Advertisements

Showing posts with label Indian Railways. Show all posts
Showing posts with label Indian Railways. Show all posts

Saturday, 17 June 2017

तेजस एक्सप्रेस के बारे में जानकारी

No comments:
दोस्तो हाल ही में 24 मई 2017 को भारतीय रेलवे ने एक नई बहुत ही अच्छी सुविधाओं से युक्त ट्रेन शुरू की। आज हम इस ट्रैन के बारे में विस्तार से जानेंगे की यह कहाँ से कहाँ तक शुरू की गयी है व इसमें यात्री को क्या क्या सुविधा मिलती हैं ?
Tejas Express in Hindi

तेजस एक्सप्रेस केटेगरी की ट्रैन पहली बार भारतीय रेलवे ने अधिक स्पीड और अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ शुरू की है। इस ट्रेन को पहली बार हरी झंडी 24 मई 2017 को मिली और इसने अपने पहले दिन मुंबई CST से करमाली गोवा के सफर को 8 घंटे 30 मिनट में पूरा किया। इन दोनों स्टेशन के बीच लगभग 551.7 किलोमीटर की दुरी है यानि ट्रैन की स्पीड काफी अच्छी रही। भारतीय रेलवे के अनुसार ट्रेन की औसत स्पीड इस ट्रैक पर 130 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रहेगी और कुछ कुछ जगह पर ट्रेन की स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा की निर्धारित सीमा को भी छुएगी। 
अब बात करते है की इस ट्रैन में क्या क्या सुविधाएँ हैं ?
  • ट्रैन में यात्री को खाना दिया जायेगा। 
  • ट्रैन में CCTV कैमरे लगे हुए हैं जिससे यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखा जायेगा। 
  • ट्रैन में धुंए और आग का पता लगाने के लिए भी उपकरण लगे हुए हैं। 
  • ट्रैन में wifi की सुविधा के साथ हर व्यक्ति की सीट पर एक LED टीवी डिस्प्ले स्क्रीन लगी हुई है जिससे यात्रा में एंटरटेनमेंट की कमी को भी पूरा किया गया है। इस डिवाइस पर हेडफोन जो की रेलवे ने ही दिए हैं उनको लगाकर आप अपना मनोरंजन कर सकते हैं। ऐसा किसी भी भारतीय रेल में पहली बार है।
  • ट्रैन में मिल रही खाने की सुविधा से अलग ट्रैन के हर कोच में चाय और कॉफी की वेंडिंग मशीन भी लगी हुई है जिसमे आप जब चाहे तब चाय व कॉफी पी सकते हैं। 
  • यात्रियों को मैगज़ीन व न्यूज़ पेपर भी उपलब्ध कराये जायेंगे। 
Tejas Express GKtree

कुल मिलाकर इस समय की जबरदस्त ट्रैन है ये। और किराया देखें तो शताब्दी से 20 प्रतिशत अधिक तय किया गया है। अगर आप AC चेयर कार से मुंबई से गोवा जा रहे हैं तो आपको 1190 रूपये का टिकट खरीदना होगा जिसके अंदर खाने पीने की सुविधाओं के साथ बाकि की ये सभी सुविधाएं मिलेंगी तो मेरे हिसाब से ये जबरदस्त है। 
अभी यह ट्रैन मुंबई गोवा ट्रैक पर चल रही है बाद में ऐसा बताया जा रहा है कि यह ट्रैन कुछ अन्य ट्रैक पर भी चलेगी। सबसे ज्यादा ख़ुशी की बात तो यह है की यह ट्रैन भारत में ही बनी है। इसके कोच रेल कोच फैक्टरी कपूरथला में बनकर तैयार हुए। 
आज के आर्टिकल में इतना ही। अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर और कमेंट जरूर करें। यह आर्टिकल परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए लिखा गया है।

Continue Reading...

