Advertisements

Showing posts with label Hindi. Show all posts
Showing posts with label Hindi. Show all posts

Friday, 10 April 2020

सामान्य ज्ञान GK IN Hindi अप्रैल 2020

No comments:
एपिडेमिक और पेन्डेमिक में क्या अंतर होता है ? कोरोना पेंडेमिक है या एपिडेमिक ??
epidemic meaning in hindi -- महामारी 
pandemic meaning in hindi -- सर्वव्यापी महामारी
तो जैसा कि आपको थोड़ा अंदाज तो अर्थ से ही लग गया होगा।  पेंडेमिक महामारी से भी बड़ी स्थिति को माना जाता है।  महामारी उस बीमारी को कहा जाता है जो किसी एक समुदाय , क्षेत्र के लोगो में फैलती है। और जब यह एक से अधिक सीमाओं को लांघकर आगे बढ़ने लगती है तो इसे सर्वव्यापी महामारी कहा जाता है। जैसा कि आपने यदि कोरोना की खबर पर शुरू से ध्यान दिया होगा तो आपको ये समझ आया होगा कि शुरू में विश्व स्वास्थ्य संगठन इसको एक एपिडेमिक यानि महामारी कह कर ही सम्बोधित कर रहा था लेकिन जब कोरोना ने धीरे धीरे बाकि देशो को भी लपेटना शुरू किया तो कोरोना को डब्ल्यू एच ओ ने पेंडेमिक का दर्जा दे दिया। अब कई हजार लोग विश्व के हर कौने में कोरोना से मर रहे हैं। तो उत्तर स्पष्ट हो चुका होगा आपको।
Stuck in a policy haze, government takes back export ban on COVID ...

हाइड्रोक्सी क्लोरोक्विन(एच सी क्यू)  सामान्यतः किस बीमारी का इलाज करने के लिए प्रयोग में लायी जाती है जिसे कोरोना के कुछ मरीजों को भी दिया जा रहा है ? -- मलेरिया 

एच सी क्यू का नाम हाल ही में चर्चा का विषय तब बना जब भारत ने अपने अधिकतर निर्यात पर कोरोना के चलते रोक लगा दी। भारत इसका सबसे बड़ा उत्पादक है। लेकिन मानव हित में जब कई देशो ने भारत से इसे जीवन बचाने के लिए माँगा तो भारत ने इसके निर्यात पर लगी रोक को हटा दिया। 

मदन लाल किस खेल से सम्बंधित व्यक्तित्व है ? -- क्रिकेट

कोरोना की वजह से टळे टोक्यो समर ओलम्पिक 2020 अब कब से कब होंगे -- 23 जुलाई 2020 से 08 अगस्त 2020 संभावित तिथि। 

2022 के विंटर ओलम्पिक कहाँ आयोजित होंगे ? -- बीजिंग 

2024 के समर ओलम्पिक कहाँ खेले जायेंगे? -- पेरिस 

कुछ अन्य जानकारी के'लिए नीचे की लिंक पर पढ़ें 
Continue Reading...

Thursday, 2 August 2018

क्या आप जैक मा के बारे में जानते हैं ? Jack Ma in Hindi

No comments:
क्या आप जैक मा के बारे में जानते हैं ?
JACK MA IN Hindi 
दोस्तो आज में आपको बहुत ही प्रेरणा दायी शक्शियत जैक मा के बारे में बताऊंगा। जैक मा जो कि अलीबाबा ग्रुप के संस्थापक व चेयरमेन हैं। आप इतना जान लीजिये कि वो इस समय चीन के सबसे धनवान व्यक्ति हैं और कई साल से उनका नाम लगातार फोर्बेस मैगज़ीन के सबसे धनी व्यक्तियों की सूचि में है। आज हम उन्ही के बारे में चर्चा करेंगे।

