस्थिति को नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

झीलें      ज़िला

फुल्हर - झील (गोमती नदी का उद्गम यहीं से होता है) पीलीभीत
बखीरा झील - सन्त कबीर नगर
करैला झील- लखनऊ
गोविन्द बल्लभ पन्त सागर (कृत्रिम झील) - सोनभद्र
औंधी ताल - वाराणसी
लौंधी ताल- सुल्तानपुर
देवरिया ताल - कन्नौज
रामगढ़ ताल- गोरखपुर
बड़ा ताल (गोखुर)- शाहजहाँपुर
बेंती, नइया झील - प्रतापगढ़
जिर्गो जलाशय - मिर्ज़ापुर
कुन्द्रा समुन्दर - उन्नाव
शुक्र ताल -मुजफ्फरनगर
अलवारा झील (विदेशी पक्षी) - कौशाम्बी
राजा का बाँध - सुल्तानपुर
बलहापरा झील - कानपुर
बरुआ सागर - झाँसी
नौह झील - मथुरा

राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम केन्द्र

उत्तर प्रदेश में स्थित प्रमुख ताप विद्युत केन्द्र एवं उनसे संबंधित ज़िले का विवरण इस प्रकार है-

ताप विद्युत केंद्र - ज़िला
आँवला ताप विद्युत परियोजना- बरेली
औरैया ताप विद्युत केंद्र - औरैया
रिहन्द ताप विद्युत केंद्र - सोनभद्र
सिंगरौली ताप विद्युत केंद्र - सोनभद्र
ऊँचाहार ताप विद्युत परियोजना - रायबरेली
टांडा ताप विद्युत केंद्र - अम्बेडकर नगर
दादरी ताप विद्युत परियोजना - गौतमबुद्ध नगर

नोट: औरैया, आँवला व दादरी गैस आधारित संयंत्र हैं।

वन्य जीव विहार

उत्तर प्रदेश के प्रमुख ‘वन्य जीव विहार’ एवं संबंधित ज़िला इस प्रकार हैं-

वन्य जीव विहार - ज़िला

चन्द्रप्रभा वन्य जीव विहार -चन्दौली (सबसे पुराना,1957)
किशनपुर वन्य जीव विहार, दुधवा राष्ट्रीय पार्क- लखीमपुर खीरी

कतरनिया घाट वन्य जीव विहार -बहराइच

रानीपुर वन्य जीव विहार -चित्रकूट

राष्ट्रीय चम्बल वन्य जीव विहार, बबर शेर सफारी- इटावा

कैमूर वन्य जीव विहार- सोनभद्र, मिर्ज़ापुर

महावीर स्वामी वन्य जीव विहार -ललितपुर (सबसे छोटा, 5.4 वर्ग किमी.)

सोहागीवरवा वन्य जीव विहार -महाराजगंज

सुहेलवा वन्य जीव विहार श्रावस्ती, बलरामपुर
कछुआ वन्य जीव विहार- वाराणसी

पीलीभीत टाइगर रिज़र्व (देश का 45वाँ) -पीलीभीत, शाहजहांपुर (नवीनतम)

नोट- प्रदेश में सर्वाधिक क्षेत्रफल में विस्तृत ‘हस्तिनापुर वन्य जीव विहार’ (2,073 वर्ग किमी.) है। इसका विस्तार मेरठ, मुज़फ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा एवं हापुड़ ज़िले में है|

पक्षी विहार

उत्तर प्रदेश के प्रमुख पक्षी विहार एवं संबंधित ज़िला इस प्रकार हैं-

पक्षी विहार - ज़िला
नवाबगंज पक्षी विहार -उन्नाव (सबसे पुराना, 1984)

बखीरा पक्षी विहार -बस्ती/संत कबीर नगर
समान पक्षी विहार -मैनपुरी

पार्वती अरंगा पक्षी विहार गोंडा (जय प्रकाश नगर)
विजय सागर पक्षी विहार महोबा, हमीरपुर
पटना पक्षी विहार- एटा (सबसे छोटा, 1 वर्ग किमी.)

सुरहाताल (लोकनायक जय प्रकाश नारायण) पक्षी विहार- बलिया

लाख बहोशी पक्षी विहार -कन्नौज (सबसे बड़ा, 80 वर्ग किमी.)