Sunday, 4 June 2017

कैसे भारतीय रेल एक यात्री को देगी 75000 रूपये

No comments:
दोस्तो आज में आपको बताऊंगा कि इंडियन रेलवे को उनकी लापरवाही कैसे पड़ी महंगी। स्टेट कंजूमर कमीशन ( राज्य उपभोक्ता आयोग ) ने फैसला देते हुए कहा कि रेलवे यात्री को हरजाने के तौर पर 75000 रूपये की राशि दे।

आओ जानते हैं कि हुआ क्या था ? दिल्ली के निवासी वी. विजयकुमार का उनकी कंप्लेंट में कहना है कि 30 मार्च 2013 को वह दक्षिण एक्सप्रेस से विशाखापत्तनम से दिल्ली के लिए यात्रा कर रहे थे। घुटनों में दर्द की वजह से उन्होंने लोअर बर्थ बुक की थी। वह आराम से यात्रा कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति मध्य प्रदेश के बिना जंक्शन पर ट्रैन में चढ़ा और उसने विजयकुमार की सीट उनसे छीन ली। और विजयकुमार और सहयात्रियों से काफी बदसलूकी भी की।  विजयकुमार ने इसकी शिकायत ट्रेन में उपस्थित टीटीई से करनी चाही पर उसके ढूंढने पर टीटीई भी उन्हें नहीं मिले।  उनका वह सफर बड़ा ही दर्दनाक गुजरा। उन्होंने भारतीय रेलवे में इसकी शिकायत करनी चाही पर कुछ हुआ नहीं। 

Advertisements


सफर के बाद विजयकुमार ने इसकी शिकायत डिस्ट्रिक्ट फोरम में करदी। वहां पर भारतीय रेलवे को सुविधाओं की कमी का दोषी पाया गया। और डिस्ट्रिक्ट फोरम ने विजयकुमार के हक़ में फैसला देते हुए कहा की रेलवे ने इस मामले में लापरवाही दिखाई है जिसके कारण एक व्यक्ति को इतनी परेशानी हुई। अब रेलवे को हरजाने के तौर पर विजयकुमार को 75000 रूपये की धनराशि देनी होगी। उन्होंने भारतीय रेलवे को चेतावनी भी दी। 
बाद में यह मामला दिल्ली स्टेट कंस्यूमर डिस्प्यूट रेड्रेसल कमीशन पहुंचा उन्होंने भी इस फैसले को बरक़रार रखा और साथ में एक और फैसला भी दिया।  75000 रूपये तो दें ही साथ में ट्रेन में जिस टीटीई की उस दौरान ड्यूटी थी उसकी उस महीने की 1/3 सैलरी भी काटी जाये। 
तो इस तरह अब रेलवे को विजयकुमार को 75000 रूपये की धनराशि देनी होगी। इस तरह का व्यव्हार किसी को भी देखने को मिले तो उसकी शिकायत जरूर करें। आज के आर्टिकल में इतना ही। 
अधिक पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंको पर क्लिक करो।


  • Important General Knowledge
  • कुआंग सी झरना (वॉटरफॉल )
  • क्या आपको कबड्डी के बारे में ये जानकारी है ?
  • GK Trick भारत की मिट्टियाँ
  • भारत से पहली मिस वर्ल्ड
  • उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान
  • दोस्तो क्या आपको पता है विश्व के सबसे छोटे देश के बारे में?
  • आपको द्वितीय विश्व युद्ध की ये बातें नहीं पता होंगी
  • जीके के महत्वपूर्ण प्रश्न
  • केरोलिना मरीन के बारे में जानकारी
  • भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रिय राजमार्ग (नेशनल हाईवे )
  • ऐसे देशों के नाम जहाँ घूमने के लिए भारतीयों को पासपोर्ट की भी आवश्यकता नहीं है ?
  • श्वेत क्रांति / ऑपरेशन फ्लड के बारे में जानकारी
  • क्या आप नेल्सन मंडेला के बारे में जानते हैं ?
  • General Knowledge Questions and Answers CISF
  • Fundamental Duties list Constitution of India
  • SSC CGL Previous Year Question Papers
  • General Knowledge Questions
  • SSC CHSL 2016

  • SSC CGL 2017
  • Continue Reading...

    Tuesday, 16 May 2017

    भारत की सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाली पांच ट्रैन

    No comments:
    दोस्तो आज हम बात करेंगे भारत की सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाली पांच ट्रैन के बारे में। हम जानेंगे कि उनके नाम क्या हैं और वह किस स्थान से किस स्थान तक का सफर तय करती हैं।

