Advertisements

Tuesday 2 May 2017

केरोलिना मरीन के बारे में जानकारी


दोस्तो क्या आप कैरोलिना मरीन को जानते हो ? आज हम इस विश्व प्रसिद्द खिलाडी के बारे में कुछ चर्चा करेंगे। जानेंगे ये कौन सा खेल खेलती हैं व किस देश के लिए खेलती हैं।

Carolina Marin

दोस्तो कैरोलिना मरीन स्पेन की बैडमिंटन खिलाडी हैं। यह एक टॉप स्तर की बैडमिंटन खिलाडी हैं जो की बैडमिंटन महिला एकल प्रतियोगिताओं में वर्ल्ड नंबर 1 रैंकिंग में भी रह चुकी है। 2014 और 2015 में कैरोलिना विश्व विजेता भी रह चुकी है। इनका नाम सुर्ख़ियों में तब अधिक रहा जब रिओ ओलम्पिक 2016 खेल में यह फाइनल में पहुंची। फाइनल इन्होने ने भारत की पीवी सिंधु के साथ खेला और इन्होने वो मैच भी जीत लिया। पीवी सिंधु को रजत पदक मिला और कैरोलिना मरीन ने स्वर्ण पदक जीता। 
खेलों में हार जीत तो लगी रहती है। 2017 में इंडियन सुपर सीरीज में पीवी सिंधु ने भी कैरोलिना मरीन को हरा दिया था। सभी खिलाडी बहुत मेहनत के बाद ही इन मुकामों पर पहुँचते हैं और उसे बरक़रार रखते हैं। एक बार में उनका एक इंटरव्यू सुन रहा था तो पता चला की रियो ओलम्पिक फाइनल से पहले वह सो ही नहीं पा रहीं थी। उन्होंने बताया की वो सिर्फ आधा एक घंटा ही सो पायीं। इससे आप समझ सकते हैं की किस तरह का दवाब बन जाता है इतने महत्वपूर्ण मैचों में। 
रफेल नडाल को अपना आदर्श मानती हैं कैरोलिना मरीन। 
परीक्षा के लिए आप महत्वपूर्ण मैच उनके विजेता और वह कोनसे देश से खेलते हैं ये याद रखना आवश्यक है। 
आजके आर्टिकल में इतना ही अगर आपको अच्छा लगा हो तो LIKE SHARE COMMENT जरूर करें।
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करिये :

Share this article :

0 comments:

Post a Comment