Advertisements

Showing posts with label People. Show all posts
Showing posts with label People. Show all posts

Thursday, 2 August 2018

क्या आप जैक मा के बारे में जानते हैं ? Jack Ma in Hindi

No comments:
क्या आप जैक मा के बारे में जानते हैं ?
JACK MA IN Hindi 
दोस्तो आज में आपको बहुत ही प्रेरणा दायी शक्शियत जैक मा के बारे में बताऊंगा। जैक मा जो कि अलीबाबा ग्रुप के संस्थापक व चेयरमेन हैं। आप इतना जान लीजिये कि वो इस समय चीन के सबसे धनवान व्यक्ति हैं और कई साल से उनका नाम लगातार फोर्बेस मैगज़ीन के सबसे धनी व्यक्तियों की सूचि में है। आज हम उन्ही के बारे में चर्चा करेंगे।

Jack Ma In Hindi
जैक मा
जैक मा का असली व बचपन का नाम मा यूँ है। उनका जन्म 10 सितम्बर 1964 को चीन के हांगझू में हुआ। इस समय उनकी कुल राशि / संपत्ति  42 बिलियन अमेरिकन डॉलर के आसपास है। पर उनकी जीवनी में उनकी ये ऊंचाई इतनी महत्वपूर्ण नहीं हैं बल्कि महत्वपूर्ण है उनकी शुरुआत। 
उनकी शुरुआत बेहद अलग है जिससे आपको पता चलेगा कि उनके जीवन में इतनी कठिनाई आयी लेकिन फिर भी उन्होंने अपने आपको कभी भी किसी से कम नहीं माना। जैक मा का जन्म एक बहुत ही साधारण से परिवार में हुआ था। 13 साल की उम्र में उन्होंने अंग्रेजी सीखनी शुरू कर दी ये इतनी बड़ी बात नहीं है। लेकिन उस समय चीन में अंग्रेजी का इतना प्रचलन नहीं था। तो इसके बावजूद भी जैक ने अलग राह चुनी। उन्होंने कोई स्कूल या इंस्टीटूट से अंग्रेजी नहीं सीखी। उन्होंने सबसे पहले टूरिस्ट गाइड का काम शुरू किया ताकि वह चीन में आने वाले अंग्रेजी बोलने वाले यात्रियों से अंग्रेजी में बात करके अंग्रेजी सीखे। 
आपको ऊपर लिखी बात से ही आईडिया लग गया होगा कि उनका सफर बेहद संघर्षमय रहा। पढ़ने में इतना अच्छा नहीं था इसलिए चौथी क्लास में 2 बार फेल हुए, 8 वीं में 3 बार फेल हुए और उन्होंने इंग्लिश में ग्रेजुएशन किया। ग्रेजुएशन भी कोई हल्के में नहीं हुआ। ग्रेजुएशन में भी पांच बार फेल हुए। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ने का मन हुआ उनका लेकिन हारवर्ड यूनिवर्सिटी में उन्होंने 10 बार आवेदन किया लेकिन वो दस के दस बार रिजेक्ट हो गए। 
ये सभी बाते उन्होंने अपने मीडिया इंटरव्यूज और विभिन्न जगह पर होने वाले स्पीच में खुद बताई हैं। संघर्ष यहाँ ख़त्म नहीं हुआ पढाई के बाद उन्होंने 30 जगह जॉब के लिए फॉर्म भरा लेकिन उनकी बात कहीं नहीं बनी। उन्होंने बताया कि जब केएफसी के स्टोर चीन में खुले तो उन्होंने वहां भी जॉब के लिए आवेदन किया।  उसमे 24  लोगों ने अप्लाई किया लेकिन 23 को सेलेक्ट किया और जैक मा अब भी जॉब न पा सके। लेकिन उनकी इंग्लिश अच्छी हो चुकी थी तो उन्हें एक कॉलेज में लेक्चरर के तौर पर नौकरी मिल गयी। बाद में ट्रांसलेटर के तौर पर भी काम किया कुछ दिन। वह हर जगह अपना हाथ आजमा रहे थे। 
अब एक दिन वह अपने मित्र से मिलने अमेरिका गए उन्होंने वहां पर पहली बार इंटरनेट का इस्तेमाल देखा। उन्होंने उस समय बियर का सर्च किया इंटरनेट पर तो पाया कि बीयर से जुडी काफी जानकरी आयी लेकिन उनमे से कोई भी जानकारी उनके देश चीन से जुडी नहीं थी तो बस हो गया माइंड में क्लिक कि इंटरनेट में ही कुछ करना है। 
तो चीन वापस आकर उन्होंने अपनी पहली कंपनी खोली 'चाइना येलो पेजेज ' लेकिन उसमे किसीने पैसे नहीं लगाए और वह चल नहीं पायी। बाद में उन्होंने उसी आईडिया से दूसरी कंपनी खोली जिसका नाम है अलीबाबा। जिसको अच्छे निवेशक मिल गए और वो कंपनी बस आगे बढ़ती गयी। तो इस से हमें ये पता चलता है की बड़ा बनना आसान तो नहीं है लेकिन अगर आप एक दिशा में मेहनत करते जा रहे तो तो एक दिन अच्छा मुकाम हासिल कर ही लेते हो। आर्टिकल अच्छा लगा हो तो शेयर कीजियेगा। 
Continue Reading...

