Advertisements

Saturday 15 April 2017

क्या आपको पता है भारत का कौनसा राज्य सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा है ?


क्या आपको पता है भारत का कौनसा राज्य सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा है ?

दोस्तों अगर में आपसे यह प्रश्न करता हूँ तो इसका मतलब है की हम यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि हमारे देश का सबसे साक्षर राज्य(Most Literate State / Highest Literate State of India) कौन सा है ?

Advertisements




Most Literate State / Highest Literate State of India

दोस्तों वर्ष 2011 में भारत में जनगणना हुई। जनगणना में साक्षरता की दर में काफी असमानता मिली। किसी राज्य में पढ़े लिखे पुरुषो की दर ऊपर है तो किसी राज्यों में पढ़ने वाली महिलाओं की दर ऊँची है। और इससे पता चलता है की भारत में हर चीज में कितनी विभिन्नता है। अच्छी बात ये है की साक्षरता के आंकणो में दिन प्रतिदिन काफी सुधार हो रहा है। 
चलो अब आंकणो की बात करते हैं :
  • सभी स्तरों पर देखा जाये तो केरल सबसे ज्यादा साक्षर है केरल की 2011 में साक्षरता दर 93.91 प्रतिशत रही जिसका मतलब है की प्रति हजार व्यक्ति लगभग 939 व्यक्ति वहां पर साक्षर हैं। लेकिन ये आंकङा बहुत दिन नहीं चला सितम्बर 2013 में त्रिपुरा ने केरल को साक्षरता के इस अभियान में पीछे छोड़ दिया। भारतीय सांख्यिकी संस्थान के सर्वे ने बताया की त्रिपुरा का साक्षरता का आकंड़ा सितम्बर 2013 में 94.65 प्रतिशत हो गया है। जिसके अनुसार त्रिपुरा सबसे अधिक साक्षर राज्य बन गया है। 
  • Advertisements


  • चलो थोड़ा विश्लेषण करते हैं केरल की जनसँख्या 2011 की गणना के अनुसार 33,387,677 थी वही त्रिपुरा की जनसँख्या  उस  समय 3,671,032 इतनी थी। इससे पता चलता है की त्रिपुरा की जनसँख्या केरल की जनसख्याँ का 11 -12 प्रतिशत  ही है। यानि केरल त्रिपुरा की तुलना में काफी बड़ा होने के बावजूद इतना साक्षर है। 
  • इस बात को ऐसे समझिये की किसी गांव में दो परिवार हैं A और B . A में 10 लोग रहते हैं और B में 100 लोग रहते हैं। अब सोचो A में 80 प्रतिशत लोग साक्षर हैं तो इसका मतलब वहां 8 लोग पढ़े लिखे होंगे वहीँ घर B में मानलो 78 प्रतिशत लोग साक्षर हैं तो वहां पर पढ़े लिखे लोगों की संख्या 78 होगी। अब आप समझ गए होंगे की में क्या समझाना चाह रहा हूँ। 
  • त्रिपुरा केरल को साक्षरता की प्रतिशत दर में पीछे छोड़ सकता है। लेकिन केरल का आंकड़ा बहुत बड़ा है। 
  • वैसे शिक्षा बहुत जरुरी है इसलिए आंकड़ों को छोड़कर साक्षरता की तरफ बढ़ते हैं।  क्या आप जानते हो साक्षर किस व्यक्ति को कहा जाता है ? साक्षर लोग सिर्फ वो नहीं होते जिनके पास डिग्री होती हैं बल्कि हर वो व्यक्ति साक्षर है जो अपनी समझ के अनुसार पढ़ व लिख सकता है. यानि यदि आप अपना हिसाब किताब करने में सक्षम में व थोड़ा बहुत पढ़ लिख सकते हैं तो आप साक्षर हैं। 
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करिये :

आजके आर्टिकल में इतना ही अगर आपको अच्छा लगा हो तो LIKE SHARE COMMENT जरूर करें। 
Share this article :

1 comments: