दोस्तो आज हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐसी बातों पर चर्चा करेंगे जो आपको पता नहीं होंगी। मोदी जी इतने पॉपुलर प्रधानमंत्री है की उन्हें हर कोई जानता है लेकिन ये बातें हर किसी को पता नहीं होंगी।
हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर मोदी पूरे विश्व में बहुत ही प्रभावशाली नेता बनकर उभरे हुए हैं आज हम उनके बारे में कुछ ऐसी बातों पर चर्चा करेंगे जो सभी को पता नहीं होंगी। 
- नरेंद्र मोदी एक कवि भी हैं उन्होंने अपनी मातृ भाषा गुजराती में कई कविता लिखी है और उन्होंने अपने कुछ कार्यो को प्रकाशित भी किया है।
- फोटोग्राफी उनके अंदर कूट कूट कर भरी हुई है। अपने फोटो खींचने का उन्हें काफी शौक है।
- नरेंद्र मोदी को हिंदी भाषा से इतना प्यार है कि वो अपना हस्ताक्षर हमेशा हिंदी में ही करते हैं। और आपने देखा होगा की उनके ज्यादातर भाषण भी हिंदी भाषा में ही होते हैं। यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली (यानि संयुक्त राष्ट्र महासभा ) में भी नरेंद्र मोदी जी ने हिंदी में ही भाषण दिया था।
- प्रधानमंत्री मोदी ने स्नाकोत्तर तक पढाई की। उन्होंने पोलिटिकल साइंस में दिल्ली यूनिवर्सिटी से 1978 में बीए किया और बाद में गुजरात यूनिवर्सिटी से पोलिटिकल साइंस में एमए भी किया है।
- नरेंद्र मोदी शादी शुदा हैं। 2014 के चुनाव में उन्होंने पहली बार घोषित किया की उनकी शादी हो चुकी है। उनकी पत्नी का नाम जशोदाबेन चिमनलाल है। लेकिन शादी होते ही उन्होंने घर छोड़ दिया था तथा दोनों अलग ही रहते हैं।
- नरेंद्र मोदी ने अमेरिका से 3 महीने का इमेज मैनेजमेंट व पब्लिक रिलेशन का कोर्स भी कर रखा है। शायद उन्होंने अपनी इमेज पर इतना कार्य किया है इसीलिए लोग उनसे इतना प्रभावित हैं।
- वह स्वामी विवेकानंद जी को अपना आदर्श मानते हैं और उनकी विचारधारा से काफी प्रभावित हैं। और यह भी संयोग ही है विवेकानन्द जी का बचपन का नाम भी नरेंद्र ही था।
- मोदी जी बचपन में जहाँ एनसीसी के सदस्य थे वहीँ मोदी जी ने अपने कई साल हिमालय की वादियों में भी गुजारे।
- ट्विटर पर नरेंद्र मोदी सबसे ज्यादा पॉपुलर शक्शियत के ख़िताब की तरफ बढ़ रहे हैं। बराक ओबामा के बाद नरेंद्र मोदी के दूसरे स्थान पर सबसे ज्यादा फॉलोवर हैं। जापान के पीएम शिंजो अबे जो सिर्फ 4 व्यक्तियों को ट्विटर पर फॉलो करते हैं उनमें से एक प्रधानमंत्री मोदी हैं।
- सन 2005 में अमेरिका ने मोदी को वीजा देने से मना कर दिया था लेकिन आप आज मोदी को देखिये साल में उनके अमेरिका के बाकि राजनेताओं से ज्यादा चक्कर लगते हैं। और सिर्फ चक्कर ही नहीं उनके बहुत गौरवशाली भाषण भी अमेरिका में हुए हैं। अमेरिका कई बार एक अवसरवादी देश की तरह नजर आता है।
- प्रधानमंत्री मोदी अपने कपडे और उनके पहनने के सलीके को लेकर काफी जागरूक हैं। उनके कपडे आपको हमेशा टिप टॉप ही लगेंगे। साथ ही स्वच्छता के प्रचारक भी हैं।
- मोदी जी बहुत ही देश भक्त है। बचपन से ही एनसीसी के हिस्सा थे। रेलवे स्टेशन पर आने वाले हर सैनिक की मदद करते थे। उस समय 1965 का भारत पाकिस्तान युद्ध चल रहा था तो नरेंद्र मोदी ने सैनिको की रेलवे स्टेशन पर काफी मदद की। और अभी मेक इन इंडिया का कैम्पेन चला रखा है।
- उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था पर भी कई योजना लागू की। जन धन योजना के तहत लोगो के करोडो बैंक खाते खुलवाए। फिर और भी अनेको योजनाएँ जैसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, बीमा योजना, अटल पेंशन योजना इत्यादि अनेकों स्कीम लागू की।
- अन्य देश के राजनेता छुट्टियां मनाने जाते हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में अभी तक एक भी छुट्टी नहीं ली है और इससे पहले जब वह गुजरात के तीन बार मुख्यमंत्री रहे तब भी एक भी दिन के अवकाश पर नहीं गए।
- सुबह 5 से 5:30 बजे के बीच मोदी देर रात सोने के बाद उठ जाते हैं।
- मोदी बचपन में नाटकों में हिस्सा लेकर पैसा इकठ्ठा करते थे सामाजिक कार्यो के लिए। स्कूल के समय उन्होंने काफी नाटकों में हिस्सा लिया।
- मोदी एक बार मृत्यु को हराकर भी वापस आये। उनके गांव में शर्मिष्ठा झील थी जहाँ पर मोदी प्रतिदिन खेलने जाते थे। उसी झील में मगरमच्छ भी रहते थे। तो एक दिन एक मगरमच्छ की पूंछ मोदी को आकर लगी और वह खून से लथपथ हो गए तो बड़ी मुश्किल से बचे।
- प्रधानमंत्री मोदी ने श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल से भी काफी प्रेरणा ली है। उनका जन्म भी गुजरात में हुआ था और भारत के उपप्रधानमंत्री रहने के अलावा उन्होंने कई ऐसे कार्य किये जिनकी वजह से उन्हें लौहपुरुष की उपाधि मिली. इसी कारण मोदी उनके बहुत बड़े अनुयायी हैं।
- मोदी अपनी बोलने की शैली के लिए काफी प्रसिद्द हैं। वह बहुत ही अच्छा बोलते हैं और जब वह बोलते हैं तो उन्हें उस विषय का अच्छा ज्ञान होता है। उनकी पर्सनॅलिटी वाकई बहुत प्रभावशाली है।
आज के आर्टिकल में इतना ही।
आपको द्वितीय विश्व युद्ध की ये बातें नहीं पता होंगी 
 जीके के महत्वपूर्ण प्रश्न 
केरोलिना मरीन के बारे में जानकारी 
भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रिय राजमार्ग (नेशनल हाईवे ) 
ऐसे देशों के नाम जहाँ घूमने के लिए भारतीयों को पासपोर्ट की भी आवश्यकता नहीं है ? 
श्वेत क्रांति / ऑपरेशन फ्लड के बारे में जानकारी 
क्या आप नेल्सन मंडेला के बारे में जानते हैं ? 
General Knowledge Questions and Answers CISF  
Fundamental Duties list Constitution of India 
विश्व में सबसे ज्यादा केला का उत्पादन कहां होता है ? 
उत्तरप्रदेश के बारे में जानकारी 
क्या आप कैलाश सत्यार्थी के बारे में जानते हो ? 
क्या आप जानते हैं 2017 के विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति का नाम ? 
क्या आपको पता है भारत की सबसे ठंडी आबादी वाली जगह के बारे में ? 
क्या आपको पता है भारत की सबसे बड़ी नदी कौन सी है ? GKtree 
SSC CGL Previous Year Question Papers 
General Knowledge Questions 
SSC CHSL 2016 
SSC CGL 2017 
अधिक पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंको पर क्लिक करो। 



 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
0 comments:
Post a Comment