Saturday, 24 June 2017

किसको मिलता है परमवीर चक्र ?

1 comment:
दोस्तो आज हमारी चर्चा का विषय है परम वीर चक्र। परमवीर चक्र हमारे देश में भारत रत्न के बाद मिलने वाला सर्वोच्च सम्मान है। इस आर्टिकल में मेजर सोमनाथ शर्मा पर भी चर्चा की गयी है। परमवीर चक्र कब से मिलने लगा और सबसे पहले किसे दिया गया हम इस पर भी बात करेंगे।
Param Vir Chakra in Hindi

दोस्तो परमवीर चक्र भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान है। यह दुश्मन की उपस्थिति के दौरान अद्भुत शूरवीरता व त्याग के प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। इसकी स्थापना भारत के गणतंत्र बनने के साथ ही 26 जनवरी 1950 को हो गयी थी। सबसे पहला परम वीर चक्र मेजर सोमनाथ शर्मा को मरणोपरांत दिया गया क्योंकि वह 03 नवम्बर 1947 को अद्भुत शौर्य का प्रदर्शन करते हुए शहीद हो गए थे। मेजर सोमनाथ शर्मा का जन्म जम्मू कश्मीर के काँगड़ा जिले में 31 जनवरी 1923 को हुआ था। 22 फरवरी 1942 को अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद वह कमीशंड ऑफिसर के तौर पर भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट में शामिल हो गए। उसके बाद वह द्वितीय विश्व युद्ध में भी शामिल हुए। और उसके बाद भारत पाकिस्तान की लड़ाई में। ये मुख्य युद्ध के तौर पर उन्होंने 2 बड़ी जंगे लड़ी। 
आइए जानते हैं की उस दिन हुआ क्या था ?
3 नवम्बर 1947 को मेजर सोमनाथ शर्मा की टुकड़ी को कश्मीर घाटी के बदगाम मोर्चे पर जाने का हुकुम दिया गया। 3 नवम्बर को प्रकाश की पहली किरण फूटने से पहले मेजर सोमनाथ बदगाम जा पहुँचे और उत्तरी दिशा में उन्होंने दिन के 11 बजे तक अपनी टुकड़ी तैनात कर दी। तभी दुश्मन की क़रीब 500 लोगों की सेना ने उनकी टुकड़ी को तीन तरफ से घेरकर हमला किया और भारी गोला बारी से सोमनाथ के सैनिक हताहत होने लगे। अपनी दक्षता का परिचय देते हुए सोमनाथ ने अपने सैनिकों के साथ गोलियां बरसाते हुए दुश्मन को बढ़ने से रोके रखा। इस दौरान उन्होंने खुद को दुश्मन की गोली बारी के बीच बराबर खतरे में डाला और कपड़े की पट्टियों की मदद से हवाई जहाज को ठीक लक्ष्य की ओर पहुँचने में मदद की।
उनके इन साहसिक कदमों की वजह से उन्हें मरणोपरांत परम वीर चक्र से नवाजा गया। भारत सरकार ने 2003 में मेजर सोमनाथ शर्मा के नाम पर 5 रुपए का डाक टिकिट भी जारी किया। 
आज के आर्टिकल में इतना ही। पढ़ने के लिए शुक्रिया। 
Continue Reading...

