Advertisements

Monday 17 April 2017

क्या आपको पता है चेनानी नशरी सड़क सुरंग की जरुरत क्यों पड़ी ? जाने GKtree पर


दोस्तों हाल ही में 2 अप्रैल 2017 को भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने चेनानी नशरी सड़क सुरंग (Chenani Nashari Road Tunnel)  का उद्घाटन किया। इस सड़क सुरंग का दूसरा पटनीटॉप टनल भी है।   इस सुरंग की लम्बाई 9.2 किलोमीटर यानि 5.8 मील है। यह टनल राष्ट्रिय राजमार्ग (National Highway) 44 पर जम्मू कश्मीर में बनायीं गयी है।

Longest Road Tunnel in India

वैसे तो भारत में और भी कई सुरंगे हैं लेकिन जब भी सड़क सुरंग की बात होगी तो चेनानी नशरी टनल अब तक की भारत की सबसे बड़ी सड़क सुरंग (Longest Road Tunnel in India) है। इस सुरंग का निर्माण जुलाई 2011 में शुरू हुआ और 2 अप्रैल 2017 को यह देश हित में लोगों के लिए शुरू कर दी। इस सड़क सुरंग को बनाने में 3720 करोड़ रूपये की लागत आयी। 

Advertisements



चलो अब इस पर बात करते हैं कि ये सुरंग बनानी क्यों पड़ी ? जो ये क्षेत्र है पटनीटोप, कुड और बटोटे यहाँ  सर्दियों में बर्फ़बारी के कारण राष्ट्रिय राजमार्ग बंद हो जाता था तो यातायात रुक जाता था। कई बार तो काफी नुकसान हो जाता था। तो पहला कारण तो इस क्षेत्र में बर्फ़बारी व हिमसंख्लन से यातायात को बचाना था। तो अब ये परेशानी इस मार्ग पर नहीं रहेगी 
दूसरा कारण है कि इस सुरंग ने जम्मू और श्रीनगर के बीच की दुरी को 30 किलोमीटर कम कर दिया है। अब जम्मू से श्रीनगर की दूरी को लगभग 2 घंटे कम समय में तय किया जा सकता है।  तो ये 2 बड़े फायदे इस सुरंग ने उपलब्ध कराये हैं। इससे समय भी बचेगा, सुविधा भी बढ़ेगी , व कहीं न कहीं अर्थव्यवस्था में भी थोड़ा बहुत सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा। 
तीसरा कारण है कि दूरी के कम होने पर व बिना रुके यातायात के आगे बढ़ने पर पर्यावरण में प्रदुषण कम होगा जोकि बहुत बड़ा फायदा है। 

narendra modi chenani nashri tunnel GKtree

चलो अब इस सुरंग की विशेषताओं के बारे में बात करते हैं। यह सुरंग अत्याधुनिक तकनीकों व सुरक्षा व्यवस्थाओं से सुसज्जित है। टनल के अंदर हवा को अच्छा बनाये रखने के लिए ऑटोमैटिक सिस्टम लगा हुआ है। टनल के अंदर लाइट्स की रौशनी इस प्रकार सेट की गयी है जिससे सुगमता पूर्वक ड्राइवर अपना वाहन चला सके। टनल के अंदर ही फायर फाइटर व एम्बुलेंस की व्यवस्था भी है। 

Advertisements



टनल के अंदर थोड़ी थोड़ी दूरी पर SOS बॉक्स लगाए गए है ताकि अगर आपको सड़क पर कोई समस्या महसूस होती है तो आप वहाँ से मदद मंगा सकते हैं। यात्री टनल के अंदर अपने मोबाइल फोन का भी इस्तेमाल कर सके इसके लिए नेटवर्क्स की व्यवस्था भी की गयी है। टनल के अंदर कैमरे भी लगे हुए हैं जो सीसीटीवी के जरिये पूरे ट्रैफिक पर नजर बनाये रखेंगे। 
आजके आर्टिकल में इतना ही अगर आपको अच्छा लगा हो तो LIKE SHARE COMMENT जरूर करें।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करिये :
Share this article :

0 comments:

Post a Comment