भीमराव अम्बेडकर पक्षी विहार -प्रतापगढ़ (कुण्डा)

सांडी पक्षी विहार -हरदोई

समसपुर पक्षी विहार -रायबरेली
सूर सरोवर पक्षी विहार -आगरा
ओखला पक्षी विहार- गाज़ियाबाद व गौतमबुद्ध नगर

हवाई अड्डे

उत्तर प्रदेश के प्रमुख हवाई अड्डे एवं संबंधित ज़िला इस प्रकार हैं-

हवाई अड्डा - ज़िला
खेरिया हवाई अड्डा -आगरा
चकेरी हवाई अड्डा -कानपुर
फुरसतगंज हवाई अड्डा- रायबरेली
हिंडन हवाई अड्डा -गाजियाबाद
बमरौली हवाई अड्डा -इलाहाबाद
बाबतपुर हवाई अड्डा- वाराणसी
चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (अमौसी)- लखनऊ
डॉ॰ अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा -मेरठ
सरसावा अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा -सहारनपुर

प्रमुख संगीत घराने

प्रमुख संगीत घरानें एवं उनसे संबंधित कलाकारों को निम्नलिखित सारणी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है-

प्रमुख संगीत घराने ------- प्रमुख कलाकार
आगरा घराना -अलख दास, मलूकदास
लखनऊ घराना - खुर्शीद अली खाँ (लखनऊ ख्याल गायकी के पितामह), बिन्दा दीन, कोदऊ सिंह, शम्भू महाराज, बिरजू महाराज।

किराना घराना (मुज़फ्फरनगर में स्थान)- बंदे अली खाँ, गंगू बाई हंगल, हीरा बाई बडोदकर, भीमसेन जोशी

बनारस घराना -छन्नू मिश्र, राजन-साजन मिश्र, गुरु प्रसाद मिश्र, सितारा देवी, गिरजा देवी, किशन महाराज, गुदई महाराज (समता प्रसाद मिश्र), मोतीबाई, रसूलन बाई, सिद्धेश्वरी देवी।

भिण्डी बाजार घराना (मुम्बई)- मुरादाबाद के छज्जू खाँ आदि के मुम्बई में बस जाने से इस घराने की स्थापना हुई। लता मंगेश्कर ने इसी घराने के अली खाँ से शिक्षा प्राप्त की।

 प्रमुख कलाकार एवं संबंधित क्षेत्र

प्रमुख कलाकारों एवं उनसे संबंधित क्षेत्र को नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है-

प्रमुख कलाकार ---------संबंधित क्षेत्र
किशन महाराज- तबला वादन
गुदई महाराज (समता प्रसाद) -तबला वादन
अनोखे लाल मिश्र- तबला वादन
कोदऊ सिंह- पखावज
पं. सखाराम -पखावज
शम्भू महाराज -कत्थक
बिरजू महाराज -कत्थक
अच्छन महाराज- कत्थक
बिन्दादीन -कत्थक
श्रीमती एन. -राजम वायलिन (बनारस घराना)
पं. रविशंकर -सितार (बनारस घराना)
बिस्मिल्ला खाँ -शहनाई वादन (बनारस घराना)

 प्रमुख लोक नृत्य

उत्तर प्रदेश के प्रभाव लोक नृत्य एवं उनके संबंधित क्षेत्र को नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है-
लोक --------नृत्य क्षेत्र

चरकुला नृत्य -ब्रज क्षेत्र
कठघोड़वा नृत्य -पूर्वांचल
खयाल नृत्य -बुंदेलखण्ड
रास नृत्य -ब्रज क्षेत्र
झूला नृत्य -ब्रज क्षेत्र
धोबिया नृत्य -पूर्वांचल (धोबी समुदाय द्वारा)
नटवरी नृत्य -पूर्वांचल (अहीर समुदाय द्वारा)
धुरिया नृत्य -बुन्देलखण्ड (कुम्हारों द्वारा)
कार्तिक नृत्य- बुन्देलखण्ड
कर्मा एवं शिला नृत्य -मिर्ज़ापुर-सोनभद्र ( खरवार जाति द्वारा)
धींवर नृत्य -कहार वर्ग द्वारा
मयूर नृत्य ब्रज क्षेत्र
छोलिया नृत्य- राजपूतों द्वारा (विवाहोत्सव पर)।
जोगिनी नृत्य- अवध क्षेत्र (रामनवमी के त्योहार पर)

प्रमुख लोकगीत

उत्तर प्रदेश के प्रमुख लोकगीत एवं उनके संबंधित क्षेत्र को नी दी गई सारणी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

लोकगीत -------क्षेत्र
कजरी- मिर्जापुर, वाराणसी
आल्हा -बुन्देलखण्ड, महोबा
इसुरी फाग -बुन्देलखण्ड
होरी, रसिया ब्रज क्षेत्र,- बरसाना
चैती, चैता- पूर्वांचल
होली गीत, झूला गीत -वृन्दावन
बिरहा भोजपुर (बिहार) / पूर्वी उत्तर प्रदेश (अवध क्षेत्र)
सोहर पूर्वांचल (विशेषतः अवध)
मल्हौर -कौरबी
ढोला व रागिनी- पश्चिमी क्षेत्र