Jack Ma In Hindi
जैक मा
जैक मा का असली व बचपन का नाम मा यूँ है। उनका जन्म 10 सितम्बर 1964 को चीन के हांगझू में हुआ। इस समय उनकी कुल राशि / संपत्ति  42 बिलियन अमेरिकन डॉलर के आसपास है। पर उनकी जीवनी में उनकी ये ऊंचाई इतनी महत्वपूर्ण नहीं हैं बल्कि महत्वपूर्ण है उनकी शुरुआत। 
उनकी शुरुआत बेहद अलग है जिससे आपको पता चलेगा कि उनके जीवन में इतनी कठिनाई आयी लेकिन फिर भी उन्होंने अपने आपको कभी भी किसी से कम नहीं माना। जैक मा का जन्म एक बहुत ही साधारण से परिवार में हुआ था। 13 साल की उम्र में उन्होंने अंग्रेजी सीखनी शुरू कर दी ये इतनी बड़ी बात नहीं है। लेकिन उस समय चीन में अंग्रेजी का इतना प्रचलन नहीं था। तो इसके बावजूद भी जैक ने अलग राह चुनी। उन्होंने कोई स्कूल या इंस्टीटूट से अंग्रेजी नहीं सीखी। उन्होंने सबसे पहले टूरिस्ट गाइड का काम शुरू किया ताकि वह चीन में आने वाले अंग्रेजी बोलने वाले यात्रियों से अंग्रेजी में बात करके अंग्रेजी सीखे। 
आपको ऊपर लिखी बात से ही आईडिया लग गया होगा कि उनका सफर बेहद संघर्षमय रहा। पढ़ने में इतना अच्छा नहीं था इसलिए चौथी क्लास में 2 बार फेल हुए, 8 वीं में 3 बार फेल हुए और उन्होंने इंग्लिश में ग्रेजुएशन किया। ग्रेजुएशन भी कोई हल्के में नहीं हुआ। ग्रेजुएशन में भी पांच बार फेल हुए। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ने का मन हुआ उनका लेकिन हारवर्ड यूनिवर्सिटी में उन्होंने 10 बार आवेदन किया लेकिन वो दस के दस बार रिजेक्ट हो गए। 
ये सभी बाते उन्होंने अपने मीडिया इंटरव्यूज और विभिन्न जगह पर होने वाले स्पीच में खुद बताई हैं। संघर्ष यहाँ ख़त्म नहीं हुआ पढाई के बाद उन्होंने 30 जगह जॉब के लिए फॉर्म भरा लेकिन उनकी बात कहीं नहीं बनी। उन्होंने बताया कि जब केएफसी के स्टोर चीन में खुले तो उन्होंने वहां भी जॉब के लिए आवेदन किया।  उसमे 24  लोगों ने अप्लाई किया लेकिन 23 को सेलेक्ट किया और जैक मा अब भी जॉब न पा सके। लेकिन उनकी इंग्लिश अच्छी हो चुकी थी तो उन्हें एक कॉलेज में लेक्चरर के तौर पर नौकरी मिल गयी। बाद में ट्रांसलेटर के तौर पर भी काम किया कुछ दिन। वह हर जगह अपना हाथ आजमा रहे थे। 
अब एक दिन वह अपने मित्र से मिलने अमेरिका गए उन्होंने वहां पर पहली बार इंटरनेट का इस्तेमाल देखा। उन्होंने उस समय बियर का सर्च किया इंटरनेट पर तो पाया कि बीयर से जुडी काफी जानकरी आयी लेकिन उनमे से कोई भी जानकारी उनके देश चीन से जुडी नहीं थी तो बस हो गया माइंड में क्लिक कि इंटरनेट में ही कुछ करना है। 
तो चीन वापस आकर उन्होंने अपनी पहली कंपनी खोली 'चाइना येलो पेजेज ' लेकिन उसमे किसीने पैसे नहीं लगाए और वह चल नहीं पायी। बाद में उन्होंने उसी आईडिया से दूसरी कंपनी खोली जिसका नाम है अलीबाबा। जिसको अच्छे निवेशक मिल गए और वो कंपनी बस आगे बढ़ती गयी। तो इस से हमें ये पता चलता है की बड़ा बनना आसान तो नहीं है लेकिन अगर आप एक दिशा में मेहनत करते जा रहे तो तो एक दिन अच्छा मुकाम हासिल कर ही लेते हो। आर्टिकल अच्छा लगा हो तो शेयर कीजियेगा। 
Continue Reading...