Thursday, 22 June 2017

राष्ट्रपति उम्मीदवार मीरा कुमार के बारे में जानकारी

No comments:
दोस्तो 22 जून 2017 को कांग्रेस ने भी अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर अपना राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया। उन्होंने मीरा कुमार जो कि लोकसभा की पहली महिला स्पीकर रहीं उनको अपना राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया है तो इस बार का राष्ट्रपति चुनाव रामनाथ कोविंद और मीरा कुमार के बीच होगा।
Meira Kumar in Hindi

आइए मीरा कुमार के बारे में कुछ और जानते हैं। मीरा का जन्म 31 मार्च 1945 को बिहार के आरा जिले में हुआ। इनके पिता जगजीवन राम काफी मशहूर दलित नेता रहे। देखा जाये तो इस बार का चुनाव दलित राजनीति का प्रदर्शन कर रहा है। दोनों पार्टी ने वोट बैंक पाने के लिए अपने अपने दलित उम्मीदवारों को खड़ा कर दिया है। राष्ट्रपति पद बहुत ही गरिमा भरा पद है। हालांकि दोनों ही उम्मीदवार ऐसा नहीं है की बिलकुल काबिल नहीं हैं लेकिन देश में और भी इनसे ज्यादा अच्छे लोग इस चुनाव का हिस्सा बन सकते थे। 
चलो छोड़िये हम मीरा कुमार के बारे में जान रहे थे। 2009 से 2014 के बीच मीरा कुमार भारत की पहली महिला स्पीकर रहीं। इसके आलावा मीरा कुमार 5 बार संसद सदस्य भी रह चुकी हैं। शिक्षा में इन्होंने MA और LLB की है। और 2010 में जब ये लोकसभा स्पीकर थीं तो बनस्थली विद्यापीठ ने इन्हे मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी दी। 1971 में इन्होंने इंडियन फॉरेन सर्विसेज ज्वाइन कर लिया और काफी देशों में सेवाएं दी। 
इस समय वह किसी भी सरकारी पद पर नहीं हैं क्योंकि 2014 के जनरल इलेक्शन में वह चुनाव हार गयी थी। 
आज के आर्टिकल में इतना ही। 
Continue Reading...

Monday, 19 June 2017

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बारे में जानकारी

No comments:
दोस्तो भारतीय जनता पार्टी ने अपना राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार 19 जून 2017 को घोषित कर दिया। बीजेपी ने रामनाथ कोविंद को अपनी तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। क्योंकि हर कोई रामनाथ कोविंद के बारे में नहीं जानता होगा इसलिए हमने यह आर्टिकल लिखा है। Ramnath Kovind in Hindi