    Vivek Express

    1. विवेक एक्सप्रेस 4233 किलोमीटर 

    दोस्तो सबसे ज्यादा दूरी तय करती है भारत में विवेक एक्सप्रेस ट्रेन। यह ट्रैन असम के उत्तरी भाग डिब्रूगढ़ से चलकर भारत के दक्षिणी सिरे कन्याकुमारी तक जाती है। यह ट्रेन अपना यह लम्बा सफर 80 घंटे 15 मिनट में पूरा करती है। इस ट्रैन का भारत में पहला स्थान है तो विश्व में नौवां। यह ट्रैन भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती है औंर करीब 55 स्टेशन पर रूकती है। इस ट्रैन का नाम स्वामी विवेकानंद जी के नाम पर रखा गया है। 

    2. हिमसागर एक्सप्रेस 3709 किलोमीटर 

    यह ट्रैन जम्मूतवी से कन्याकुमारी जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन है। तमिलनाडु से माता वैष्णों देवी पर जाने वाली सीधी ट्रेन है। यह ट्रेन करीब 12 राज्यों से होकर गुजरती है और अपने 70 घंटे 50 मिनट के सफर में 67 स्टेशनो पर रुकतीं है। 

    3. टेन जम्मू एक्सप्रेस 3631 किलोमीटर 

    यह ट्रैन तमिलनाडु के तिरुनवेली से चलकर जम्मू के कटरा स्टेशन तक जाती है। यह ट्रैन भी साप्ताहिक है तथा अपने सफर में 11 राज्यों से होकर गुजरती है। यह ट्रेन अपना सफर 71 घंटे 20 मिनट में पूरा करती है और 62 रेलवे स्टेशनो पर रूकती है। 

    4. नवयुग एक्सप्रेस 3607 किलोमीटर 

    यह ट्रैन मैंगलोर से जम्मू के बीच चलती है। अगर आपको कर्नाटक के मैंगलोर से चलकर जम्मू कश्मीर के कटरा स्टेशन पर पहुंचना है तो यह साप्ताहिक ट्रेन आपका विकल्प हो सकती है। यह ट्रेन भारत के 15 राज्यों से होकर गुजरती है और अपना सफर 68 घंटे 10 मिनट में पूरा करती है। 

    5. गुवाहाटी एक्सप्रेस 3553 किलोमीटर 

    यह ट्रेन केरल की राजधानी तिरूवनंतपुरम से चलकर असम की राजधानी गुवाहाटी को जाती है। केरल भारत के दक्षिण में और असम भारत के पूर्व में। यह ट्रेन भी साप्ताहिक है और अपना सफर 68 घंटे में पूरा करती है। 
    आज के आर्टिकल में इतना ही अच्छा लगा हो तो शेयर कमेंट जरूर करें।
    अधिक पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंको पर क्लिक करो। 

  • Important General Knowledge
  • कुआंग सी झरना (वॉटरफॉल )
  • क्या आपको कबड्डी के बारे में ये जानकारी है ?
  • GK Trick भारत की मिट्टियाँ
  • भारत से पहली मिस वर्ल्ड
  • उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान
  • दोस्तो क्या आपको पता है विश्व के सबसे छोटे देश के बारे में?
  • आपको द्वितीय विश्व युद्ध की ये बातें नहीं पता होंगी
  • जीके के महत्वपूर्ण प्रश्न
  • केरोलिना मरीन के बारे में जानकारी
  • भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रिय राजमार्ग (नेशनल हाईवे )
  • ऐसे देशों के नाम जहाँ घूमने के लिए भारतीयों को पासपोर्ट की भी आवश्यकता नहीं है ?
  • श्वेत क्रांति / ऑपरेशन फ्लड के बारे में जानकारी
  • क्या आप नेल्सन मंडेला के बारे में जानते हैं ?
  • General Knowledge Questions and Answers CISF
  • Fundamental Duties list Constitution of India
  • SSC CGL Previous Year Question Papers
  • General Knowledge Questions
  • SSC CHSL 2016

  • SSC CGL 2017
  • Continue Reading...

    Wednesday, 3 May 2017

    जीके के महत्वपूर्ण प्रश्न

    1 comment:
    1. भारतीय रेलवे में सबसे अधिक लम्बाई किस ज़ोन की है ? - उत्तरी रेलवे की
    2. भारत में पहली रेल कहाँ से कहाँ तक चली? - बम्बई (वर्तमान मुंबई) से थाने तक
    3. भारत में पहली बार मेट्रो रेल सेवा किस नगर में आरम्भ की गई? - कोलकाता
    4. रेल इन्जिन के आविष्कारक कौन हैं? - जॉर्ज स्टीफेंसन
    5. भारतीय रेल का “व्हील एंड एक्सल” प्लांट कहाँ है? - बेंगलोर में