Saturday, 7 July 2018

Facts about UP CM Post मुख्यमंत्री

No comments:
यूपी मुख्यमंत्री के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी Facts about UP CM Post
नीचे हम आपको उत्तर प्रदेश जो कि इतनी अधिक जनसँख्या के कारण भारत में अपना अलग ही महत्व रखता है उसके मुख्यमंत्री के पद के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी बताएँगे। यह आपके ज्ञान और आने वाली परीक्षाओं के हिसाब से भी काफी महत्वपूर्ण होगा। 
प्रेम मंदिर वृन्दावन मथुरा उत्तर प्रदेश 
  • 26 जनवरी 1950 को गोविन्द वल्लभ पंत जो कि उस समय यूनाइटेड प्रोविंस (अब उत्तर प्रदेश ) के प्रीमियर थे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री बन गए। 
  • और इसका कारण था की अब यूनाइटेड प्रोविंस इतिहास बन चुका था। 26 जनवरी को ही नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया था। 
  • अब तक उत्तर प्रदेश के पास दो महिला मुख्यमंत्री रही - सुचेता कृपलानी और मायावती। 
  • सुचेता कृपलानी भारत के किसी भी राज्य में बनी  पहली महिला मुख्यमंत्री  है। 
  • अब तक उत्तर प्रदेश के 21 मुख्यमंत्री बन चुके हैं जिसमे से 11 कॉंग्रेस से रहे और बाकि अन्य दलों से। 
  • अब तक 2017 तक 34 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जा चुकी है। 
  • यूपी के दो मुख्यमंत्री बाद में भारत के प्रधानमंत्री भी रहे - वीपी सिंह और चरण सिंह 
  • अखिलेश यादव(समाजवादी पार्टी) सबसे कम उम्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 2012 में  जब वह मुख्यमंत्री बने तो उस समय उनकी उम्र सिर्फ 38 साल थी। वह 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री रहे। बाद में 2017 में योगी आदित्यनाथ (भाजपा ) उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री बन गए। 
  • अब तक उत्तर प्रदेश में 10 बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है। सबसे हाल में 2002 में लगा। 
  • आपको और कुछ बाते इस टॉपिक पर पता है तो कमेन्ट करो हम चेक करके इधर शामिल करेंगे। 
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय का पता:
लाल बहादुर शास्त्री भवन, लख़नऊ 
Lal Bahadur Shastri Bhawan, Lucknow
up cm janta darbar address  


Continue Reading...

Friday, 6 July 2018

भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री

No comments:
भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री 
Bharat ke Vartman Pradhan Mantri

यह तो सबको पता होना चाहिए की हम लोग जिस भारत देश में रहते है उसके प्रधान मंत्री कौन है? कई बार लोगों से पूछा जाता है कि भारत के प्रधान मंत्री कौन हैं ? तो इसका उत्तर है माननीय श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी। नरेंद्र मोदी जी 2014 में भारत के प्रधानमंत्री बने। इनसे पहले भारत के प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह थे। नरेंद्र मोदी भारत के 14वें प्रधान मंत्री बने। यह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। इनका जन्म 17 सितम्बर 1950 को वाडनगर गुजरात में हुआ था इसीलिए यह भारत के पहले प्रधान मंत्री हैं जिनका जन्म भारत की स्वतंत्रता दिवस के बाद हुआ। 
नरेंद्र मोदी जी की तस्वीर 
Narendra Modi Bharat Ke PradhanMantri 
नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनने से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री थे। इनकी पत्नी जिनसे अब ये अलग रहते हैं उनका नाम जशोदाबेन नरेन्द्रभाई मोदी है। जशोदाबेन पेशे से शिक्षिका रही हैं। भारत के प्रधानमंत्री के बारे में और कुछ जानना होतो नीचे कमेंट करें।
क्या आपको पता है भारत के प्रधानमंत्री को वेतन कितना होता है? आइए GKtree पर
Continue Reading...

Saturday, 2 December 2017

Uttarakhand GK in Hindi

No comments:

उत्तराखंड  सामान्य ज्ञान Uttarakhand GK in Hindi

दोस्तो आज हम जानेंगे उत्तराखंड के बारे में जिसे पहले उत्तरांचल कहा जाता था। उत्तराखंड का दूसरा नाम देवभूमि भी है क्योंकि उत्तराखंड में काफी मंदिर इत्यादि धार्मिक स्थल हैं इसलिए इसे देवभूमि भी कहा जाता है। 09 नवंबर 2000 को यह उत्तरप्रदेश और हिमालय क्षेत्र में से काटकर बनाया गया। 
Friends today we will discuss about Uttarakhand which is officially written as state of Uttarakhand. Uttarakhand was previously known as Uttaranchal. Uttaranchal is also known as Devbhumi because of so many Hindu Pilgrimages located in Uttarakhand. Uttarakhand was formed on November 9th 2000 out of Uttar Pradesh and adjoining Himalaya region.
Uttarakhand GK in Hindi General Knowledge
Badrinath, Uttarakhand GK in Hindi
  • उत्तराखंड भारत के किस भाग में है ? -- उत्तरी भाग में
  • Uttarakhand is located in which part of India? -- Northern

  • उत्तराखंड भारत का कौनसा राज्य बना ? -- 27 वां
  • Uttarakhand is which State of India? -- 27th
  •   
  • उत्तराखंड की राजधानी कौन सी है ? -- देहरादून
  • Capital of Uttarakhand -- Dehradun
  •  
  • उत्तराखंड का उच्चन्यायालय किस जगह स्थित है ?  -- नैनीताल
  • High court of  Uttarakhand is located in -- Nainital

  • उत्तराखंड को कितने मंडल या भाग में विभाजित किया गया है ? -- 2 गढ़वाल और कुमाऊं 
  • Uttarakhand is divided in how many divisions? -- 2

  • उत्तराखंड का राजकीय पुष्प कौन सा है ? -- ब्रह्म कमल 
  • State Flower of Uttarakhand -- Brahma Kamal

  • उत्तराखंड का राजकीय वन्य पशु कौन सा है ? -- कस्तूरी मृग
  • State forest animal of Uttarakhand -- Deer
  •  
  • उत्तराखंड में रूपकुंड ताल किस जिले में स्थित है ? -- चमोली 
  • Rupkund Taal is located in which district of Uttarakhand? -- Chamoli

  • रामगंगा नदी की कुल लम्बाई कितने किलोमीटर है ? -- 600 km 
  • Length of Ramganga river -- 600 km
  •  
  • उत्तराखंड में उत्तर रेलवे का अंतिम स्टेशन कौन सा है ? -- देहरादून 
  • Which is last station of Northern railway in Uttarakhand ? -- Dehradun

  • उत्तराखंड में कुल कितने ज़िले है ? -- 13
  • No of Districts in Uttarakhand -- 13

Advertisements



  •  
  • उत्तराखंड का सर्वाधिक जनसँख्या वाला जिला -- हरिद्वार
  • District with maximum population -- Haridwar
  •  
  • उत्तराखंड में सर्वाधिक वन क्षेत्र किस जिले में है ? -- पौड़ी 
  • District with largest forest cover -- Pauri

  • उत्तराखंड की कुल विधानसभा सदस्यों की संख्या क्या है ? -- 71 
  • No of Member of Legislative Assembly -- 71

  • उत्तराखंड से कितने लोकसभा सदस्य आते है ? -- 5 
  • How many member join parliament from Uttarakhand? -- 5

  • उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्यों की संख्या -- 3 
  • No of Rajya sabha seats allotted to Uttarakhand -- 3

  • उत्तराखंड का राजकीय वृक्ष कौन सा है ? -- बुरांस 
  • State tree of Uttarakhand -- Burans

  • 2011 जनगणना के अनुसार उत्तराखंड की साक्षरता दर क्या है ? -- 79.63 %
  • Literacy rate of Uttarakhand according to 2011 census -- 79.63%

  • उत्तराखंड का सबसे ऊँचा शिखर कौन सा है ? -- नंदा देवी (7816  मीटर )
  • Highest point of Uttarakhand UK -- Nanda Devi

  • उत्तराखंड का राजकीय पक्षी कौन सा है ? -- मोनाल
  • State bird of Uttara Khand -- Monal
  •  
  • उत्तराखंड में दून विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई ? -- 2004
  • Doon University was established in yeat -- 2004
  •  
  • उत्तराखंड का सबसे ज्यादा व्यस्त एयरपोर्ट कौनसा है ? -- जॉली ग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून 
  • Busiest airport of Uttarakhand -- Jolly Grant Airport, Dehradoon
  •  
  • उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री कौन थे ? -- नित्यानंद स्वामी 
  • Who was the first Chief Minister of Uttarakhand? -- Nityanad Swami

Advertisements



उत्तराखंड के बारे में कुछ रोचक बातें :
  • उत्तराखंड के पास भारत का दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत शिखर नंदा देवी है। 
  • उत्तराखंड योग की राजधानी मानी जाती है। 
  • उत्तराखंड के पास भारत का सबसे पुराना राष्ट्रिय पार्क है - कॉर्बेट राष्ट्रिय पार्क। इसको पहले हेली राष्ट्रिय पार्क कहा जाता था। इसकी स्थापना 1936 में हुई। 
  • 1970 में शुरू हुआ चिपको आंदोलन चमोली उत्तराखंड के एक गांव के किसानों ने ही शुरू किया। 
  • उत्तराखंड का राजकीय पक्षी मोनाल नेपाल का राष्ट्रिय पक्षी है। यह हिमालय में पाया जाता है। 
  • उत्तराखंड का राजकीय पुष्प ब्रह्म कमल हिमालय क्षेत्र में ही पाया जाता है और काफी दवाइयों में यह इस्तेमाल होता है। 
  • उत्तराखंड के नैनीताल में आर्यभट्टा रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ़ ऑब्ज़र्वेशनल साइंसेज है। 
  • उत्तराखंड के पास भारत का सबसे ऊँचा बांध टिहरी बांध (261 मीटर) है।
  • भारत का पहला परम वीर चक्र विजेता शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा कुमाऊं रेजिमेंट में थे। 
Continue Reading...