प्रमुख मेले

उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाले प्रमुख मेले एवं उनसे संबंधित ज़िला/स्थान को नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

मेला जिला / स्थान
बटेश्वर मेला (पशु मेला)- आगरा
नौचंदी मेला -मेरठ
देवी पाटन मेला- बलरामपुर
देवा शरीफ मेला -बाराबंकी
नक कटैया मेला -वाराणसी
सैय्यद सालार मसूद मेला -बहराइच
गोविन्द साहब मेला -अम्बेडकर नगर
ध्रुपद मेला- वृंदावन एवं वाराणसी
शाकम्भरी देवी मेला- सहारनपुर
संत हाजी वारिस अली शाह मेला देवा शरीफ (बाराबंकी)

माघ मेला- इलाहाबाद
कालिंजर मेला -बांदा
हरिदास जयन्ती मेला -वृन्दावन

नोट: राज्य में सबसे अधिक मेले मथुरा तथा सबसे कम पीलीभीत में लगते हैं।

प्रमुख वार्षिक उत्सव

उत्तर प्रदेश के प्रमुख महोत्सव एवं उनसे संबंधित ज़िला/स्थान को नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

महोत्सव ज़िला / स्थान
सुलहकुल महोत्सव- आगरा
ताज महोत्सव (फरवरी में) -आगरा
कज़ली महोत्सव -महोबा
सैफई महोत्सव- इटावा
कम्पिल महोत्सव -फर्रुखाबाद
गंगा महोत्सव -वाराणसी
यमुना महोत्सव -मथुरा
कल्कि महोत्सव -संभल

उत्तर प्रदेश के प्रमुख मंदिर

उत्तर प्रदेश के प्रमुख मंदिर एवं उनसे संबंधित स्थल को नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

Prem Mandir Vrindavan


मंदिर -------- स्थान
प्रेम मंदिर - वृन्दावन
बांके बिहारी मंदिर - वृन्दावन
दशावतार मन्दिर -ललितपुर
श्रृंगी ऋषि मन्दिर- फर्रुखाबाद
वाराह भगवान मन्दिर -एटा
जे.के. मन्दिर- कानपुर
देवीपाटन मन्दिर -तुलसीपुर (बलरामपुर)
चन्द्रोदय मन्दिर -वृन्दावन (विश्व का सबसे ऊँचा मन्दिर)
वासुकी व वेणीमाधव मन्दिर -इलाहाबाद
पाताल मन्दिर -इलाहाबाद
भारत माता मन्दिर -वाराणसी
कामतानाथ मन्दिर -चित्रकूट
भर्तृहरि मन्दिर -मिर्जापुर
शाकम्भरी देवी मन्दिर -सहारनपुर
गोला गोकर्णनाथ मंदिर -खीरी
चंद्रिका देवी मंदिर- लखनऊ
पोटेश्वरी देवी मंदिर -बलरामपुर
सूर्य मंदिर -महोबा
भृगुमुनि मंदिर -बलिया

महत्त्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र

उत्तर प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र एवं उनसे संबंधित ज़िला/स्थान को नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

औद्योगिक क्षेत्र संबंधित ज़िला/ स्थान

भारत एक्सप्लोसिव फैक्ट्री -ललितपुर
सुरमा उद्योग -बरेली
ब्लैक पाटरी उद्योग -आजमगढ़
कत्था उद्योग -बरेली
बाँसुरी उद्योग -पीलीभीत
प्लाईवुड उद्योग -सीतापुर, सहारनपुर, नजीबाबाद (बिजनौर)
बेंत व छड़ियों संबंधी उद्योग -बरेली
एग्रोपार्क -लखनऊ व वाराणसी
निकिडा सिटी -कानपुर व उन्नाव
ट्रांस गंगा परियोजना -उन्नाव
एंटीबायोटिक प्लांट -ऋषिकेश
नॉलेज पार्क- ग्रेटर नोएडा
तेल शोधक संयंत्र -मथुरा
ट्रोनिका सिटी -कानपुर, गाजियाबाद
चर्म प्रोद्यौगिकी पार्क -बन्थरा (उन्नाव)
निर्यातन्मुख सॉफ्टवेयर पार्क -नोएडा व आगरा
कृषि प्रसंस्करण क्षेत्र -हापुड़, लखनऊ, वाराणसी और सहारनपुर
परमाणु शक्ति केन्द्र - नरौरा
रेल कोच फैक्ट्री -रायबरेली
डीज़ल लोकोमोटिव फैक्ट्री -वाराणसी
टेराकोटा -गोरखपुर, चिनहट(लखनऊ)
ट्रांसफार्मर फैक्ट्री -झाँसी
पीतल के सामान -मुरादाबाद
काष्ठ नक्कासी -सहारनपुर
काष्ठ पादुका -पीलीभीत
इत्र एवं तेल -कन्नौज
चाकू-कैंची -रामपुर
सीमेंट उद्योग -चुनार (मिर्जापुर), डाला (सोनभद्र), चुर्क (सोनभद्र)
खेल का सामान- मेरठ और आगरा
काँच की चूड़ियाँ -फिरोजाबाद
एल्यूमीनियम उद्योग- रेणुकूट
उर्वरक उद्योग- आँवला (बरेली), फूलपुर (इलाहाबाद)
लकड़ी के खिलौने -लखनऊ, वाराणसी
दियासलाई उद्योग- बरेली, सहारनपुर
छपाई फार्मा- फर्रुखाबाद

