Advertisements

Showing posts with label Highest. Show all posts
Showing posts with label Highest. Show all posts

Saturday, 15 April 2017

क्या आपको पता हैं भारत का सबसे ऊँचा रेलवे स्टेशन ? आओ जानें General Knowledge Tree पर

2 comments:
क्या आपको पता हैं भारत का सबसे ऊँचा रेलवे स्टेशन ? दोस्तों इस प्रश्न का मतलब यह है की हम उस रेलवे स्टेशन के बारे में बात कर रहे हैं जो भारत में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर स्थित है यानि highest railway station in India or highest railway station in India from sea level

GHUM Railway Station Highest Railway Station In India

इस प्रश्न का उत्तर है दार्जिलिंग के हिमालय क्षेत्र की छोटी सी बस्ती का घूम रेलवे स्टेशन। यह रेलवे स्टेशन 2258 मीटर (7407 फ़ीट ) की ऊंचाई पर स्थित हैं। यह जगह पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग म्यूनिसिपल का एक क्षेत्र हैं। यह बहुत ही सुन्दर क्षेत्र हैं लाखो लोग यहाँ घूमने आते हैं। 

Advertisements



Highest Railway Station In India Best View Himalaya


इस रेलवे स्टेशन के पास ही टाइगर हिल नामक चोटी है जो कि घूम स्टेशन से 1100 फ़ीट ऊँची है। दार्जिलिंग की इस चोटी से कई बार जब ज्यादा बादल नहीं होते तो कंचनजुंगा पर्वत चोटी साफ दिखाई देती है। घूम भारत का सबसे ऊँचा रेलवे स्टेशन हैं लेकिन विश्व में इससे भी ऊँचे कई स्टेशन हैं। उनके बारे में भी जल्दी ही पढ़ेंगे लेकिन पहले घूम याद कर लो। 

Advertisements


अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करिये :
आजके आर्टिकल में इतना ही अगर आपको अच्छा लगा हो तो LIKE SHARE COMMENT जरूर करें।

Continue Reading...

क्या आपको पता है भारत का कौनसा राज्य सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा है ?

1 comment:
क्या आपको पता है भारत का कौनसा राज्य सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा है ?

दोस्तों अगर में आपसे यह प्रश्न करता हूँ तो इसका मतलब है की हम यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि हमारे देश का सबसे साक्षर राज्य(Most Literate State / Highest Literate State of India) कौन सा है ?

Advertisements




Most Literate State / Highest Literate State of India

दोस्तों वर्ष 2011 में भारत में जनगणना हुई। जनगणना में साक्षरता की दर में काफी असमानता मिली। किसी राज्य में पढ़े लिखे पुरुषो की दर ऊपर है तो किसी राज्यों में पढ़ने वाली महिलाओं की दर ऊँची है। और इससे पता चलता है की भारत में हर चीज में कितनी विभिन्नता है। अच्छी बात ये है की साक्षरता के आंकणो में दिन प्रतिदिन काफी सुधार हो रहा है। 
चलो अब आंकणो की बात करते हैं :
  • सभी स्तरों पर देखा जाये तो केरल सबसे ज्यादा साक्षर है केरल की 2011 में साक्षरता दर 93.91 प्रतिशत रही जिसका मतलब है की प्रति हजार व्यक्ति लगभग 939 व्यक्ति वहां पर साक्षर हैं। लेकिन ये आंकङा बहुत दिन नहीं चला सितम्बर 2013 में त्रिपुरा ने केरल को साक्षरता के इस अभियान में पीछे छोड़ दिया। भारतीय सांख्यिकी संस्थान के सर्वे ने बताया की त्रिपुरा का साक्षरता का आकंड़ा सितम्बर 2013 में 94.65 प्रतिशत हो गया है। जिसके अनुसार त्रिपुरा सबसे अधिक साक्षर राज्य बन गया है। 
  • Advertisements


  • चलो थोड़ा विश्लेषण करते हैं केरल की जनसँख्या 2011 की गणना के अनुसार 33,387,677 थी वही त्रिपुरा की जनसँख्या  उस  समय 3,671,032 इतनी थी। इससे पता चलता है की त्रिपुरा की जनसँख्या केरल की जनसख्याँ का 11 -12 प्रतिशत  ही है। यानि केरल त्रिपुरा की तुलना में काफी बड़ा होने के बावजूद इतना साक्षर है। 
  • इस बात को ऐसे समझिये की किसी गांव में दो परिवार हैं A और B . A में 10 लोग रहते हैं और B में 100 लोग रहते हैं। अब सोचो A में 80 प्रतिशत लोग साक्षर हैं तो इसका मतलब वहां 8 लोग पढ़े लिखे होंगे वहीँ घर B में मानलो 78 प्रतिशत लोग साक्षर हैं तो वहां पर पढ़े लिखे लोगों की संख्या 78 होगी। अब आप समझ गए होंगे की में क्या समझाना चाह रहा हूँ। 
  • त्रिपुरा केरल को साक्षरता की प्रतिशत दर में पीछे छोड़ सकता है। लेकिन केरल का आंकड़ा बहुत बड़ा है। 
  • वैसे शिक्षा बहुत जरुरी है इसलिए आंकड़ों को छोड़कर साक्षरता की तरफ बढ़ते हैं।  क्या आप जानते हो साक्षर किस व्यक्ति को कहा जाता है ? साक्षर लोग सिर्फ वो नहीं होते जिनके पास डिग्री होती हैं बल्कि हर वो व्यक्ति साक्षर है जो अपनी समझ के अनुसार पढ़ व लिख सकता है. यानि यदि आप अपना हिसाब किताब करने में सक्षम में व थोड़ा बहुत पढ़ लिख सकते हैं तो आप साक्षर हैं। 
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करिये :

आजके आर्टिकल में इतना ही अगर आपको अच्छा लगा हो तो LIKE SHARE COMMENT जरूर करें। 
Continue Reading...