Advertisements

Sunday 16 April 2017

क्या आपको पता है वर्तमान विश्व की सबसे तेज चलने यात्री रेलगाड़ी के बारे में? आइए जाने GKtree पर


दोस्तों आज हम जानेंगे की वर्तमान में चलने वाली विश्व की सबसे तेज ट्रेन कौन सी है? यानि fastest train in world हम यहाँ उस ट्रेन की बात करेंगे जो सबसे तेज चलती है व यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ढोती है। हम यहाँ पर ट्रायल में चल रही ट्रेनों की बात फ़िलहाल नहीं करेंगे।

Advertisements



fastest train in world Shanghai Maglev


इस प्रश्न का उत्तर है शंघाई में चलने वाली शंघाई मैग्लेव ट्रेन। इसे शंघाई ट्रांसरैपिड के नाम से भी जाना जाता है। शंघाई इस समय विश्व में सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रैन है।  इसकी अधिकतम चलन स्पीड 431 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी औसत स्पीड 250 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
यह ट्रेन मैग्नेटिक फील्ड या फिर कहिये चुम्बकीय प्रभाव से चलती है। उस क्रिया को मैग्नेटिक लेविटेशन कहते हैं जिसके कारण इस ट्रेन का नाम मैग्लेव पड़ा। यह ट्रेन लोगो के लिए 2004 में शुरू हुई। इस ट्रेन में आधिकारिक तौर से लगभग 574 लोग एक बार में सफर कर सकते हैं। यह ट्रेन चीन स्थित पुडोंग के लोंग्यांग रोड स्टेशन से पुडोंग इंटरनेशनल एयरपोट तक जाती है।

Advertisements


इस रेलवे लाइन को शंघाई मैग्लेव डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन नामक संसथान चलाता है। इस ट्रेन को सीमेंस व जर्मनी की कंपनी थिसेनक्रुप ने मिलकर बनाया।
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करिये :
आजके आर्टिकल में इतना ही अगर आपको अच्छा लगा हो तो LIKE SHARE COMMENT जरूर करें।
Share this article :

0 comments:

Post a Comment