Advertisements

Showing posts with label Salary. Show all posts
Showing posts with label Salary. Show all posts

Tuesday, 18 April 2017

क्या आपको पता है भारत के राष्ट्रपति को कितना वेतन मिलता है ? आइए GKtree पर

2 comments:
'भारत का राष्ट्रपति' यह पद बहु गौरवशाली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के हमारे राष्ट्रपति को कितना मासिक वेतन (Salary of President of India) मिलता है? दोस्तों आज हम इस पर ही चर्चा करेंगे। वैसे तो राष्ट्रपति का पद किसी तनख्वाह का मोहताज नहीं है क्योंकि ये पद इतना गौरवशाली, शक्तिशाली  व गरिमामयी है कि इस तरह की मामूली तनख्वाह उसे छोटा व बड़ा नहीं कर सकती लेकिन फिर भी भारत के राष्ट्रपति को एक अच्छा मासिक वेतन मिलता है। आज हम राष्ट्रपति के वेतन और सुख सुविधाओं पर एक छोटी से चर्चा करेंगे।
Salary of President of India

संविधान की दूसरी अनुसूची में शुरुआत में भारत के राष्ट्रपति की आय 10000 रूपये ($ 200) लिखी गयी थी लेकिन सन 1998 में एक बिल पास हुआ जिसके अनुसार राष्ट्रपति की आय 50000 रूपये( $ 800) हो गयी। इस तरह जैसे जैसे समय बढ़ता जाता है मेहगाई के अनुसार हर सरकारी व्यक्ति की सैलरी बढ़ती रहती है। 11 सितम्बर 2008 को भारत सरकार ने राष्ट्रपति की आय 50000 रूपये से बढाकर 150000 रूपये कर दी। तो फ़िलहाल राष्ट्रपति को वेतन के रूप में हर महीने 1.5 लाख रूपये की राशि मिलती है।  चलो अब जानते हैं की और क्या क्या मिलता है इस वेतन के साथ।

Advertisements



ये सैलरी तो सिर्फ एक दिखावा मात्र है हर वर्ष भारत सरकार लगभग 225 मिलियन रूपये ($ 3.5 मिलियन ) भारत के राष्ट्रपति के खर्च के लिए अलग से राष्ट्रपति के लिए बजट में रखते हैं। भारत के राष्ट्रपति को कुछ भी करना है , कहीं भी जाना है उस फण्ड से राष्ट्रपति पैसा ले सकते हैं। इतना प्रतिभाशाली पद है ये कि राष्ट्रपति को बस इशारा करने की जरुरत है

Advertisements



इसके अलावा भारत के राष्ट्रपति को रहने के लिए 340 कमरों से युक्त भव्य राष्ट्रपति भवन मिलता है। जिसमे अतुलनीय सुरक्षा के साथ हर तरह की सुविधा है। इसके अलावा हैदराबाद स्थित राष्ट्रपति निलयम व शिमला स्थित रिट्रीट बिल्डिंग भी राष्ट्रपति की प्रॉपर्टी रहती हैं। वो कहीं भी जाकर रह सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रपति एक मर्सडीज़ बेंज (एस क्लास पूलमैन गार्ड ) कार में सफर करते हैं जो कि कहीं भी अकेली नहीं देखी होगी आपने। इस कार के साथ काफी बड़ा काफिला चलता है।
आजके आर्टिकल में इतना ही अगर आपको अच्छा लगा हो तो LIKE SHARE COMMENT जरूर करें।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करिये :
Continue Reading...

Sunday, 16 April 2017

क्या आपको पता है भारत के प्रधानमंत्री को वेतन कितना होता है? आइए GKtree पर

1 comment:
क्या आपको पता है भारत के प्रधानमंत्री का वेतन कितना होता है? यानि भारत का प्रधानमंत्री प्रति माह कितनी सैलरी का हक़दार होता है। प्रधानमंत्री को सैलरी के अलावा और क्या क्या सुविधाएँ मिलती हैं ?

Salary of Indian PM Narendra Modi

चलो अब जानते हैं भारत के प्रधानमंत्री को कितनी तनख्वाह मिलती हैं ? Salary of Indian Prime Minister
31 जुलाई 2013 को एक आरटीआई रिप्लाई डॉक्यूमेंट के अनुसार भारत के प्रधानमंत्री की मासिक सैलरी 160000 रूपये हैं यानि वार्षिक 19.2 लाख रूपये।

Advertisements



आरटीआई के अनुसार पीएम की मासिक सैलरी इस प्रकार बनती हैं :
बेसिक सैलरी                                Rs 50000
सुमप्टुअरी अलाउंस                      Rs 3000
डेली अलाउंस                               Rs 62000 (डेली 2000 रूपये )
कोंस्टीटूएंसी अलाउंस                   Rs 45000
------------------------------------------------------
कुल सैलरी  मासिक                      Rs 160000
LIKE GKtree on Facebook


सिर्फ यही नहीं और भी बहुत सी सुविधाएँ हमारे प्रधानमंत्री को मिलती हैं जैसे :
बहुत ही भव्य व सुरक्षित 7 RCR स्थित घर
पर्सनल स्टाफ
आर्मरड लिमोज़ीन
एसपीजी सुरक्षा
एक स्पेशल जेट

Advertisements



और फिर आपने प्रधानमंत्री का काफिला तो देखा ही होगा।  सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी भारत के प्रधानमंत्री बहुत भव्यता व सुरक्षा के साथ सफर करते हैं। उनके काफिले में 50 -60 से अधिक वाहन भी देखने को मिल जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होती है क्योंकि वह देश के प्रधानमंत्री हैं।
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करिये :
आजके आर्टिकल में इतना ही अगर आपको अच्छा लगा हो तो LIKE SHARE COMMENT जरूर करें।
Continue Reading...