प्रमुख संस्थाएँ

उत्तर प्रदेश में स्थित प्रमुख संस्थाएँ एवं उनसे संबंधित ज़िला/स्थान को नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

संस्था -- जगह

इंडियन इन्स्टीट्यूट ऑफ वेजीटेबल रिसर्च - वाराणसी
सेन्ट्रल ड्रग रिसर्च इन्स्टीट्यूट -लखनऊ
इंडियन शुगर केन रिसर्च इन्स्टीट्यूट -लखनऊ
नेशनल बॉटेनिकल रिसर्च इन्स्टीट्यूट- लखनऊ
नेशनल बॉटेनिकल गार्डेन -लखनऊ
सेन्ट्रल इंस्टीट्यूट फॉर सब ट्रॉपिकल हॉर्टीकल्चर -लखनऊ
बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पोलियोबॉटनी- लखनऊ
उ.प्र. कृषि अनुसंधान परिषद -लखनऊ
उ.प्र. एकेडमी ऑफ साइंसेज -लखनऊ
उ.प्र. प्राविधिक वि.वि. (2000) -लखनऊ
राजकीय प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी संस्थान -लखनऊ
राजकीय फल संरक्षण एवं डिब्बाबंदी संस्थान- लखनऊ
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण- लखनऊ
राज्य अक्षय ऊर्जा शोध एवं प्रशिक्षण केन्द्र -चिनहट (लखनऊ)
उ.प्र. निर्यात निगम -लखनऊ
जैव प्रौद्योगिकी पार्क -लखनऊ
राज्य का प्रथम हाईटेक टाऊन सुशान्त गोल्फ सिटी- (लखनऊ)
एशिया का प्रथम डीएनए बैंक -लखनऊ
मेडी सिटी -लखनऊ
इंडियन इन्स्टीट्यूट ऑफ शुगर टेक्नोलॉजी- कानपुर
इंडियन पल्सेज रिसर्च इन्स्टीट्यूट (दलहन अनुसंधान संस्थान) -कल्यानपुर (कानपुर)
चन्द्रशेखर आ. कृषि एवं प्रौ.वि.वि.- कानपुर
जे.के. कैंसर संस्थान- कानपुर
राजकीय चर्म संस्थान -कानपुर
ग्रीन पार्क स्टेडियम (क्रिकेट) -कानपुर
उ.प्र. क्रिकेट अकादमी -कानपुर (2010 में स्थापित)
साइबर सिटी -कानपुर
इको नॉलेज पार्क- इलाहाबाद
इंडियन वेटिनरी रिसर्च इन्स्टीट्यूट -बरेली
नेशनल रिसर्च सेन्टर फॉर मीट -इज्जतनगर (बरेली)
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट)- रायबरेली
सेन्ट्रल एवियन (पक्षी) रिसर्च इंस्टीट्यूट -इज्जतनगर (बरेली)
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हैन्डलूम टेक्नोलॉजी- वाराणसी
सेन्ट्रल लेप्रोसी इन्स्टीट्यूट -आगरा
सेन्ट्रल पोटैटो रिसर्च स्टेशन -मेरठ
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी- मेरठ
स्कूल ऑफ पेपर टेक्नोलॉजी -सहारनपुर
सरदार पटेल कृषि एवं प्रौ. वि.वि.- मोदीपुरम (मेरठ)
मस्तिष्क ज्वर उन्मूलन केन्द्र -गोरखपुर
डॉ. अंबेडकर उ.प्र. पुलिस अकादमी- मुरादाबाद
आलू अनुसंधान केंद्र -बाबूगंज (गाजियाबाद)
गन्ना शोध परिषद -शाहजहाँपुर
गन्ना शोध केन्द्र -मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, गोला (खीरी)
लेदर टेक्नोलॉजी पार्क- बंथरा (उन्नाव)
लेदर पार्क -आगरा
एपैरेल पार्क- ट्रोनिका सिटी (गाजियाबाद)
लेदर निर्यात संवर्द्धन औद्योगिक- पार्क आगरा
राज्य का प्रथम सेटेलाइट टाउन -पिलखुवा (हापुड़)
लायन सफारी पार्क- इटावा
थीम पार्क (पर्यटन संबंधी) -आगरा
बॉटेनिकल गार्डेन ऑफ इंडियन रिपब्लिक- नोएडा
एग्रो प्रोसेसिंग जोन (कृषि पार्क) -लखनऊ, वाराणसी, हापुड़ व सहारनपुर
इलेक्ट्रॉनिक सिटी -नोएडा व आगरा
टॉय सिटी ग्रेटर- नोएडा
वेबसिटी ग्रेटर -नोएडा
निर्यात संवर्द्धन औद्योगिक पार्क -ग्रेटर नोएडा
भारत का प्रथम नाइट सफारी -(रात्रि वन्य जीव पार्क) ग्रेटर नोएडा
राज्य का प्रथम फिल्म सेंटर -नोएडा