RamNath Kovind

रामनाथ कोविंद इस समय बिहार के गवर्नर यानि राज्यपाल हैं। 16 अगस्त 2015 को वह बिहार के गवर्नर बने थे और अभी उसी पद पर कार्यरत हैं। जब 19 जून 2017 को बीजेपी ने रामनाथ कोविंद को अपना राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया तो इनका नाम अब काफी सुर्ख़ियों में है। 
रामनाथ कोविंद का जन्म 1 अक्टूबर 1945 को कानपुर देहात के एक गांव में हुआ था। इनके पिता किसान थे। यह एक दलित नेता हैं और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। व्यवसाय की बात करें तो पेशे से रामनाथ वकील हैं। 1977 से 1979 के बीच रामनाथ कोविंद दिल्ली हाईकोर्ट में लॉयर के तौर पर केंद्र सरकार का प्रतिनिधितव करते थे। 1978 में उनका नाम सुप्रीम कोर्ट के वकीलों की लिस्ट में जुड़ गया। 1980 से 1993 के बीच रामनाथ कोविंद केंद्र सरकार के क़ानूनी मामलो में सलाहकार रहे। 1994 से 2006 के बीच वह 2 बार राज्यसभा के लिए चुने गए। वह अखिल भारतीय कोली समाज के जनरल सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। वह बीजेपी के दलित मोर्चा के राष्ट्रिय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के सदस्य भी हैं। 
रामनाथ कोविंद कॉमर्स में स्नातक हैं और बाद में कानपुर यूनिवर्सिटी से एलएलबी भी किया। कानपुर से लॉ करने के बाद कोविंद आईएएस की परीक्षा पास करने के लिए दिल्ली गए। उन्होंने तीसरे अटेम्प्ट में आईएएस की परीक्षा पास कर ली लेकिन उन्हें आईएएस की पोस्ट नहीं मिल पायी। तो इसके बाद उन्होंने अपनी लॉ प्रैक्टिस शुरू कर दी।
20 जुलाई 2017 को रामनाथ कोविंद ने मीरा कुमार को हराकर राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया। 25 जुलाई 2017 को रामनाथ कोविंद भारत के चौदहवें राष्ट्रपति बन गए। 
उनके सफर को आप नीचे दिए गए वीडियो से भी जान सकते हो। 
आज के आर्टिकल में इतना ही। लाइक शेयर व कमेंट जरूर करें। 
Continue Reading...

Tuesday, 2 May 2017

केरोलिना मरीन के बारे में जानकारी

No comments:
दोस्तो क्या आप कैरोलिना मरीन को जानते हो ? आज हम इस विश्व प्रसिद्द खिलाडी के बारे में कुछ चर्चा करेंगे। जानेंगे ये कौन सा खेल खेलती हैं व किस देश के लिए खेलती हैं।

Carolina Marin

दोस्तो कैरोलिना मरीन स्पेन की बैडमिंटन खिलाडी हैं। यह एक टॉप स्तर की बैडमिंटन खिलाडी हैं जो की बैडमिंटन महिला एकल प्रतियोगिताओं में वर्ल्ड नंबर 1 रैंकिंग में भी रह चुकी है। 2014 और 2015 में कैरोलिना विश्व विजेता भी रह चुकी है। इनका नाम सुर्ख़ियों में तब अधिक रहा जब रिओ ओलम्पिक 2016 खेल में यह फाइनल में पहुंची। फाइनल इन्होने ने भारत की पीवी सिंधु के साथ खेला और इन्होने वो मैच भी जीत लिया। पीवी सिंधु को रजत पदक मिला और कैरोलिना मरीन ने स्वर्ण पदक जीता। 
खेलों में हार जीत तो लगी रहती है। 2017 में इंडियन सुपर सीरीज में पीवी सिंधु ने भी कैरोलिना मरीन को हरा दिया था। सभी खिलाडी बहुत मेहनत के बाद ही इन मुकामों पर पहुँचते हैं और उसे बरक़रार रखते हैं। एक बार में उनका एक इंटरव्यू सुन रहा था तो पता चला की रियो ओलम्पिक फाइनल से पहले वह सो ही नहीं पा रहीं थी। उन्होंने बताया की वो सिर्फ आधा एक घंटा ही सो पायीं। इससे आप समझ सकते हैं की किस तरह का दवाब बन जाता है इतने महत्वपूर्ण मैचों में। 
रफेल नडाल को अपना आदर्श मानती हैं कैरोलिना मरीन। 
परीक्षा के लिए आप महत्वपूर्ण मैच उनके विजेता और वह कोनसे देश से खेलते हैं ये याद रखना आवश्यक है। 
आजके आर्टिकल में इतना ही अगर आपको अच्छा लगा हो तो LIKE SHARE COMMENT जरूर करें।
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करिये :

Continue Reading...

Monday, 1 May 2017

क्या आप नेल्सन मंडेला के बारे में जानते हैं ?