    6. भारत में रेल का आरम्भ किस सन में हुआ? - 1853
    7. भारत के दक्षिण के अंतिम बिन्दु पर कौन सा रेलवे स्टेशन है? - कन्या कुमारी
    8. भारतीय रेल का राष्ट्रीयकरण कब हुआ? - 1950
    9. भारत में सबसे लंबी दूरी तय करने वाली रेल कौन सी है? - विवेक एक्सप्रेस (डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी)
    10. भारत का पहला रेलवे स्टेशन कौन सा है? - छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, मुंबई
    11. भारत में सबसे तेज़ चलनेवाली गाड़ी कौन सी है? -शताब्दी एक्सप्रेस
    12. रेलवे बोर्ड की स्थापना कब की गयी ? - 1905 में
    13. भारतीय रेलवे का राष्ट्रीयकरण कब किया गया? - 1950
    14. ब्राड गेज रेलवे लाइन की चौड़ाई कितनी होती है? - 1.676 मीटर
    15. भारत की प्रथम रेलगाड़ी द्वारा कितनी दूरी तय की गयी? - 34 किमी
    16. भारत में चलने वाली पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन कौन सी है? - डेक्कन क्वीन (कल्याण से पुणे)
    17. जीवन रेखा एक्सप्रेस (Life Line Express) किस वर्ष आरम्भ हुई? - 1991 में
    18. भारत की सबसे लंबी रेलवे टनल कौन सी है? - पीर पंजाल (बेनिहल रेलवे टनल)
    19. सबसे लंबी रेलवे प्लेटफॉर्म कहाँ है? -गोरखपुर में
    20. भारत और बांग्लादेश के बीच चलने वाली रेल कौन सी है? - मैत्री एक्सप्रेस
    21 भारत के किस राज्य में रेलवे लाइन नहीं है? - मेघालय
    22 विश्व की सबसे पुरानी भाप इंजिन, जो अभी भी चालू हालत में है, कौन सी है? - फेयरी क्वीन (Fairy Queen), भारत मे
    23. स्वतन्त्र भारत का पहला रेल बजट किन्होंने प्रस्तुत किया था? - जॉन मथाई
    24. भारतीय रेल का स्लोगन क्या है? - राष्ट्र की जीवन रेखा (Lifeline of the Nation)
    25 भारतीय रेलवे का संग्रहालय (Museum) कहाँ है? - चाणक्यपुरी, नई दिल्ली
    26. रेलवे स्टॉफ कॉलेज कहाँ स्थित है? - बरोडा में
    27 भारतीय रेलवे का रेल लाइन की लम्बाई की दृष्टि से विश्व में कौनसा स्थान है? - चौथा
    28 भारतीय रेलवे का सर्वाधिक रेलगाडि़यां चलाने वाला रेलवे स्‍टेशन कौन सा है?- कानपुर (प्रतिदिन 300 गाडि़यों का परिचालन, सबसे अधिक 48 डायमण्‍ड रेल क्रॉसिंग)
    29 भारत में सबसे लम्‍बे नाम वाला रेलवे स्‍टेशन कौन सा है? - श्रीवेंकटनरसिंहाराजुवारिपेटा (दक्षिण रेलवे)
    30 भारत में समुद्रतल से सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित रेलवे स्‍टेशन कौन सा है? - घूम (दार्जिजिंग हिमालयन रेलवे में, 2258 मी0 ऊँचाई पर)
    31 भारत में ब्रॉडगेज पर सबसे ऊँचा स्‍टेशन कौन सा है? - काजीगुण्‍ड (कश्‍मीर में, 1722 मी0)
    32 भारत में किन दो रेलवे स्‍टेशनों के बीच सर्वाधिक रेलवे लाइने हैं? - मुम्‍बई में बान्‍द्रा और अन्‍धेरी के बीच (सात समान्‍तर लाइनें)
    33 भारत में सबसे छोटे नाम वाला रेलवे स्‍टेशन कौन सा है? - दक्षिण पूर्व मध्‍य रेलवे में झारसूगूडा के पास 'इब' स्‍टेशन तथा गुजरात में आनन्‍द-गोधरा के बीच 'ओड स्टेशन

    आजके आर्टिकल में इतना ही अगर आपको अच्छा लगा हो तो LIKE SHARE COMMENT जरूर करें।

    अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करिये :

    Continue Reading...