जनगणना-2011

जनसंख्या

उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या तथा देश का प्रतिशत- 19,98,12,341 (16.51%)
राज्य की कुल जनसंख्या में पुरुषों का प्रतिशत- 52.29%
राज्य की कुल जनसंख्या में महिलाओं का प्रतिशत- 47.71%
राज्य की कुल ग्रामीण जनसंख्या का प्रतिशत- 77.70%
राज्य की कुल नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत- 22.30%
देश की कुल ग्रामीण आबादी में उत्तर प्रदेश की प्रतिशतता- 18.63% (देश में प्रथम)
देश की कुल शहरी आबादी में उत्तर प्रदेश की प्रतिशतता- 11.79% (महाराष्ट्र के बाद दूसरा)
विश्व संदर्भ में उत्तर प्रदेश जनसंख्या में चीन, भारत, अमेरिका, इण्डोनेशिया के बाद 5वें स्थान पर है।
उत्तर प्रदेश में देश की कुल जनसंख्या के 16.51% लोग रहते हैं, लेकिन क्षेत्रफल में देश के कुल क्षेत्रफल का मात्र 7.33% है।
सर्वाधिक जनसंख्या वाले 3 ज़िले – 1. इलाहाबाद, 2. मुरादाबाद, 3. गाजियाबाद

न्यूनतम जनसंख्या वाले 3 ज़िले – 1. महोबा, 2. चित्रकूट, 3. हमीरपुर

सर्वाधिक ग्रामीण आबादी वाले 3 ज़िले - 1. इलाहाबाद, 2. आजमगढ़, 3. जौनपुर

सबसे कम ग्रामीण आबादी वाले 3 ज़िले - 1. गौतमबुद्ध नगर, 2. महोबा, 3. हमीरपुर

सर्वाधिक शहरी आबादी वाले 3 ज़िले – 1. गाजियाबाद, 2. लखनऊ, 3. कानपुर नगर

सबसे कम शहरी आबादी वाले 3 ज़िले – 1. श्रावस्ती, 2. चित्रकूट, 3. कौशाम्बी

शिशु जनसंख्या

0-6 वर्ष आयु वर्ग की कुल जनसंख्या तथा प्रतिशत - 3,07,91,331 (15.41%)
सर्वाधिक शिशु जनसंख्या वाले 3 ज़िले – 1. इलाहाबाद, 2. मुरादाबाद, 3. गाजियाबाद

न्यूनतम शिशु जनसंख्या वाले 3 ज़िले – 1. महोबा, 2. चित्रकूट, 3. हमीरपुर

0-6 वर्ष आयु वर्ग जनसंख्या का सर्वाधिक प्रतिशत - बहराइच
0-6 वर्ष आयु वर्ग जनसंख्या का सबसे कम प्रतिशत - कानपुर नगर
देश में सर्वाधिक बाल जनसंख्या (ग्रामीण एवं शहरी) वाला राज्य/के.श.प्र. - उत्तर प्रदेश

देश में सबसे कम बाल जनसंख्या (ग्रामीण एवं शहरी) वाला राज्य/के.श.प्र. - लक्षद्वीप

Advertisements


जनसंख्या घनत्व
उत्तर प्रदेश का जनघनत्व - 829 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. (भारत का जनघनत्व - 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.)|
2001-11 के दौरान जनघनत्व में वृद्धि - 139
स्वतंत्रता के बाद उत्तर प्रदेश के जनघनत्व में सर्वाधिक वृद्धि - 1981-91 के दौरान।
स्वतंत्रता के बाद उत्तर प्रदेश के जनघनत्व में सबसे कम वृद्धि - 1951-61 के दौरान।
सर्वाधिक जनघनत्व वाले 3 ज़िले- 1. गाजियाबाद, 2. वाराणसी, 3. लखनऊ