No comments:
दोस्तो आज हम जानेंगे नेल्सन मंडेला के बारे में। आप में से बहुत लोग उनके बारे में पहले से ही जानते होंगे लेकिन हम आपको कई ऐसी बात बताएंगे जो आपको पता नहीं होंगी।

Nelson Mandela

नेल्सन मंडेला विश्व में काफी प्रसिद्द शक्शियत रहे हैं। उन्होंने इतने कार्य किये है की कहीं न कहीं उनका जिक्र आ ही जाता है। अब उनके बारे में कुछ जानते हैं। नेल्सन मंडेला 1994 से 1999 के बीच दक्षिण अफ्रीका के पहले राष्ट्रपति थे। नेल्सन साउथ अफ्रीका के बहुत बड़े क्रन्तिकारी, राजनीतिज्ञ व परोपकारी व्यक्ति रहे। जब दक्षिण अफ्रीका में लोकतान्त्रिक शासन शुरू हुआ तो वो वहां के प्रथम राष्ट्रपति बने। वह 1991 से 1997 तक अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस राजनैतिक दल के अध्यक्ष भी रहे। 
मंडेला के क्रन्तिकारी मंसूबो की वजह से उन्हें शुरूआती काफी दिन जेल में गुजारने पड़े। फिर सन 1994 में जनरल इलेक्शन हुए तो वो उस चुनाव को जीत कर वहां के राष्ट्रपति बन गए। उन्होंने रंग भेद को दूर करने के काफी प्रयास किये। उनका देश पर प्रभाव बहुत ज्यादा रहा। 1999 में उन्होंने खुद दोबारा राष्ट्रपति पद पर जाने से लोगो को मना करना पड़ा। 1999 में फिर उनके डिप्टी राष्ट्रपति थाबो म्बेकी वहां के राष्ट्रपति बन गए। 
उन्होंने अपने नेल्सन मंडेला फाउंडेशन के तहत गरीबी उन्मूलन व लोगो को एचआईवी /एड्स से बचाने के लिए काफी कार्य किये। 
जहाँ पूरे विश्व भर में उनके प्रशंसक बने वहीँ कुछ उन्हें शुरूआती उग्रवादी भी मानते हैं।  लेकिन सच तो यह है प्रजातंत्र व समाज सेवा के लिए उनके कार्यों की लोग मिसालें देते हैं। उन्हें विश्व स्तर पर 250 से अधिक सम्मान पुरुस्कार दिए गए। सन 1990 में नेल्सन मंडेला को भारत रत्न से भी नवाजा गया। सन 1993 में नेल्सन मंडेला को नोबेल शांति पुरुस्कार दिया गया। और काफी देशों ने उन्हें अपने देशों के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा। दक्षिण अफ्रीका में लोग उनका इतना आदर करते हैं की उनको मदीबा कहकर बुलाते हैं जिसका अर्थ होता है राष्ट्रपिता। और मदीबा नाम उनके वंश से भी जुड़ा हुआ है। नेल्सन मंडेला ने लॉन्ग वॉक टू फ्रीडम नामक एक बहुचर्चित पुस्तक भी लिखी है। 
आजके आर्टिकल में इतना ही अगर आपको अच्छा लगा हो तो LIKE SHARE COMMENT जरूर करें।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करिये :

  • क्या आपको पता है भारत की सबसे बड़ी नदी कौन सी है ? GKtree
  • Top 10 Fastest Cars In The World List
  • क्या आपको पता है कि हम पादते क्यों हैं ?
  • 20 Most Important Facts about RBI
  • First person to go into space
  • क्या आपको पता है भारत के राष्ट्रपति के पद त्याग की प्रक्रिया क्या है ? GKtree
  • क्या आपको पता है कमल क्यों है भारत का राष्ट्रिय फूल ? GKtree
  • कुछ आश्चर्यजनक तत्थ्य GKtree
  • भारत के बाहर किस किस देश में बोली जाती है हिन्दी भाषा ? GKtree
  • क्या आपको पता हैं राकेश शर्मा के बारे में ये 10 बातें ? GKtree
  • क्या आपको पता है पानी में तैरते पोस्टऑफिस के बारे में ? - GKtree
  • General Knowledge Questions GKtree
  • क्या आपको पता है भारत के राष्ट्रपति को कितना वेतन मिलता है ? आइए GKtree पर
  • क्या आपको पता है चेनानी नशरी सड़क सुरंग की जरुरत क्यों पड़ी ? जाने GKtree पर

  • Continue Reading...

