Advertisements

Saturday 15 April 2017

क्या आपको पता है भारत का सबसे बड़ा मरुस्थल कौन सा है ? जानिए General Knowledge Tree पर


दोस्तो इस प्रश्न से हमारा तात्पर्य यह है की भारत में पाया जाने वाले सबसे बड़े मरुस्थल का नाम क्या है ? यानि largest desert in India

Advertisements



इस प्रश्न का उत्तर है थार मरुस्थल। थार मरुस्थल को Thar Desert or The Great Indian Desert के नाम से भी जाना जाता है। यह मरुस्थल भारत और पाकिस्तान दोनों देशो में फैला हुआ है। अगर इसके क्षेत्रफल की बात करें तो थार मरुस्थल भारत में लगभग 320000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। थार मरुस्थल का 85 % भाग भारत में है तो 15 प्रतिशत भाग पाकिस्तान में।

Largest Desert in India Thar Desert India

ऊपर दिया गया फोटो थार मरुस्थल का है जो की भारत के राजस्थान क्षेत्र से लिया गया है। चलो बात करते हैं की थार मरुस्थल भारत के कौन कौन से राज्यों में फैला हुआ है। यह मरुस्थल भारत के राजस्थान, पंजाब, हरियाणा व गुजरात चार राज्यों में फैला हुआ है। और इसका भारत में क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग 10 प्रतिशत है। 

Advertisements



साथ ही थार मरुस्थल पाकिस्तान के सिंध व पंजाब क्षेत्र में भी फैला हुआ है। थार मरुस्थल की मिटटी में सूखेपन की वजह से तेज हवाओं की वजह से काफी उड़ती है और इस तरह से रेत के टीले बनते हैं। 
आपको बता दूँ ग्रेट इंडियन बास्टर्ड, काला हिरन और चिंकारा थार में पाये जाने वाले मुख्य जानवर हैं। साथ ही आपको यह भी याद रखना चाहिए की भारत के गुजरात व पाकिस्तान के सिंध का हिस्सा कच्छ का रण भी थार मरुस्थल का ही हिस्सा है। 

Most populated Desert Thar Desert

आपको पता होना चाहिए थार मरुस्थल विश्व में सबसे ज्यादा आबादी वाला मरुस्थल हैं। प्रति वर्ग किलोमीटर यहाँ लगभग 89 लोग रहते हैं। और राजस्थान की जनसँख्या का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा थार मरुस्थल में रहता है। 

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करिये :
आजके आर्टिकल में इतना ही अगर आपको अच्छा लगा हो तो LIKE SHARE COMMENT जरूर करें।
  
Share this article :

0 comments:

Post a Comment