न्यूनतम जनघनत्व वाले 3 ज़िले- 1. ललितपुर, 2. सोनभद्र, 3. हमीरपुर

साक्षरता दर

उत्तर प्रदेश की कुल साक्षरता- 67.70%; पुरुष साक्षरता- 77.30% ; महिला साक्षरता - 57.20%
उत्तर प्रदेश की ग्रामीण साक्षरता - 65.46% ; नगरीय साक्षरता - 75.14%
2001-11 के दौरान राज्य की औसत साक्षरता में वृद्धि - 11.4%
सर्वाधिक साक्षरता वाले 3 ज़िले - 1. गौतमबुद्ध नगर, 2. कानपुर नगर, 3. औरैया

सबसे कम साक्षरता वाले 3 ज़िले - 1. श्रावस्ती, 2. बहराइच, 3. बलरामपुर

सर्वाधिक पुरुष साक्षरता वाले 3 ज़िले - 1. गौतमबुद्ध नगर, 2. औरैया, 3. इटावा

सबसे कम पुरुष साक्षरता वाले 3 ज़िले - 1. श्रावस्ती, 2. बहराइच, 3. बलरामपुर

सर्वाधिक महिला साक्षरता वाले 3 ज़िले - 1. कानपुर नगर, 2. लखनऊ, 3. गौतमबुद्ध नगर

सबसे कम महिला साक्षरता वाले 3 ज़िले - 1. श्रावस्ती, 2. बलरामपुर, 3. बहराइच

लिंगानुपात

उत्तर प्रदेश का औसत लिंगानुपात - 912 (भारत का लिंगानुपात - 943)
2001-11 के दौरान उत्तर प्रदेश के लिंगानुपात में वृद्धि - 14 अंक
स्वतंत्रता के बाद लिंगानुपात में सर्वाधिक वृद्धि - 1991-01
सर्वाधिक लिंगानुपात वाले 3 ज़िले - 1. जौनपुर, 2. आजमगढ़, 3. देवरिया

न्यूनतम लिंगानुपात वाले 3 ज़िले - 1. गौतम बुद्ध नगर(851), 2. हमीरपुर और बागपत 3. कानपुर नगर, बांदा और मथुरा

शिशु लिंगानुपात
उत्तर प्रदेश का शिशु लिंगानुपात (0-6 वर्ष आयु वर्ग)- 902
सर्वाधिक शिशु लिंगानुपात वाले 3 ज़िले – 1. बलरामपुर, 2. संत कबीर नगर, 3. बहराइच

सबसे कम शिशु लिंगानुपात वाले 3 ज़िले – 1. बागपत 2. गौतमबुद्ध नगर 2. गाज़ियाबाद

दशकीय वृद्धि दर
2001-11 के दौरान औसत दशकीय वृद्धि दर - 20.22%
सर्वाधिक दशकीय वृद्धि दर वाले 3 ज़िले- 1. गौतमबुद्ध नगर 2. गाज़ियाबाद 3. श्रावस्ती

न्यूनतम दशकीय वृद्धि दर वाले 3 ज़िले - 1. कानपुर नगर, 2. हमीरपुर, 3. बागपत

नगरीकरण

उत्तर प्रदेश में नगरीकरण – 22.3 %
उत्तर प्रदेश में कुल नगर- 915 (वैधानिक नगर- 684, जनगणना नगर- 267)
उत्तर प्रदेश में 1 से लेकर 10 लाख जनसंख्या वाले वैधानिक नगरों की संख्या - 64
उत्तर प्रदेश में 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले वैधानिक नगरों की संख्या - 7
उत्तर प्रदेश में 10 लाख से अधिक नगरीय जनसंख्या वाले ज़िलों की संख्या – 12
सर्वाधिक नगरीकरण प्रतिशतता वाले ज़िले - 1. गाजियाबाद, 2. लखनऊ, 3.कानपुर नगर
10 लाख या अधिक आबादी वाले वैधानिक नगर – 1. लखनऊ, 2. कानपुर, 3. गाजियाबाद

अनुसूचित जातियाँ

उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या में अनुसूचित जातियों का प्रतिशत- 20.7%
देश में जनसंख्या की दृष्टि से सर्वाधिक अनुसूचित जाति वाला राज्य - उत्तर प्रदेश
देश में जनसंख्या की प्रतिशतता की दृष्टि से सर्वाधिक अनुसूचित जाति वाला राज्य – पंजाब
सर्वाधिक अनुसूचित जनसंख्या वाले 3 ज़िले - 1. सीतापुर, 2. इलाहाबाद, 3. हरदोई।