    Saturday, 29 April 2017

    क्या आप कैलाश सत्यार्थी के बारे में जानते हो ?

    No comments:
    दोस्तो आज हम एक विशिष्ठ व्यक्तित्व कैलाश सत्यार्थी के बारे में डिसकस करेंगे। कैलाश सत्यार्थी ने समाज सेवा के कई नए आयाम दिखाए हैं आज उन पर चर्चा भी करेंगे।

    Kailash Satyarthi Photograph

    कैलाश सत्यार्थी जिन्हें बचपन में कैलाश शर्मा कहा जाता था का जन्म मध्यप्रदेश के विदिशा में 1954 में हुआ था। कैलाश सत्यार्थी एक समाज सेवक के रूप में कार्य कर रहे हैं। कैलाश सत्यार्थी बाल मजदूरी के खिलाफ कार्य कर रहे हैं। वो बच्चो के अधिकारों के लिए उनके शिक्षा के लिए लड़ते हुए आ रहे हैं। कैलाश सत्यार्थी ने बचपन बचाओ आंदोलन नामक संस्था को शुरू किया जिसने करीब 144 देशों में 83000 बच्चो को लाभान्वित किया। 
    इतने देशों तक अपना काम पहुँचाना कोई छोटी बात नहीं है। इसके अलावा उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर संगठन में बच्चो को कार्य करने से रोकने के लिए कुछ नियम जुड़वाये हैं जिन्हे हर देश मान दे रहा है। 
    वैसे तो उन्हें बहुत सारे मान सम्मान मिले लेकिन उनका नाम प्रकाश में जब अधिक आया जब 2014 में उन्हें नोबेल प्राइज शांति पुरुस्कार से मलाला यूसुफजई के साथ नवाजा गया। मलाला पाकिस्तान से एक बहुत ही उम्र में छोटी व काम बड़े करने वाली समाज सुधारक हैं। 
    कैलाश जी की शिक्षा के बारे में बात करें तो उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजिनीरिंग की है और बाद हाई वोल्टेज इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है। शुरुआत में कुछ दिन लेक्चरर के तौर पर कुछ दिन एक कॉलेज में कार्य किया। 
    आजके आर्टिकल में इतना ही अगर आपको अच्छा लगा हो तो LIKE SHARE COMMENT जरूर करें।
    अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करिये :

  • क्या आपको पता है भारत की सबसे बड़ी नदी कौन सी है ? GKtree
  • Top 10 Fastest Cars In The World List
  • क्या आपको पता है कि हम पादते क्यों हैं ?
  • 20 Most Important Facts about RBI
  • First person to go into space
  • क्या आपको पता है भारत के राष्ट्रपति के पद त्याग की प्रक्रिया क्या है ? GKtree
  • क्या आपको पता है कमल क्यों है भारत का राष्ट्रिय फूल ? GKtree
  • कुछ आश्चर्यजनक तत्थ्य GKtree
  • भारत के बाहर किस किस देश में बोली जाती है हिन्दी भाषा ? GKtree
  • क्या आपको पता हैं राकेश शर्मा के बारे में ये 10 बातें ? GKtree
  • क्या आपको पता है पानी में तैरते पोस्टऑफिस के बारे में ? - GKtree
  • General Knowledge Questions GKtree
  • क्या आपको पता है भारत के राष्ट्रपति को कितना वेतन मिलता है ? आइए GKtree पर
  • क्या आपको पता है चेनानी नशरी सड़क सुरंग की जरुरत क्यों पड़ी ? जाने GKtree पर
  • Continue Reading...

    क्या आप जानते हैं 2017 के विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति का नाम ?