सबसे कम अनुसूचित जनसंख्या वाले 3 ज़िले - 1. बागपत, 2. श्रावस्ती, 3. गौतमबुद्ध नगर

सर्वाधिक अनुसूचित जाति प्रतिशत वाले 3 ज़िले - 1. कौशाम्बी, 2. सीतापुर, 3. हरदोई

सबसे कम अनुसूचित जाति प्रतिशत वाले 3 ज़िले - 1. बागपत, 2. बरेली, 3. बलरामपुर

अनुसूचित जनजातियाँ

उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या का प्रतिशत - 0.6%
सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति जनसंख्या वाले 3 ज़िले - 1. सोनभद्र, 2. बलिया, 3. देवरिया

सबसे कम अनुसूचित जनजाति जनसंख्या वाले 3 ज़िले - 1. बागपत, 2. कन्नौज, 3. बदायूँ

सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति जनसंख्या प्रतिशत वाले 3 ज़िले - 1. सोनभद्र, 2. ललितपुर, 3. देवरिया

सबसे कम अनुसूचित जनजाति जनसंख्या प्रतिशत वाले 3 ज़िले – 1. बागपत, 2. कन्नौज, 3. बदायूँ

जनसंख्या की दृष्टि से राज्य की सबसे बड़ी जनजाति - थारु

जनसंख्या की दृष्टि से राज्य की सबसे छोटी जनजाति - बनरावत।

स्लम जनगणना

2011 की जनगणना में उत्तर प्रदेश की कुल आबादी में कुल स्लम आबादी- 9.5%
राज्य में सर्वाधिक स्लम आबादी वाले 3 ज़िले- 1. मेरठ, 2. आगरा, 3. कानपुर नगर

देश में सर्वाधिक स्लम आबादी वाले 3 राज्य - 1. महाराष्ट्र, 2. आंध्र प्रदेश, 3. प. बंगाल

धर्म आधारित जनगणना (उ.प्र.)

सर्वाधिक जनसंख्या हिंदू धर्म को तथा सबसे कम जनसंख्या जैन धर्म को मानने वालों की है।
धार्मिक जनसंख्या (घटते क्रम में) - हिंदू, मुस्लिम, सिख, बौद्ध, ईसाई और जैन

सर्वाधिक साक्षरता दर जैन धर्म (93.2%) की तथा सबसे कम मुस्लिम धर्म (47.8%) की है।

सर्वाधिक लिंगानुपात ईसाई धर्म में (961) तथा सबसे कम सिख धर्म (877) में है।

क्षेत्रफल

उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल 2,40,928 वर्ग किमी. है (भारत के क्षेत्रफल का लगभग 7.33%)।
क्षेत्रफल की दृष्टि से यह देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है (राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र क्रमशः पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर हैं)।

सर्वाधिक क्षेत्रफल वाले 3 ज़िले- 1.लखीमपुर खीरी, 2. सोनभद्र, 3. हरदोई

सबसे कम क्षेत्रफल वाले 3 ज़िले- 1. हापुड़, 2. गाजियाबाद, 3. भदोही
इस आर्टिकल में इतना ही अधिक पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंको पर क्लिक करो। 




  • आपको द्वितीय विश्व युद्ध की ये बातें नहीं पता होंगी
  • जीके के महत्वपूर्ण प्रश्न
  • केरोलिना मरीन के बारे में जानकारी
  • भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रिय राजमार्ग (नेशनल हाईवे )
  • ऐसे देशों के नाम जहाँ घूमने के लिए भारतीयों को पासपोर्ट की भी आवश्यकता नहीं है ?
  • श्वेत क्रांति / ऑपरेशन फ्लड के बारे में जानकारी
  • क्या आप नेल्सन मंडेला के बारे में जानते हैं ?
  • General Knowledge Questions and Answers CISF
  • Fundamental Duties list Constitution of India
  • विश्व में सबसे ज्यादा केला का उत्पादन कहां होता है ?
  • उत्तरप्रदेश के बारे में जानकारी
  • क्या आप कैलाश सत्यार्थी के बारे में जानते हो ?
  • क्या आप जानते हैं 2017 के विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति का नाम ?
  • क्या आपको पता है भारत की सबसे ठंडी आबादी वाली जगह के बारे में ?
  • क्या आपको पता है भारत की सबसे बड़ी नदी कौन सी है ? GKtree
  • SSC CGL Previous Year Question Papers
  • General Knowledge Questions
  • SSC CHSL 2016
  • SSC CGL 2017
  • Continue Reading...