    No comments:
    दोस्तो आपने फोर्ब्स मैगज़ीन का नाम तो सुना ही होगा। हर साल की भांति फोर्ब्स ने इस बार भी वर्ष 2017 के विश्व के 100 सबसे अमीर लोगों की सूचि जारी की है। यह सूचि अप्रैल 2017 में जारी की गयी।

    Bill Gates

    दोस्तो इस समय विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति हैं माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स। अप्रैल 2017 में जारी हुई फोर्ब्स की सबसे अमीर व्यक्तिओं की सूचि के अनुसार उनकी कुल संपत्ति है $87 बिलियन के आसपास है। बिल गेट्स अमेरिका के नागरिक हैं। वर्ष 1975 में उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट नामक कंपनी की स्थापना की। आप सभी लोग के विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम तो सुना ही होगा वह माइक्रोसॉफ्ट का ही प्रोडक्ट है। बिल गेट्स लगातार कई वर्षों से अमीरी के इस शिखर पर अपना स्थान जमाये हुए हैं। वर्ष 2004 में बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन के पद से इस्तीफ़ा दे दिया। लेकिन आज भी बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के तकनीकी सलाहकार व बोर्ड सदस्य हैं कंपनी के सभी ऊँचे फैसले उनकी नजर में ही होते हैं। 
    बिल गेट्स ने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन नामक एक परोपकारी संस्था की स्थापना भी की।  ये संस्था विश्व के हर कोने में काफी बच्चो के स्वास्थ्य व शिक्षा पर काम कर रही है।  बच्चो के टीके , उन्हें पोलियो व मलेरिया से बचाना भी इस संस्था ने अपना काम बना रखा है। 
    अब आपको बताऊंगा ऐसी बात जो आपको नहीं पता होगा। माइक्रोसॉफ्ट में बिल गेट्स का हिस्सा यानि स्टेक्स प्रतिशत वर्तमान में सिर्फ कंपनी का 2.3 प्रतिशत है। लेकिन इस तरह के लोग अपना पैसा कई कारोबारों में लगा कर रखते हैं जैसे बिल गेट्स ने कनाडियन नेशनल रेलवे, ट्रैक्टरों की निर्माता कंपनी डीरे एंड कंपनी व कार डीलर ऑटोनेशन जैसे ब्रांड्स में भी लगा रखे हैं। तो पहले से काफी पैसा होने के बावजूद वो इसे बढ़ाते रहते हैं। और बहुत सारे नए उपक्रमों पर जैसे ऊर्जा से जुड़े कई प्रोजेक्ट पर भी बिल गेट्स ने पैसे लगा रखे हैं। इस तरह काफी मेहनत करके वह इस स्थान पर टिके हुए हैं। 
    आजके आर्टिकल में इतना ही अगर आपको अच्छा लगा हो तो LIKE SHARE COMMENT जरूर करें।

    अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करिये :
  • क्या आपको पता है भारत के राष्ट्रपति के पद त्याग की प्रक्रिया क्या है ? GKtree
  • क्या आपको पता है कमल क्यों है भारत का राष्ट्रिय फूल ? GKtree
  • कुछ आश्चर्यजनक तत्थ्य GKtree
  • भारत के बाहर किस किस देश में बोली जाती है हिन्दी भाषा ? GKtree
  • क्या आपको पता हैं राकेश शर्मा के बारे में ये 10 बातें ? GKtree
  • क्या आपको पता है पानी में तैरते पोस्टऑफिस के बारे में ? - GKtree
  • General Knowledge Questions GKtree
  • क्या आपको पता है भारत के राष्ट्रपति को कितना वेतन मिलता है ? आइए GKtree पर
  • क्या आपको पता है चेनानी नशरी सड़क सुरंग की जरुरत क्यों पड़ी ? जाने GKtree पर
  • क्या आपको पता है वर्तमान विश्व की सबसे तेज चलने यात्री रेलगाड़ी के बारे में? आइए जाने GKtree पर
  • क्या आपको पता है भारत के प्रधानमंत्री को वेतन कितना होता है? आइए GKtree पर
  • क्या आपको पता है विश्व की सबसे ठंडी जगहें कौन सी हैं ? आइए GKtree पर
  •   

    Continue Reading...