    Saturday, 29 April 2017

    उत्तरप्रदेश के बारे में जानकारी

    2 comments:
    दोस्तो आज हम उत्तरप्रदेश के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करेंगे। ये जानकारी परीक्षाओं को ध्यान में रखकर लिखी गयी है। हम उन सभी बिन्दुओ पर बात करेंगे जो परीक्षाओं में पूछे गए हैं।


    उत्तर प्रदेश का नाम जैसे ही बोला जाता है तो जनसंख्या की बात मन में आती है। उत्तर प्रदेश भारत का  सबसे अधिक जनसँख्या वाला राज्य है। और हां विश्व में किसी भी देश के राज्य से ज्यादा है उत्तरप्रदेश की जनसंख्या। उत्तर प्रदेश  की जनसँख्या लगभग 20 करोड़ है। यह भारत के उत्तरी भाग में बसा हुआ है। 1 अप्रैल 1937 को भारत के इस भूभाग का नाम ब्रिटिश रूल में यूनाइटेड प्रोविन्सेज रख दिया गया। इस नाम को 1950 में बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया। 09 नवम्बर 2000 को उत्तर प्रदेश का एक हिस्सा जो हिमालय से लगता है उसको अलग राज्य बना दिया उत्तर प्रदेश में से काटकर और नाम रख दिया गया उत्तराखंड। 
    उत्तरप्रदेश की राजधानी है लखनऊ। 
    भारत में उत्त्तर प्रदेश के क्षेत्रफल की बात करें तो उत्तरप्रदेश का राज्यों में क्षेत्रफल के अनुसार चौथा स्थान है। अब बात करेंगे की उत्तर प्रदेश की सीमा पास के किन किन राज्यों से मिलती हैं। उत्तरप्रदेश के पश्चिम में राजस्थान है यूपी के उत्तर-पश्चिम में हरयाणा, हिमाचल प्रदेश व दिल्ली  हैं। उत्तर में उत्तराखंड, पूर्व में बिहार है तो दक्षिण में मध्यप्रदेश है। उत्तर प्रदेश के दक्षिण पूर्व में झारखण्ड व छत्तीसगढ़ हैं। आर्थिक आधार पर उत्तर प्रदेश का देश में तीसरा स्थान है। 
    • उत्तर प्रदेश में 75 जिला हैं 
    • उत्तर प्रदेश में 18 मंडल हैं 
    • उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला ज़िला है - इलाहबाद 
    • राज्य में विधान सभा और विधान परिषद् दोनों कार्य करती हैं। 
    • उत्तरप्रदेश में 404 विधान सभा सीटें हैं यानि 404 विधायक चुने जाते हैं पांच वर्ष के लिए। 
    • विधान परिषद् में 100 सीटें हैं। 
    • उत्तरप्रदेश से 80 लोग जहाँ लोकसभा के लिए चुने जातें हैं वहीं राज्यसभा में 31 लोग उत्तरप्रदेश भेजता है।
    • उत्तर प्रदेश के ज्यादातर लोग कृषि पर निर्भर हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के व्यक्ति कहीं पर और किसी भी पद पर आप देख सकते हैं। बड़ा राज्य होने के कारण काफी विविधता है उत्तरप्रदेश में। 
    आजके आर्टिकल में इतना ही अगर आपको अच्छा लगा हो तो LIKE SHARE COMMENT जरूर करें।

    अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करिये :


  • क्या आपको पता है भारत के राष्ट्रपति के पद त्याग की प्रक्रिया क्या है ? GKtree
  • क्या आपको पता है कमल क्यों है भारत का राष्ट्रिय फूल ? GKtree
  • कुछ आश्चर्यजनक तत्थ्य GKtree
  • भारत के बाहर किस किस देश में बोली जाती है हिन्दी भाषा ? GKtree
  • क्या आपको पता हैं राकेश शर्मा के बारे में ये 10 बातें ? GKtree
  • क्या आपको पता है पानी में तैरते पोस्टऑफिस के बारे में ? - GKtree
  • General Knowledge Questions GKtree
  • क्या आपको पता है भारत के राष्ट्रपति को कितना वेतन मिलता है ? आइए GKtree पर
  • क्या आपको पता है चेनानी नशरी सड़क सुरंग की जरुरत क्यों पड़ी ? जाने GKtree पर
  • क्या आपको पता है वर्तमान विश्व की सबसे तेज चलने यात्री रेलगाड़ी के बारे में? आइए जाने GKtree पर
  • क्या आपको पता है भारत के प्रधानमंत्री को वेतन कितना होता है? आइए GKtree पर
  • क्या आपको पता है विश्व की सबसे ठंडी जगहें कौन सी हैं ? आइए GKtree पर
  • Continue Reading...